December 25, 2025
कड़ाके की ठंड में भगवान के लिए भी विशेष व्यवस्था, भागलपुर के मंदिरों में पहनाए गए गर्म वस्त्र || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर: भागलपुर और आसपास के जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में भारी गिरावट के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग अलाव, रजाई और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। इस भीषण ठंड में केवल आम लोग ही नहीं, बल्कि मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं की भी विशेष रूप से सेवा और देखभाल की जा रही है। शहर के एसएसपी कार्यालय के समीप स्थित राम–सीता एवं शिव–पार्वती मंदिर में आस्था और परंपरा से जुड़ा एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां के पुजारी पंडित शंभू झा प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना और भोग अर्पण करने के उपरांत भगवान को ऊनी और गर्म वस्त्र पहनाते हैं, ताकि उन्हें […]