March 24, 2026
जनवितरण प्रणाली लाइसेंस में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया।जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के लाइसेंस निर्गत करने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की है। इस संबंध में निवास कुमार रजक, इस्ताक एवं विश्वजीत रजक ने जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया को आवेदन सौंपा है। आवेदन के अनुसार, बनिया निवासी अनिल कुमार रजक के नाम पीडीएस का लाइसेंस जारी किया गया है, जबकि उनके पास पहले से ही खाद-बीज का लाइसेंस है। साथ ही वे बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ा ग्राहक सेवा केंद्र भी संचालित करते हैं और आटा चक्की मिल का संचालन भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही व्यक्ति को कई प्रकार के व्यवसायों का लाभ दिया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। […]