December 20, 2025
नवगछिया में कड़ाके की ठंड के बीच नगर परिषद ने की अलाव की व्यवस्था || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । नवगछिया में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय पहल की है। नगर परिषद नवगछिया के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के निर्देश पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से लोगों को राहत मिल सके। नगर परिषद द्वारा बिहुला विषहरी पार्क, स्टेशन चौक, वैशाली चौक, गोपाल गौशाला परिसर तथा नगर परिषद कार्यालय के समीप अलाव की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों का चयन विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आम लोगों की अधिक आवाजाही को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे राहगीरों, मजदूरों, बुजुर्गों, फुटपाथ पर रहने वाले […]