Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: तेज रफ्तार बालू लदा हाइवा फूंस के घर पर पलटा, दो मासूम भाई-बहन की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आठ लोग घायल, एक की हालत गंभीर; मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 जाम नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना के सामने शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में महादलित परिवार के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार बालू लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फूंस के घर पर पलट गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-31 को जाम कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खगरिया की ओर से नवगछिया की तरफ जा रहा लाल बालू लदा हाइवा अचानक टायर फटने के […]

Noimg

Naugachia: महिला ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी व नकदी लूटने का लगाया आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: झंडापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया झंडापुर निवासी एक महिला ने महिला थाना, नवगछिया में आवेदन देकर चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी एवं नकदी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवेदन के अनुसार, रानी देवी ने बताया कि उनके पति विदेश में मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि 29 जून की रात करीब 12 बजे गांव के मोहनी यादव, धीरज यादव, नीरज यादव एवं गुलशन यादव जबरन उनके घर में घुस आए। महिला ने आरोप लगाया कि मोहनी यादव ने उनका हाथ पकड़कर खींचा, जबकि धीरज यादव ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन आंगन में ले जाकर उनके कपड़े फाड़ दिए। वहीं, गुलशन […]

Noimg

Naugachia: सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल और साइबर उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल फोन बरामद- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया: पुलिस जिला नवगछिया की साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और साइबर उत्पीड़न के एक मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एक महिला ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी तथा वर्तमान में काढ़ागोला निवासी प्रसन्न कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क स्थापित किया। आरोप है कि आरोपी ने महिला के निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध रूप से रुपये की मांग की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि महिला […]

Noimg

Naugachia: छत से गिरकर तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, मायागंज रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया : रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में गुरुवार को छत से गिरने के कारण एक तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान मनीष यादव के पुत्र प्रशांत कुमार (3 वर्ष ) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रशांत घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गया। नीचे मिट्टी होने के बावजूद गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया। […]

Noimg

Naugachia: घर से 500 मीटर दूर आम के बगीचे में गंभीर हालत में मिली महिला की मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में गुरुवार को घर से करीब 500 मीटर दूर आम के बगीचे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली एक महिला की इलाज के दौरान देर शाम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका की पहचान सुकटिया बाजार निवासी जीवन दास की 35 वर्षीय पत्नी मुंगिया देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय लोगों की नजर आम के खेत में घायल अवस्था में पड़ी महिला पर पड़ी। वह दर्द से कराह रही थी। इसकी […]

Noimg

Naugachia: राजकीय डिग्री महाविद्यालय गोपालपुर में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत नवगछिया । राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गोपालपुर में स्नातक सत्र 2026-30 के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए बुधवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा राजकन्या एवं प्रेमलता द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज कुमार प्रसाद ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के लागू होने के बाद उच्च शिक्षा अधिक रोजगारोन्मुखी एवं छात्र-केंद्रित बनी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि के विषय का चयन कर पूरी लगन एवं मेहनत के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है और इसी के माध्यम से विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य […]

Noimg

Naugachia: बिहपुर पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया । बिहपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के सतियारा भ्रमरपुर निवासी सूरज कुमार मंडल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 30 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा मंच बहियार में कुछ लोग अवैध रूप से देशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बिहपुर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 60 लीटर देशी […]

Noimg

Naugachia: साइकिल को लेकर हुए विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र समेत तीन घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर बिन टोली में बुधवार सुबह साइकिल को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में चल रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। घायलों में शत्रुघ्न कुमार, उनके पिता जय राम महतो एवं भाई राजेश महतो शामिल हैं। घायल शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि उनका परिवार मछली का व्यवसाय करता है। बुधवार सुबह एक ग्राहक मछली खरीदने उनके घर आया था और अपनी साइकिल दरवाजे पर खड़ी कर दी थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया हाई स्कूल में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, आधा दर्जन छात्र घायल- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित इंटरस्तरीय हाईस्कूल नवगछिया में नवम वर्ग की परीक्षा के दौरान छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि छात्रों के परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां से एक छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायलों में रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी नीतीश कुमार, शिवम कुमार, चंदन कुमार, लव कुमार सहित अन्य छात्र शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विद्यालय में नवम वर्ग की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक छात्र का दूसरे छात्र से धक्का […]

Noimg

Naugachia: टोटो चार्ज करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौत से गांव में मातम- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बैसी जहांगीरपुर में बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बैसी जहांगीरपुर निवासी मंटू साह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी बीजो शर्मा गली में टोटो चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान बारिश में नहाने के दौरान शिवम कुमार टोटो के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया। शिवम को बचाने पहुंचे गांव के मनीष कुमार भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के […]