Tag Archives: naugachia news

NAUGACHIA : नवगछिया व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

सात बेंचों पर सैकड़ों मामलों का निष्पादन, करोड़ों रुपये के मामलों का हुआ समझौता नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन किया गया। लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। मामलों के निष्पादन के लिए न्यायालय परिसर में कुल सात बेंचों का गठन किया गया था। प्रत्येक बेंच पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दिनभर चले इस आयोजन में सैकड़ों मामलों का निपटारा करते हुए लाखों एवं करोड़ों रुपये के समझौते और ऋण वसूली की गई। प्रथम बेंच पर जिला अपर […]

NAUGACHIA : तेज आंधी में पेड़ गिरने से किराना दुकान क्षतिग्रस्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

जामुन का पेड़ दुकान पर गिरा, दुकानदार बाल-बाल बचा नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गंगा चौक स्थित एक किराना दुकान शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और तूफान की चपेट में आ गई। तेज हवा के कारण दुकान के ऊपर जामुन का बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दुकानदार पप्पू कुमार पासवान को हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी के समय पप्पू कुमार पासवान अपनी दुकान के अंदर मौजूद थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ जामुन का विशाल पेड़ दुकान पर गिर पड़ा। स्थिति को भांपते हुए दुकानदार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी […]

NAUGACHIA : रंगरा थाना पुलिस की कार्रवाई, देसी कट्टा व कारतूस बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर कार्रवाई करते हुए एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस एवं बाइक बरामद की है, वहीं मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा थाना पुलिस को सधुवा गांव में एक व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर मारपीट करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रंगरा थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से घटनास्थल पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। हालांकि मौके से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद कर ली गई। इस संबंध में रंगरा थाना में अज्ञात आरोपी के […]

NAUGACHIA : वाहन जांच में भारी मात्रा में शराब बरामद, चार गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।रंगरा थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा रंगरा चौक पर नियमित वाहन जांच की जा रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 132 लीटर शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पचगछिया टोला कदवा निवासी राज कुमार, तेतरी निवासी मुन्ना कुमार, बोरवा टोला कदवा निवासी तुलसी कुमार तथा मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटगामा निवासी निशांत कुमार के रूप में की गई है। इस मामले में रंगरा थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज […]

NAUGACHIA : बाल्टी में डूबने से एक वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र के दादापुर गांव में दर्दनाक हादसे में एक वर्षीय मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान दादापुर निवासी मंटू यादव के पुत्र करण कुमार (1 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। उस समय आंगन में कोई मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद जब बच्चे की मां आंगन में पहुंची तो उसे बाल्टी में अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को बाहर निकालकर इलाज के लिए स्थानीय […]

NAUGACHIA : मंत्रिमंडल विस्तार पर नवगछिया में जश्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। बिहार सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में नवगछिया संगठन जिला के दो विधायकों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार को पथ निर्माण मंत्री तथा गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर नगर के वैशाली चौक पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव का आयोजन किया। वैशाली चौक से शहीद टोला चौक तक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर […]

NAUGACHIA : डायल 112 की तत्परता से बची एक ही परिवार की तीन जिंदगियां || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नशे में धुत चाचा ने कमरे में बंद किया परिवार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित सिमरा गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया। करीब दो घंटे तक बंद कमरे में फंसे रहने के कारण परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी थी। समय रहते डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और साहसिक कार्रवाई करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़िता रूबी देवी ने बताया कि उन्हें, उनके पति मनोज दास तथा उनकी पतोहू काजू कुमारी को कमरे में बंद कर दिया गया […]

NAUGACHIA : दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी दिलीप राय की पुत्री नेहा कुमारी ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हैयाचक गोविंदपुर निवासी गणेश कुमार चौधरी के साथ हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष द्वारा लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के उपहार एवं सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये नकद एवं बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग […]

NAUGACHIA : विक्रमशिला पुल बंद होने का असर, दूल्हे को नाव से जाना पड़ा बारात लेकर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने और पुल पर आवागमन प्रभावित होने का असर अब आम जनजीवन के साथ-साथ शादी-विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार देर शाम नवगछिया क्षेत्र के मुरली गांव से मिर्जाचौकी जाने वाली एक बारात को सड़क मार्ग बंद रहने के कारण नाव का सहारा लेना पड़ा। दूल्हे समेत सभी बारातियों को गंगा पार करने के लिए जहाज घाट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। जानकारी के अनुसार मुरली गांव से दूल्हा अपनी बारात लेकर तय समय पर निकला था। परिवार और बारातियों को उम्मीद थी कि वे समय पर मिर्जाचौकी पहुंच जाएंगे, लेकिन विक्रमशिला पुल से आवागमन बाधित होने के कारण उन्हें रास्ता बदलना पड़ा। इसके बाद सभी लोग तिनटंगा […]

NAUGACHIA : शार्क शिपिंग कंपनी के निदेशकों के साथ एसडीओ ने किया तिनटंगा करारी घाट का निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया  : भागलपुर जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम ने कोलकाता की शार्क शिपिंग कंपनी के निदेशक मोहम्मद अरशद रजा एवं तनवीर हसन के साथ तिनटंगा करारी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट एवं उससे जुड़े संपर्क मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने तिनटंगा करारी घाट से मकनपुर चौक तक पीडब्ल्यूडी सड़क तथा इस्माइलपुर-बिंदुटोली तटबंध सड़क का निरीक्षण किया। इसका मुख्य उद्देश्य घाट पर बड़े मालवाहक जहाजों से उतरने वाले वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से चार बड़े मालवाहक जहाजों के परिचालन की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है […]