Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: भाजपा नवगछिया जिला ने चलाया ‘बारह साल बेमिसाल’ जनसंपर्क अभियान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जनता के प्रति जताया आभार नवगछिया । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नवगछिया जिला इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में ‘बारह साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न मंडलों एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार नेतृत्व का अवसर देने के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश […]

Noimg

Naugachia: ससुराल में दामाद को तीन दिनों तक बंधक बनाकर पीटने का आरोप- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस बच्चे की छठी में शामिल होने आया था युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों पक्षों में फिर हुई मारपीट नवगछिया थाना क्षेत्र के चंद नगर गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ससुराल आए एक युवक को कथित तौर पर तीन दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक को मुक्त कराकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर निवासी 26 वर्षीय केसर आलम, पिता मकसूद आलम उर्फ […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया पूर्वी रेलवे गेट खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आजाद हिंद मोर्चा ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी नवगछिया । आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष भाई राजेंद्र यादव ने नवगछिया रेलवे स्टेशन से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नवगछिया स्टेशन के पूर्वी रेलवे गेट को पुनः चालू करने, पश्चिमी हिस्से में अंडरपास निर्माण कराने तथा यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गईं। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाई राजेंद्र यादव ने कहा कि नवगछिया रेलवे स्टेशन का पूर्वी रेलवे गेट संख्या-11 बंद कर दिए जाने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस रेलवे गेट के आसपास उपकारा (जेल), महिला […]

Noimg

Naugachia: महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर को सौंपा गया मांग पत्र- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया सहित कोसी-सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रखी गईं महत्वपूर्ण मांगें नवगछिया । पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के महाप्रबंधक को डीआरयूसीसी सदस्य एवं पूर्व मध्य रेल मंडल, सोनपुर के सदस्य कुमार मिलन सागर द्वारा रेल यात्रियों की सुविधाओं, स्टेशन विकास एवं नई ट्रेनों के परिचालन से संबंधित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में नवगछिया, बिहपुर, नारायणपुर तथा कोसी-सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग नवगछिया स्टेशन के पश्चिमी ढाला पर अंडरपास निर्माण की की गई है, ताकि लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। साथ ही नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए […]

Noimg

Naugachia: पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने किया विक्रमशिला-कटरिया रेल परियोजना का निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गंगा पर बनेगा 2.44 किमी लंबा डबल लाइन रेल पुल नवगछिया : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को पाटलिपुत्र–बरौनी–नवगछिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बहुप्रतीक्षित विक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्यों एवं प्रस्तावित स्थलों का भी विस्तृत निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक नवगछिया स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्होंने परियोजना से जुड़े विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद नवगछिया की ओर स्थित कटरिया क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे पुल और ऊपरी संरचना निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। वहीं भागलपुर की दिशा में स्थित निर्माण स्थल तथा प्रस्तावित नए रेलवे स्टेशन स्थल का भी निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की गई। रेलवे […]

Noimg

Naugachia: सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों और शिवालयों में उमड़ी आस्था- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

गंगा स्नान, दान-पुण्य और शिव आराधना के लिए सुबह से जुटे श्रद्धालु, पीपल पूजन कर मांगी परिवार की सुख-समृद्धि नवगछिया : सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। तड़के सुबह से ही गंगा घाटों और शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा दान-पुण्य, पितृ तर्पण और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महादेवपुर एवं तिनटंगा करारी गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कई लोगों ने […]

Noimg

Naugachia: आम तोड़ने के विवाद में हुए मारपीट मामले में नामजद अभियुक्तों पर केस दर्ज,देशी कट्टा जप्त- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया । 14 जून 2026 को वादी सनदेव मंडल द्वारा गोपालपुर थाना में आवेदन दिया गया, जिसमें बताया गया कि 13 जून 2026 को आम तोड़ने के विवाद को लेकर ग्रामीण भागीरथ मंडल एवं उनके पुत्र हरवे-हथियार से लैस होकर उनके घर पर आये तथा वादी एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। घटना के दौरान ग्रामीणों के सहयोग से उक्त दोनों व्यक्तियों के पास मौजुद हथियार को छीन लिया गया। तत्पश्चात वादी द्वारा उक्त हथियार एवं कारतूस को गोपालपुर थाना को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 194 / 26, रविवार को धारा- 126(2)/115(2)/329(3)/352/3 (5) बीएनएस एवं 25 (ए-बी) (ए) 26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही […]

Noimg

Naugachia: ट्रक चालक से अवैध वसूली के आरोप में रंगरा थाना के दारोगा निलंबित, तीन होमगार्ड ड्यूटी से वंचित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया पुलिस जिले में अवैध वसूली के आरोप को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रक चालक की शिकायत पर जांच के बाद रंगरा थाना के एक पुलिस पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन गृहरक्षकों को छह माह के लिए ड्यूटी से वंचित कर दिया गया है। इसके अलावा संविदा चालक की सेवा भी समाप्त कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को ट्रक चालक सुरेंद्र यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून की रात लगभग 11:30 बजे रंगरा थाना क्षेत्र में गश्ती दल द्वारा उनसे जबरन 18 हजार रुपये की अवैध वसूली की गई। शिकायत मिलने के बाद नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा […]