Tag Archives: naugachia news

Noimg

Naugachia: गैरिया चौक पर आमने-सामने की बाइक टक्कर, दो गंभीर घायल; मायागंज रेफर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के गैरिया चौक के समीप रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं और चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों की सहायता में लग गए। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में ‘अभ्युदय-2026’ का आयोजन, केमिस्टों को दवा व्यवसाय से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में शनिवार को नवगछिया केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (एनसीडीए) की ओर से वार्षिक आम बैठक एवं ज्ञान सत्र ‘अभ्युदय-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल क्षेत्र के करीब 200 केमिस्ट व्यवसायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक औषधि नियंत्रक चंद्रकांत झा एवं औषधि निरीक्षक स्वर्णिमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वागताध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम के संयोजक रमेश कुमार चौधरी ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। एनसीडीए के अध्यक्ष प्रवीण कुमार साह ने संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने सदस्यों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ने, यूएफआर पंजीकरण में सहयोग करने, सदस्यता प्रमाण-पत्र वितरित करने तथा औषधि प्रशासन […]

Noimg

Naugachia: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। 6 जून को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरली निवासी पंकज कुमार सिंह (38 वर्ष) के रूप में हुई है। वे स्वर्गीय कनिका लाल सिंह के पुत्र थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने पंकज कुमार सिंह को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया में उपचार के बाद उन्हें सिलीगुड़ी स्थित पैरामाउंट […]

Noimg

Naugachia : जगतपति नाथ मंदिर में दिनदहाड़े चोरी : मां पार्वती की प्रतिमा से चांदी का छत्र ले उड़ा  बालक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। नवगछिया स्थित गोपाल गौशाला मंदिर परिसर के श्री श्री 108 श्री जगतपति नाथ मंदिर में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर एक नाबालिग बालक ने मां पार्वती, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के छत्रों को चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान वह मां पार्वती की प्रतिमा पर लगा एक चांदी का छत्र लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग दो बजे एक नाबालिग बालक मंदिर में प्रवेश कर गर्भगृह तक पहुंच गया। आरोप है कि उसने शिवलिंग के समीप कांच से बने सिंहासन के भीतर हाथ डालकर प्रतिमाओं पर लगे चांदी के छत्र निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान एक छत्र […]

Noimg

Naugachia: रंगरा थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच की मांग, महिला ने एसपी को सौंपा आवेदन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

नवगछिया। कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा पंचखूटी निवासी रिंकी कुमारी ने रविवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा को आवेदन देकर रंगरा थाना में दर्ज एक प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसपी को दिए गए आवेदन में रिंकी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति संतोष कुमार सिंह तथा ससुर गवेन्द्र सिंह को गलत तरीके से मामले में नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि सूचक पक्ष के पुत्रों के विरुद्ध उनके पति द्वारा पूर्व में एक आपराधिक मामला दर्ज कराया गया था, जिसके कारण प्रतिशोध की भावना से उनके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उनके […]