Tag Archives: naugachia news

NAUGACHIA : डायल 112 की तत्परता से टला बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पर आ त्मह त्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई गई जान || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते उस समय टल गया, जब डायल 112 की पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला की जान बचा ली। इस घटना ने एक ओर पुलिस की सक्रियता को उजागर किया, वहीं दूसरी ओर घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को भी सामने ला दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के महेशखुट पिपरा निवासी शोभा कुमारी (पति अजीत कुमार) मानसिक तनाव में आकर नवगछिया रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गई थी। इसी दौरान डायल 112 की गश्ती टीम—पुलिस पदाधिकारी राहुल राज, सिपाही सुनील कुमार और चालक संजय यादव—अपने नियमित गश्त पर थी। स्टेशन से रसलपुर […]

NAUGACHIA: लापता पति की तलाश में दर-दर भटक रही महिला, पुलिस से लगाई गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की रहने वाली रानी देवी अपने लापता पति की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पति के अचानक गायब हो जाने से उनका जीवन गहरे संकट में पड़ गया है। वह लगातार पुलिस कार्यालयों का चक्कर काटकर अपने पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी देवी के पति महेश कुमार सिंह बांका जिले में बिजली विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। बीते 12 अप्रैल 2025 को वह अपने कार्यस्थल बांका से छुट्टी लेकर घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन आज तक घर नहीं पहुंचे हैं। घटना के बाद से परिवार में अनिश्चितता और चिंता का माहौल बना हुआ है। […]

NAUGACHIA : पत्नी के प्रेमी व ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । नयाटोला शक्तिमोर निवासी नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी के प्रेमी और ससुराल पक्ष पर मारपीट व धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, बीते 25 अप्रैल को वह अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ आने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती और किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम करती है। नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि जब वह वापस लौट रहा था, उसी दौरान उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी राजा कुमार ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, राजा कुमार ने उसे जान से मारने […]

NAUGACHIA : पत्नी के प्रेमी व ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । नयाटोला शक्तिमोर निवासी नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी के प्रेमी और ससुराल पक्ष पर मारपीट व धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, बीते 25 अप्रैल को वह अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी ने उसके साथ आने से साफ इनकार कर दिया। उसने कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती और किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम करती है। नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि जब वह वापस लौट रहा था, उसी दौरान उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी राजा कुमार ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, राजा कुमार ने उसे जान से मारने […]

NAUGACHIA : भवानीपुर काली मंदिर का होगा भव्य पुनर्निर्माण, जनसहयोग से बनेगा 2 करोड़ का धार्मिक धाम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक भवानीपुर काली मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। लगभग 200 वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहे इस प्रसिद्ध कामना मंदिर को आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। मंदिर के पुराने ढांचे को हटाकर नए डिजाइन के अनुसार विशाल मंदिर परिसर का निर्माण किया जाएगा। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सुन्दर परिसर एवं धार्मिक वातावरण विकसित करने की योजना है। विशेष बात यह है कि मंदिर निर्माण का कार्य पूरी तरह जनसहयोग से किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ बाहर रह रहे श्रद्धालु भी आर्थिक सहयोग दे रहे हैं। […]

NAUGACHIA : मद्यनिषेध के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.980 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया पुलिस ने मद्यनिषेध के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 43.980 लीटर शराब बरामद की गई, तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दो वाहनों को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को बिहपुर थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान ब्लॉक मोड़ बिहपुर के समीप एक टेंपो से 33 लीटर देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में टेंपो चालक पूर्णिया जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहटा निवासी रंजीत मंडल, पिता स्व. बोधनारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहन को विधिवत जब्त किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 103/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। […]

NAUGACHIA : लापता नाबालिग लड़की सुपौल से बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग लड़की को सुपौल जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पीड़ित परिजनों द्वारा 9 अप्रैल को आवेदन देकर अपनी नाबालिग बहन के लापता होने की सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर ढोलबज्जा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसंधान के दौरान तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से लड़की का सुराग लगाया गया। इसके बाद उसे सुपौल जिले के मधुबनी ललित नगर क्षेत्र से बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की का आवश्यक मेडिकल परीक्षण भी कराया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते […]

NAUGACHIA : गंगा में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के झल्लूदास टोला स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आसपास के क्षेत्रों में भी गमगीन माहौल बना हुआ है। इस दुखद घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि मृतकों के आश्रितों को शीघ्र चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार […]

NAUGACHIA : सूद की मांग को लेकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया । नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के अंभो गांव निवासी सुबोध प्रसाद की पुत्री सुनयना कुमारी ने अपने पड़ोसियों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसकी बहन की शादी के दौरान आर्थिक जरूरत को देखते हुए पड़ोसी से कुछ रुपये उधार लिए गए थे। बाद में उक्त राशि को पूरी तरह लौटा दिया गया था। हालांकि अब पड़ोसी द्वारा उस राशि पर सूद के रूप में 10 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि जब […]

NAUGACHIA सेप्टिक टैंक हादसे में तीन मजदूरों की मौत, विधायक ने परिजनों से मिलकर जताया शोक || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया। नवगछिया के कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर कदवा पंचायत के चांय टोला में बीते दिनों हुए हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शौचालय के सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर गोपालपुर विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल खैरपुर कदवा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिया। विधायक ने इस घटना को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यों में सुरक्षा मानकों का […]