Tag Archives: naugachia

नवगछिया में शहीद के परिवार वालों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए स्मृति चिन्ह को 23 बिहार एनसीसी बटालियन के सूबेदार विद्या गुरुंग,नायक इंद्रदीप सिंह ,बाल भारती के एनसीसी ऑफिसर विकास पांडे एवं एनसीसी के कैडेट्स मुस्कान गुप्ता ,मीठी कुमारी , सोनिका, हर्ष कुमार ने शहीद बहादुर प्रसाद सिंह के परिवार को सौंपा। 1991 में जम्मू कश्मीर में बहादुर प्रसाद सिंह शहीद हो गए थे। वे मूल रूप से कमला कुंड के रहने वाले थे एवं वर्तमान में उनका परिवार राजेंद्र कॉलोनी नवगछिया में निवास करता है। Barun Kumar Babul

अपनी पुस्तैनी जमीन विवाद में भटक रहे युवक नें आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारसमस्याBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी वार्ड नंबर 1 के निवासी मुन्ना सिंह पिता रघुनंदन सिंह ने नवगछिया एसपी नवगछिया एसडीपीओ नवगछियाअनुमंडल पदाधिकारी,नवगछिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है आवेदक मुन्ना ने बताया है कि वह अपने पैतृक संपत्ति जमीन की नापी के लिए अंचल कार्यालय नवगछिया में आवेदन दिया था। जिसका नापी सरकारी अमीन द्वारा किया गया । नापी में मोटा रकम लेकर सरकारी अमीन द्वारा गलत नापी रिपोर्ट देकर मुझसे अपना हक का हिस्सा से अलग कर दिया । वही मुन्ना ने बताया है कि वह गरीब परिवार से हैं उसकी पत्नी व मां का जेवर बिक्री कर अमीन फीस एवं बिहार सरकार लगान रसीद सहित […]

नवगछिया के विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से मनाई गई डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया में विभिन्न जगहों पर डॉ. भमीराव अंबेडकर जयंति के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। तेतरी जिरोमाइल में अंबेडकर जयंती के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया यतेंद्र कुमार पाल, पीएचसी प्रभारी बरूण कुमार, अजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव मौजूद थे। सभी वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेकर के द्वारा सविधान में वर्णित अधिकारों को जानने, समझने उसपर चलने का संकल्प लिया। वहीं डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के जयंती पर गुरुवार को नगर परिषद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन प्राचार्य बलराम रजक व वार्डेन सह शिक्षिका जूली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अंशकालिक शिक्षिका प्रियंका कुमारी, शिक्षकों में सुमित कुमार, त्रिपुरारी कुमार राय, मुकेश कुमार, उज्जवल कुमार, बाबुल कुमार, […]

नवगछिया के सधुआ में स्थित STUDENTS CAREER TEACHING POINT का मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, टॉपर गोपाल को मिला चमचमाती साइकिल

उपलब्धिनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया के सधुआ में स्टूडेंट्स कैरियर टीचिंग पॉइंट का मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन रहा । इस बाबत कोचिंग के संचालक सह प्राचार्य दीनमणि कुमार ने बताया कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में उनके कोचिंग का रिजल्ट रंगरा प्रखंड में एक शानदार रिजल्ट रहा । विद्यालय के कुल कोचिंग के कुल 13 छात्र-छात्राओं ने 400 से अधिक अंक लाकर कोचिंग सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है । इस बाबत कोचिंग के व्यवस्थापक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उनके कोचिंग स्टूडेंट्स कैरियर टीचिंग पॉइंट सधुवा का बेहतरीन परिणाम के पीछे उनके कोचिंग के छात्र छात्राओं की कड़ी मेहनत व शिक्षकों का मार्गदर्शन हैं। उन्होंने बताया कि उनके कोचिंग संस्थान में वे देवमणि सर गणित पढ़ाते हैं विज्ञान अशोक […]

नवगछिया में सस्ता बाजार का भव्य शुभारंभ कल 03 अप्रैल को, बस एक फोन घुमाओ घर पर समान पाओ

उपलब्धिनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया में कल 3 अप्रैल को दिन के 2:00 बजे स्थानीय नवगछिया जीरोमाइल में स्थित फूड प्लाजा के समीप सस्ता बाजार शॉपिंग मॉल का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है इस बाबत सस्ता बाजार के संचालक संतोष सिंह ने बताया कि सस्ता बाजार में घरेलू व फैंसी सभी प्रकार के समान काफी सस्ते मूल्य पर उपलब्ध है और सबसे बड़ी विशेषता है कि इसे घर से महज एक फोन कॉल 73196 66731 पर या फिर ऑनलाइन ऑर्डर कर घर पर सामान प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि नवगछिया क्षेत्रवासी की मांग थी कि एक मिनी शॉपिंग मॉल के तरह का एक घरेलू सामान खरीदारी का एक बाजार हो और इसी को देखते हुए फूड प्लाजा के समीप सस्ता […]