Tag Archives: naugachia

बहन के प्रेमी ने किया सोनवर्षा के युवक रोहित की गला रेत कर हत्या, हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ प्रेमी प्रियम गिरफ्तार ||GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी युवक रोहित की हत्या के मामले में नवगछिया पुलिस ने मृतक युवक की हत्या के मामले में मृतक रोहित की बहन के प्रेमी सोनवर्षा निवासी प्रिय कुमार को हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून लगा कपडा, दो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की सूचना नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने देते हुए बताया कि मृतक युवक की माँ मंजू देवी पति केदार कुंवर ग्राम सोनवर्षा थाना बिहपुर जिला भागलपुर के लिखित आवेदन पर वादिनी के पुत्र रोहित कुमार के फिरौती हेतु अपहरण की प्राथमिकी दर्ज 29 मार्च को की गई थी. ततकाल नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्त्व में एसआईटी टीम का गठन कर तकनीकी […]

नवगछिया NH31 पर पंचायती राज मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरराजनीतिBarun Kumar Babul0

नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड के पास शुक्रवार को बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है. मंत्री सम्राट चौधरी सड़क मार्ग से खगड़िया से कटिहार जा रहे रहे थे. मौके पर सम्राट चौधरी को खगड़ा गांव के ग्रामीणों ने आयुर्वेदिक अस्पताल के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर आवेदन दिया. ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए मंत्री ने कहा कि जल्द ही अस्पताल में आयुष चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. मंत्री ने सम्राट अशोक जयंती समारोह 8 अप्रैल को पटना के सम्राट अशोक कन्वेन्शन सेंटर (बापू सभागार) पटना जाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होने के लिए आग्रह किया. पंचायती राज मंत्री ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक अखंड भारत […]

नवगछिया के अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हजारों मरीज का हुआ फ्री में ईलाज ||GS NEWS

उपलब्धिनवगछियासमाज सेवाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के अर्जुन कॉलेज परिसर में में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन औरसंयुक्त तत्वावधान में रविवार को आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन कहलगांव के विधायक पवन यादव, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, आईएमए के अध्यक्ष संदीप लाल एवं अर्जुन कॉलेज की अध्यक्ष श्रीमती नीलम देवी ने संयुक्त रूप से किया. चिकित्सा शिविर में बिहार के मशहूर चिकित्सक डॉ एसएन झा, डॉ मृत्युंजय कुमार, अजय कुमार सिंह, डॉ सोमेन चटर्जी, डॉ बीके जायसवाल, डॉक्टर अर्चना झा, डॉक्टर संजय कुमार सिंह, डॉक्टर प्रतिभा सिंह, डॉ वीणा सिन्हा डॉ राजीव सिन्हा, डॉ कुमार अनु, महेश कुमार, सरस्वती पांडेय, रोमा यादव सहित 100 से अधिक सभी विभाग के वरीय चिकित्सकों ने 2000 से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज किया. आवश्यकता अनुसार मरीजों का खून जांच, […]

नवगछिया के मदन अहल्या में NSS शिविर के तीसरे दिन हुआ योगाभ्यास ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में साप्ताहिक शिविर के तीसरे दिन रविवार को योग शिक्षक डॉ मीना कुमारी, रसायनशास्त्र विभाग के मार्गदर्शन एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सीता भगत के अध्यक्षता में योगाभ्यास का कार्यक्रम किया गया. जिसमे सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम , भ्रामरी एवं ओम उच्चारण का पाठ सिखाया गया. डॉ सीता भगत ने योग के सभी आयामों की जानकारी स्वयंसेवकों को दी. एनएसएस वोलेंटियर काजल कुमारी एवं अनीषा कुमारी सभी आयामों का प्रदर्शन किया. सभी स्वयं सेवकों का धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार ने किया. Barun Kumar Babul

नवगछिया नगर चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक आयोजित, अध्यक्ष बनें संदीप गुप्ता ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगर चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक दुर्गा स्थान, में हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के संरक्षक चन्द्रगुप्त साह ने की। बैठक में वर्ष 2021के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया एवं पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित की गई। इसके अलावा आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विचार विमर्श किया।बैठक में समिति के अध्यक्ष चन्द्रगुप्त साह ने पूर्व की कमेटी को भंग कर नई कमेटी का प्रस्ताव रखा। कोषाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल ऊर्फ टुनटुन ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। समिति के संरक्षक बासुकी भगत और जय जयराम भगत ने पूर्व की कमिटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए नई कमिटी को अपनी शुभकामनाएं दी। नई कमिटी के संरक्षक मंडल में […]

नवगछिया के प्रोफेसर कालोनी में लाखों रूपये की जेवरात पर चोर ने किया हाथ साफ || GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी में लाखों रूपये की जेवरात पर चोर ने हाथ साफ किया। इस संबंध में प्रोफेसर कॉलोनी के जयदेव भगत ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। बताया गया कि सात मार्च सपरिवार जमालपुर अपने संबंधी के घर गया हुआ था। 10 मार्च को सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि रात्रि में आपके घर चोरी हुई हैं। सूचना पर घर पहुंचा तो देखा कि दोनो रूम के दरवाजा का ताला टूटा हुआ हैं। समान इधर उधर बिखरा पड़ा हैं। एक जोड़ी कान की बाली, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी का पायल, नकद 20 हजार गायब थे। Barun Kumar Babul

आदर्श थाना नवगछिया में रखें हैं कई कार्टून खतरनाक पटाखे, कभी भी हो सकती है भागलपुर जैसी घटना ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

आदर्श थाना नवगछिया में भागलपुर जैसे हादसे हो सकता हैं। नवगछिया थाना सात साल से बारूद के ढेर पर हैं। थाना में जब्त कर रखी गई पटाखे की ढेर से बारूद निकल रहा हैं। जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता हैं। ज्ञातव्य हो कि 2015 में पुलिस ने नवगछिया बाजार से पटाखे की बड़ी खेप पकड़ी थी। जिसे सील कर थाना में रख दिया गया हैं। तब से उसे नष्ट नहीं किया गया हैं। दर्जनों कार्टन में पटाखे हैं। जिसे रखने के लिए एक कमरा कम पड़ गया था। लिहाजा बरामदे पर रखे कई कार्टन रखे हुए थे। बरामदे पर पटाखों की कार्टन छह वर्षों तक रही। इसी वर्ष नवगछिया थाना के थानाध्यक्ष भरत भूषण पटाखों के कर्टून को सुरक्षित […]

वाहन लूट रहे अपराधी ने पुलिस पर कर दिया फायरिंग, बाइक से भागनें के क्रम में बस से टकराई, हुए घायल ||GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

वाहन लूट रहे अपराधी ने पुलिस पर हुआ। बताया गया कि खरीक थाना क्षेत्र के चकमैदा एनएच 31 पर तीन की संख्या में अपराधी वाहन लूट रहे थे। इसी दौरान खरीक थाना की गश्ती वाहन वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर सभी अपराधी मोटरसाइकिल से भागने लगे। पुलिस की गश्ती जीप भी आरोपित को पकड़ने के लिए पीछे थे। जिरोमाइल के पास पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। दो गोली पुलिस की जीप में लगी। जिससे गाड़ी में गोली लगने से छेद हो गया। भागने के दौरान ही अपराधियों की बाइक बस से टकरा गई। जिसमें दो व्यक्ति जख्मी हो गए। एक आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस दोनो को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती […]