June 16, 2026
Purnia: प्रखंड सहयोग एवं जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लाभार्थियों को किया सम्मानित- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113कटिहार। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड सहयोग एवं जनकल्याण शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सोनी सिंह, एनडीए के वरिष्ठ नेता बब्बन झा, अमित कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कई दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण (किट) प्रदान किए तथा हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। मौके पर समाज कल्याण विभाग की सहायक निदेशक यशस्वी कुमारी भी उपस्थित थीं। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र […]