Tag Archives: Purnia news

PURNIA : “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत 30 आवेदनों पर सुनवाई || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय पूर्णिया में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत अपर जिला दण्डाधिकारी, पूर्णिया के समक्ष कुल 30 आवेदनों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान अपर जिला दण्डाधिकारी ने स्वयं सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों की गंभीरता से समीक्षा की। प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की सेवाओं को आम लोगों तक सरल […]

PURNIA : 14 मई को पूर्णिया में ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ पर नागरिक सुरक्षा की बड़ी मॉक ड्रिल || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से पूर्णिया जिले में आगामी 14 मई को ‘हवाई हमला एवं ब्लैकआउट’ विषय पर वृहद नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आलोक में किया जा रहा है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार यह अर्द्धवार्षिक मॉक ड्रिल राज्य के छह नागरिक सुरक्षा जिलों—पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया एवं कटिहार में आयोजित की जा रही है। राज्य स्तर पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय, बिहार को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि तैयारियों की निगरानी आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा की जा रही है। मॉक ड्रिल के दौरान संभावित हवाई हमले की स्थिति का सजीव अभ्यास किया जाएगा। सायरन बजते ही संबंधित क्षेत्रों की […]

NAUGACHIA : गोल्ड ज्वेलरी पर मात्र 7.5% मेकिंग चार्ज, डायमंड ज्वेलरी पर विशेष छूट — आर.पी ज्वेलर्स का आकर्षक ऑफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया।नवगछिया के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान आर.पी ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की है। प्रतिष्ठान में सभी प्रकार के सोने के आभूषणों पर अब मात्र 7.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज लिया जा रहा है, जिससे ग्राहकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसके साथ ही डायमंड ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को डायमंड वैल्यू पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। आकर्षक ऑफर के कारण बड़ी संख्या में ग्राहक शोरूम पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। आर.पी ज्वेलर्स नवगछिया के पुराने एवं भरोसेमंद आभूषण प्रतिष्ठानों में शामिल है। यहां ग्राहकों को आधुनिक डिजाइन, शुद्धता की गारंटी और उचित मूल्य पर आभूषण उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रतिष्ठान संचालक कन्हैया केडिया ने बताया कि ग्राहकों को […]

PURNIA : पूर्णिया में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 315 ग्राम गांजा जब्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : सरसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलो 315 ग्राम गांजा बरामद किया है। दो अलग-अलग स्थानों पर हुई छापेमारी में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त गांजा की बाजार कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को पहली सफलता नियमित गश्ती के दौरान मिली। संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने एक युवक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उसके पास से करीब 1.7 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 28 हजार 540 रुपये नकद एवं एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में युवक की पहचान कचहरी बलुआ पंचायत के गमला टोला निवासी 23 वर्षीय […]

PURNIA : पूर्णिया में टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : शहर के लाइन बाजार रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतका की पहचान किशनगंज जिले के झाला निवासी सांता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला को गले में परेशानी थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इसे सामान्य ऑपरेशन बताते हुए जल्द स्वस्थ होने और एक दिन में छुट्टी देने का भरोसा दिया था। परिवार वालों का आरोप है कि ऑपरेशन शुरू होने के कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने […]

Noimg

PURNIA : पूर्णिया को डबल सौगात पर सीएम को बधाई, सीमांचल के लिए गौरवपूर्ण क्षण : डॉ. अनिल कुमार गुप्ता || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध सर्जन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा नई मंत्रिपरिषद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. गुप्ता ने पूर्णिया को 50 नई एसी ई-बसों की सौगात मिलने तथा क्षेत्र के दो वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने को सीमांचल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में दिलीप जायसवाल और लेशी सिंह का शामिल होना पूरे क्षेत्र के सम्मान और विकास की नई शुरुआत है। उन्होंने दिलीप जायसवाल के राजनीतिक जीवन की सराहना करते हुए कहा […]

PURNIA : गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक, विकसित बिहार का संकल्प : विजय खेमका || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरकार के विस्तारित मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने इसे राज्य की राजनीति के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है। विधायक जनसंपर्क कार्यालय, पूर्णिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया और यह समारोह विकसित बिहार के संकल्प का प्रतीक बन गया। उन्होंने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं एवं बिहारवासियों की उपस्थिति में आयोजित यह शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक विजय और राज्य के उज्ज्वल भविष्य का संदेश देता है। विधायक खेमका ने समारोह का साक्षी बनने को गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को पूर्णिया एवं […]

PURNIA : धमदाहा की ‘शेरनी’ लेशी सिंह ने आठवीं बार ली मंत्री पद की शपथ, सीमांचल में जश्न || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : बिहार की राजनीति में मजबूत नेतृत्व और संघर्षशील छवि के लिए पहचानी जाने वाली लेशी सिंह ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए बिहार सरकार में आठवीं बार कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 7 मई 2026 को हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से लगातार जीत दर्ज करने वाली लेशी सिंह के मंत्री बनने से क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक पकड़ से सीमांचल के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। संघर्षों से बनी मजबूत पहचान लेशी सिंह का राजनीतिक सफर संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति की मिसाल माना जाता है। वर्ष 2000 […]

PURNIA : नगर निगम की समीक्षा बैठक में विकास कार्य व साफ-सफाई व्यवस्था पर जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। नगर निगम सभागार में गुरुवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्डों के वार्ड पर्यवेक्षक, सफाई पर्यवेक्षक, कनीय अभियंता, नगर निगम पदाधिकारी तथा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की […]

PURNIA : डॉ. दिलीप जायसवाल के कैबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बिहार सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में विधान पार्षद एवं पूर्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर भाजपा की जिलामंत्री नूतन गुप्ता ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि डॉ. जायसवाल का मंत्रिमंडल में शामिल होना पूरे पूर्णिया प्रमंडल और सीमांचल क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जायसवाल के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कुशल नेतृत्व से पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र […]