Tag Archives: Purnia news

Purnia: भाजपा महिला मोर्चा पूर्णिया ने आयोजित की “श्री अन्न (मिलेट) टिफिन बैठक-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पूर्णिया द्वारा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यालय बनभाग में “श्री अन्न (मिलेट) टिफिन बैठक” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कम ईंधन एवं कम समय में तैयार होने वाले श्री अन्न आधारित पौष्टिक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती संगीता वर्मन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्णिया के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष रामनारायण मेहता, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा एवं सुनील भंसाली सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्री अन्न (मिलेट) के […]

Purnia: किलकारी बिहार बाल भवन पूर्णिया में शास्त्रीय संगीत एवं भजन कार्यशाला संपन्न, बच्चों ने सीखी संगीत की बारीकियां- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 मई से 21 जून 2026 तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शास्त्रीय संगीत विधा के अंतर्गत 1 जून से 4 जून तक चार दिवसीय विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में बच्चों को संगीत की मूलभूत अवधारणाओं से अवगत कराया गया। कार्यशाला के दौरान लय क्या है, संगीत में लय का महत्व, मात्रा की समझ, एक मात्रा में विभिन्न स्वरों एवं बोलों का संयोजन तथा स्वरबद्ध प्रस्तुति जैसी महत्वपूर्ण विषय-वस्तुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला […]

Noimg

Purnia: पूर्णिया के खिलाड़ियों ने राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लहराया परचम, 27 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

अंडर-14 बालिका टीम बनी उपविजेता, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल जगत में खुशी पूर्णिया । बिहार एथलेटिक संघ, पटना के तत्वावधान में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित चार दिवसीय 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्णिया जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में बिहार के सभी 38 जिलों से लगभग 1600 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूर्णिया के खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 7 रजत और 8 कांस्य पदक हासिल किए। इसके साथ ही अंडर-14 आयु वर्ग की बालिका टीम ने उपविजेता ट्रॉफी जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने […]

Noimg

Purnia: प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में 142 आवेदन प्राप्त, 16 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 18 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को अमौर प्रखंड परिसर में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं, शिकायतों तथा मांगों से संबंधित आवेदन जमा किए। शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्राप्त सभी आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक एवं […]

Noimg

Purnia: प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर में 246 आवेदन प्राप्त, 52 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा जिले के सभी 14 प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 18 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में बुधवार को धमदाहा प्रखंड परिसर में प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आम नागरिक पहुंचे और विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को लेकर आवेदन जमा किए। शिविर के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, धमदाहा ने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का […]

Noimg

Purnia: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को जिलाधिकारी ने दिया प्रशासनिक प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया संवाददाता। पूर्णिया जिले में भ्रमण पर आए प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यप्रणाली, चुनाव प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा विकास परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्णिया जिले की भौगोलिक स्थिति, प्रशासनिक संरचना एवं जिले की विशेष चुनौतियों से प्रशिक्षु अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सीमांचल क्षेत्र का महत्वपूर्ण जिला होने के कारण पूर्णिया को बाढ़, सुखाड़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों का नियमित सामना करना पड़ता है, जिसके लिए प्रशासन को हमेशा तैयार रहना पड़ता है। जिलाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते […]

Noimg

Purnia: रामनगर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का महापौर विभा कुमारी ने किया शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के रामनगर में मंगलवार की रात आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर एवं टॉस कर किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा स्वयं बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें […]

Purnia: जनकल्याण सहयोग शिविर में पहुंचे विधायक विजय खेमका, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । पूर्णिया ईस्ट प्रखंड परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर का बुधवार को सदर विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों एवं आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं पूर्णिया सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में विधायक विजय खेमका ने नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सहयोग शिविर के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीक ही सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें […]

Purnia: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, आम जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा : पीयूष पुजारा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा सोमवार को पूर्णिया जिला मुख्यालय में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध तथा प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन पूर्णिया महानगर अध्यक्ष सभी अहमद ने किया। वक्ताओं ने राज्य एवं देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने कहा कि आज देश और राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, […]

Purnia: टीकापट्टी को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को राष्ट्रवादी जनता पार्टी का  समर्थन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । राष्ट्रवादी जनता पार्टी (आरजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अधिवक्ता अनिल भारती ने पूर्णिया जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र टीकापट्टी को प्रखंड का दर्जा देने की मांग का जोरदार समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता पिछले कई दशकों से प्रशासनिक उपेक्षा का सामना कर रही है और अब टीकापट्टी को उसका अधिकार मिलना चाहिए। जारी बयान में अनिल भारती ने कहा कि टीकापट्टी केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक चेतना, अध्यात्म, शिक्षा और जनसंघर्ष की गौरवशाली विरासत को अपने भीतर समेटे हुए है। यहां की जनता वर्षों से प्रखंड बनाने की मांग उठाती रही है और यह मांग पूरी तरह […]