Tag Archives: Purnia news

Purnia: पूर्णिया जंक्शन पर पहली बार पहुंची राजधानी एक्सप्रेस, विधायक विजय खेमका ने किया स्वागत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। नई दिल्ली–गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस (12424) के पहली बार पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेन के चालक एवं गार्ड का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि कटिहार–किशनगंज रेलखंड पर नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य के कारण फिलहाल गुवाहाटी एवं न्यू जलपाईगुड़ी से चलने वाली कई ट्रेनों का परिचालन पूर्णिया जंक्शन होकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी राजधानी एक्सप्रेस का स्थायी परिचालन पूर्णिया जंक्शन के रास्ते हो, इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री एवं बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है। विधायक ने कहा कि पूर्णिया जंक्शन एवं पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को अमृत […]

Purnia: नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी, 21 जून को 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, स्टेटिक दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून (रविवार) को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 11 बजे से मिलेगा तथा प्रवेश का अंतिम समय दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा […]

Purnia: किलकारी पूर्णिया के समर कैंप में बच्चों ने सीखा रोप डांस, 130 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। किलकारी पूर्णिया में आयोजित समर कैंप (31 मई 2026 से 21 जून 2026) के अंतर्गत 1 जून से 10 जून तक रोप डांस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों ने उत्साह, लगन और मेहनत के साथ इस चुनौतीपूर्ण एवं आकर्षक नृत्य विधा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। रोप डांस कार्यशाला का प्रशिक्षण विशेषज्ञ अजय कुमार मंडल द्वारा दिया गया। उन्होंने बच्चों को इस कला की बारीकियों से अवगत कराते हुए कई ऊर्जा से भरपूर और आकर्षक प्रस्तुतियां तैयार कराईं। कार्यशाला में श्रीमती पूजा प्रामाणिक ने सहयोगी विशेषज्ञ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेषज्ञों ने बताया कि रोप डांस की उत्पत्ति यूरोप में हुई थी। समय के साथ यह कला यूरोप से अमेरिका, रूस और अन्य देशों में […]

Purnia: पूर्णिया में डेयरी उद्योग एवं जनप्रतिनिधि कार्यालय निर्माण की मांग, केंद्रीय मंत्री से मिले डॉ. एके गुप्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पूर्णिया के कला भवन स्थित मुक्ताकाश प्रांगण में “जिला स्तरीय प्रबुद्धजन एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, एनडीए के वरिष्ठ नेता, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के सुप्रसिद्ध सर्जन एवं भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं मंत्री लेसी सिंह से मुलाकात कर पूर्णिया एवं सीमांचल क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगें रखीं। […]

Purnia: पूर्णिया में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का भव्य स्वागत, एनडीए की आमसभा में उमड़ी भीड़- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित एनडीए की विशाल आमसभा में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्णिया की उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह के आवास पर केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज, श्रीकृष्ण सेवा सदन एवं कला भवन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया तथा एनडीए की विशाल आमसभा में भी शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और पूर्णिया के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आमसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय […]

Purnia: पूर्णिया पूर्व प्रखंड में आयोजित हुई ‘सखी वार्ता’, महिलाओं और किशोरियों को किया गया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा के निर्देश पर गुरुवार को पूर्णिया जिले के पूर्णिया पूर्व (सदर) प्रखंड में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को सामाजिक कुरीतियों, महिला अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) के प्रति भी जागरूकता फैलायी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, महिला सुरक्षा तथा कम उम्र में मातृत्व से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों […]

Purnia: नगर सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर की तैयारी शुरू, डीएम ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 7 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में नगर सहयोग-सह-जनकल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, गुलाबबाग का निरीक्षण किया। इसी परिसर में 7 जुलाई को पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 37, 38, 39 एवं 41 के नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि संबंधित वार्डों के […]

Purnia: नीट परीक्षा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, गुलाबबाग स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर एवं बेहतर तरीके से पूरी की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 21 जून […]

Purnia: मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम ने आपदा सामग्री गोदाम का किया औचक निरीक्षण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने गुरुवार को पूर्णिया पूर्व अंचल स्थित आपदा सामग्री गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गोदाम में उपलब्ध पॉलिथीन शीट, तिरपाल तथा अन्य राहत सामग्रियों के भंडारण और रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न राहत सामग्रियों की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी सामग्री सुरक्षित एवं उपयोग योग्य स्थिति में रखी जाए, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी […]

Purnia: प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरा शक्ति और किसानों की आय : विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

जिला स्तरीय कार्यशाला में विधायक ने किसानों से प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान पूर्णिया । जलालगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका शामिल हुए। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने विधायक का पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर, भाजपा प्रभारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह तथा अन्य अतिथियों का स्वागत कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिले के प्रगतिशील किसान, कृषि सखियां, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने […]