Tag Archives: Purnia news

Purnia: 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 27 पदक विजेताओं का हुआ सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला एथलेटिक संघ ने किया अभिनंदन भागलपुर : 92वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले 27 पदक विजेता खिलाड़ियों का जिला एथलेटिक संघ की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। समारोह में खिलाड़ियों को माला पहनाकर, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. ए. के. गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कठिन मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल […]

Purnia: पंचायत विकास दिवस का हुआ शुभारंभ- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रभारी सचिव ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की पूर्णिया जिले में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डिमिया छतरजान पंचायत भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन लघु जल संसाधन विभाग के सचिव-सह-पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव बी. कार्तिकेय धनजी एवं जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसी अवसर पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी सचिव बी. कार्तिकेय धनजी एवं जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह अभियान 28 जून से 2 […]

Prunia: पंचायत विकास दिवस पर जीविका दीदियों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, शराबबंदी के प्रति लोगों को किया जागरूक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देश तथा जिलाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में रविवार को पूर्णिया जिले की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जीविका दीदियों ने मद्यनिषेध एवं शराबबंदी को लेकर प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण तथा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में जीविका समूह की महिलाओं ने गांवों में प्रभात फेरी निकालकर आम लोगों को शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। साथ ही बिहार सरकार की मद्यनिषेध नीति एवं शराबबंदी कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कसबा प्रखंड के मल्हारिया पंचायत में पंचायत विकास दिवस के […]

Purnia: जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ मनाया गया पंचायत विकास दिवस- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

प्रभारी सचिव एवं डीएम ने लिया कार्यक्रम का जायजा पूर्णिया। बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले “पंचायत विकास दिवस” के तहत रविवार को पूर्णिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न जनजागरूकता एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पंचायतों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के डीमिया छतरजान पंचायत भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिले के प्रभारी सचिव बी. कार्तिकेय एवं जिलाधिकारी अंशुल कुमार शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पंचायत विकास दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से पंचायतों के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी […]

Purnia: श्रावणी मेला की तैयारी तेज: 30 जुलाई से कटोरिया में लगेगा 30 दिवसीय निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर हुई बैठक- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए पिछले 13 वर्षों से संचालित निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर का 14वां आयोजन इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगा। बांका जिले के देवघर मुख्य मार्ग स्थित कटोरिया विश्वकर्मा नगर में लगने वाला यह 30 दिवसीय सेवा शिविर 24 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर रविवार को खुश्कीबाग पानी टंकी स्थित गजमतिया विवाह भवन में ट्रस्टी सदस्य राजीव कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के सफल संचालन को लेकर भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधा, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी, सुरक्षा, स्वच्छता, श्रद्धालुओं के ठहराव सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने पिछले वर्षों की […]

Purnia: सड़क हादसों में मृत दो परिवारों से मिले सांसद पप्पू यादव, आर्थिक सहायता देकर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो परिवारों से रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले मुआवजा एवं अन्य लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। सांसद सबसे पहले के. नगर प्रखंड के गोकुलपुर उफरैल गांव के वार्ड संख्या-13 पहुंचे, जहां हाल ही में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जनाब शाकिम आलम के पुत्र के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए अपनी ओर से तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए […]

Purnia: पूर्णिया में Sagamax Home Automation Experience Centre का शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया शहर के कॉलेज चौक स्थित एसबीआई एटीएम के समीप, पूर्णिया कोर्ट स्टेशन रोड पर रविवार को Sagamax Home Automation Experience Centre का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने फीता काटकर एवं रिमोट के माध्यम से स्वचालित पर्दे का संचालन कर किया। उद्घाटन समारोह में शहर के उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव, कंपनी के सिलीगुड़ी स्थित रजिस्टर्ड कार्यालय से राकेश कुमार, पंकज श्रीवास्तव, सर्विस इंजीनियर चंदन कुमार एवं अरविंद सिंह, अररिया आउटलेट से धर्मेंद्र कुमार, दिव्यांश भगत एवं सुरेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूर्णिया शाखा की संचालिका अर्जू कुमारी, कार्यालय प्रभारी नितीश यादव, कार्यालय कर्मी देवराज एवं भाव्या परी सहित परिवार के सदस्य बबली कुमारी […]

Purnia: पंचायत विकास दिवस से गांवों के विकास को मिलेगी नई गति : विधायक विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महाराजपुर पंचायत भवन में रविवार को प्रशासन की ओर से आयोजित पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामसभा में भाग लेकर ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने दिव्यांग लाभुक राहुल कुमार एवं जीविका दीदी सरिता देवी को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और समाज में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। ग्रामसभा को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रत्येक माह के […]

Purnia: युवा ही बदल सकते हैं पर्यावरण की सूरत : डॉ. अनिल कुमार गुप्ता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया : पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्रीन पूर्णिया संस्था द्वारा रविवार को जलालगढ़ प्रखंड में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संस्था के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं ने श्रीश्री 108 ठुठी काली मंदिर परिसर में पौधरोपण किया तथा परिसर की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान को संबोधित करते हुए ग्रीन पूर्णिया संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और लगातार घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो गई […]

Purnia: जीएमसीएच पूर्णिया के एनआरसी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने शुक्रवार को जीएमसीएच पूर्णिया स्थित एनआरसी (न्यूट्रिशनल रिहैबिलिटेशन सेंटर) का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों एवं उनके साथ रह रही माताओं को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पाया कि एनआरसी में इलाजरत बच्चों को तो पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन उनके साथ रह रही माताओं के लिए पौष्टिक भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इस पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के समुचित उपचार और देखभाल के लिए माताओं का स्वस्थ एवं पोषित होना भी […]