Tag Archives: Purnia news

Purnia: नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। नगर निगम सभागार में मंगलवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। समिति के गठन के बाद हुई इस पहली बैठक में नगर विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में उप महापौर, उप नगर आयुक्त एवं पदेन सदस्यों की उपस्थिति में पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई तथा लंबित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर विभा कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर निगम क्षेत्र की सभी लंबित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त […]

Purnia: पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं प्रतिनिधि : विधायक विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनसंपर्क कार्यालय में मंगलवार को पंचायत विकास दिवस के विधायक प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक विजय खेमका ने की। इस दौरान प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले “पंचायत विकास दिवस” को प्रभावी एवं सफल बनाने तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी एवं सहभागी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार की मंशा है कि ग्राम सभा लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई बने और गांव के विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय ग्राम सभा के माध्यम से ही लिए जाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस के अवसर […]

Purnia: बीपीएससी में बिजेन्द्र पब्लिक स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों का शानदार प्रदर्शन, चार विद्यार्थियों ने पाई सफलता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियां होती हैं। मरंगा स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बिजेन्द्र पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय के चार पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और विद्यालय का, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अंशु आनंद ने 974वीं रैंक प्राप्त कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी, आर्यन कुमार ने 1350वीं रैंक के साथ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, भाव्या सोनी ने 1747वीं रैंक हासिल कर आपूर्ति निरीक्षक तथा जूही रहमानी ने 1761वीं रैंक प्राप्त कर राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपनी […]

Purnia: अररिया में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या, इलाज के दौरान हुई मौत- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने 25 वर्षीय ट्रैक्टर चालक संजय कुमार को गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के खोखे बरामद किए हैं और उन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया […]

Purnia: चिकन नेक में 3 करोड़ की हेरोइन बरामद, किशनगंज पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

किशनगंज पुलिस ने रामपुर चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.500 किलोग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। किशनगंज पुलिस ने रामपुर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.500 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और तस्करी के पूरे […]

Purnia: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती बनी प्रेम संबंध, तीसरी बार प्रेमी के घर पहुंची असम की विवाहिता- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

बांका : सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। असम की एक विवाहिता अपने पति और पांच वर्षीय बेटी को छोड़ तीसरी बार बांका जिले के शंभुगंज स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई। महिला ने कहा कि अब वह वापस नहीं जाएगी। बांका जिले के शंभुगंज में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। असम की एक विवाहिता तीसरी बार अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले परिजन उसे दो बार वापस ले गए थे, लेकिन वह फिर प्रेमी के पास लौट आई। महिला का कहना है कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहने आई है और अब वापस नहीं जाएगी। […]

Purnia: संत कबीर की जयंती पर लायन्स क्लब पूर्णिया ग्रेटर ने किया पौधरोपण- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पूर्णिया। संत सम्राट महात्मा कबीर साहेब की 628वीं जयंती के अवसर पर लायन्स क्लब पूर्णिया ग्रेटर की ओर से रविवार को श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया कोर्ट परिसर स्थित जीवन ज्योति केन्द्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाकर लोगों को हरित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ लायन नन्दकिशोर जायसवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुई। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने संत सम्राट महात्मा कबीर साहेब की प्रतिमा तथा जीवन ज्योति केन्द्र के संस्थापक महान संत एवं परम प्रज्ञावान आचार्य धर्म स्वरूप साहेब के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित […]

Purnia: विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ICASET-2026 का सफल समापन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

AI और नवाचार पर मंथन में 5 देशों के विशेषज्ञ हुए शामिल पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूर्णिया में आयोजित दो दिवसीय चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “आईसीएएसईटी-2026” (4th International Conference on Advancement in Science, Engineering and Technology) का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 26 एवं 27 जून को आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय “एआई एजुकेशन एंड एंटरप्राइजिंग” (AI Education & Enterprising) रहा, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, विज्ञान, इंजीनियरिंग और आधुनिक तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसे कुमार विशाल ने प्रस्तुत किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सम्मेलन के संयोजक डॉ. ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। […]

Purnia: विद्यालयों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा प्रेमियों की भूमिका महत्वपूर्ण  विधायक  विजय खेमका- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालय एवं प्लस-टू विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समिति से जुड़े शिक्षा प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में विधायक विजय खेमका ने विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका, शिक्षा प्रेमियों के दायित्व तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि शिक्षा प्रेमी विद्यालय और समाज के बीच एक मजबूत कड़ी हैं। उनकी जिम्मेदारी केवल बैठकों में शामिल होने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालयों के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, स्वच्छता, छात्र हितों की रक्षा तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। […]

Purnia: हत्या और हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सांसद पप्पू यादव- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

आर्थिक सहायता देकर न्याय का दिलाया भरोसा पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई हत्या और दुर्घटना की घटनाओं से प्रभावित परिवारों से रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा संबंधित अधिकारियों से बात कर निष्पक्ष कार्रवाई, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। सांसद सबसे पहले जानकीनगर थाना क्षेत्र की महाराजगंज-1 पंचायत अंतर्गत चकमका गांव पहुंचे, जहां 14 वर्षीय करण कुमार की कथित रूप से हत्या कर शव नहर किनारे फेंक दिए जाने की घटना के बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के पिता अमरेंद्र महतो सहित अन्य परिजनों को […]