Tag Archives: Purnia news

Purnia: 9 वर्ष पहले की मदद बनी विश्वास की पहचान, बुजुर्ग पिता के एक फोन पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। मानव सेवा की भावना को चरितार्थ करते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी एक बुजुर्ग पिता की सहायता की पुकार पर देर रात ही सक्रिय हो गए। उन्होंने फोन पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और बुधवार सुबह संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचकर भर्ती मरीज अरुण कुमार यादव का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब एक बजे अररिया जिले के फारबिसगंज निवासी घनश्याम यादव ने आशीष गोस्वामी को फोन कर बताया कि उनका पुत्र संक्रमण के कारण जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती है और उपचाराधीन है। प्रारंभ […]

Purnia: डॉक्टर्स डे पर किडज़ी जॉनी किड्स के बच्चों ने डॉक्टरों को भेंट किए पौधे, जताया सम्मान- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर महबूब खान टोला स्थित किडज़ी जॉनी किड्स विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शहर के विभिन्न चिकित्सकों से मुलाकात कर उन्हें पौधे भेंट किए तथा डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने चिकित्सकों के प्रति सम्मान, आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों ने विभिन्न डॉक्टरों से मुलाकात कर उनके समाज के प्रति योगदान के लिए धन्यवाद दिया। चिकित्सकों ने भी बच्चों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उनके इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, स्वस्थ रहने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक त्रिदीप कुमार दास एवं प्राचार्या अम्बरीन खान भी उपस्थित […]

Purnia: राजद के स्थापना दिवस समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद की सक्रिय भागीदारी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

छात्र हितों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के स्थापना दिवस के अवसर पर पटना स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्र राजद इकाई (SSAI) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्यभर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में छात्र संगठन की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। समारोह में पूर्णिया विश्वविद्यालय से पहुंचे छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा-बैनर के साथ संगठन की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के […]

Purnia: वार्ड पार्षद सुनीता मांझी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन, नगर निगम परिवार में शोक की लहर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम के वार्ड संख्या-37 की लोकप्रिय एवं कर्मठ वार्ड पार्षद सुनीता मांझी का बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही नगर निगम परिवार, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। सुनीता मांझी अपने सहज व्यवहार, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता एवं वार्ड के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और आम नागरिकों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया। उनके निधन को नगर निगम परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। […]

Purnia: भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश, ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया तेज होगी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। भीषण गर्मी के बीच जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने विद्युत विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्वी एवं पश्चिमी के कार्यपालक अभियंताओं को कस्टमर केयर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सभी हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की ओर से बताया गया कि पूर्णिया जिले के दोनों विद्युत प्रमंडलों में दो-दो कस्टमर केयर नंबर संचालित हैं। पूर्णिया पश्चिम के उपभोक्ता 9264456425 […]

Purnia: पूर्णिया के छह प्रखंडों में जल्द शुरू होगा डिग्री कॉलेज, विद्यार्थियों के लिए चलेगी पिंक बस सेवा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया जिले के छह प्रखंडों में जल्द ही डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू होगा। इसे लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कॉलेजों के संचालन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि जलालगढ़, के.नगर, श्रीनगर, रुपौली, बैसा एवं अमौर प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों का संचालन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में डिग्री कॉलेजों के लिए खरीदे जा रहे फर्नीचर, उपकरण एवं अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच वरीय अधिकारियों से कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही भवन […]

Purnia: 7 जुलाई को सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में लगेगा पंचायत सहयोग शिविर, आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू – GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में 7 जुलाई (मंगलवार) को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से पूर्व प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को आयोजित शिविर में आवेदकों को उनके मामलों के निष्पादन की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक चयनित पंचायत में पंचायत सरकार भवन अथवा पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा। […]

Purnia: भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश, उपभोक्ताओं के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विद्युत विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में निर्बाध एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पूर्वी एवं पश्चिमी के कार्यपालक अभियंताओं को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कस्टमर केयर व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हेल्पलाइन व्यवस्था प्रभावी होनी चाहिए तथा कस्टमर केयर के संपर्क नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी होने पर तत्काल सहायता मिल सके। बैठक में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि पूर्णिया जिले के […]

Purnia: जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों के निष्पादन, न्यायालय से संबंधित मामलों, मानवाधिकार आयोग के प्रकरणों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, सीपीग्राम, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, आरटीपीएस, कब्रिस्तान घेराबंदी, शिक्षा विभाग, नीलाम पत्र वाद, जिला दंडाधिकारी न्यायालय में लंबित मामलों, जेपी सम्मान, खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन निर्माण कार्य तथा डिग्री कॉलेजों के संचालन की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। अधिकांश […]

Purnia: पूर्णिया विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी से छात्र परेशान,   स्पष्टीकरण की मांग- GS NEWS 

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन प्रक्रिया के दौरान जारी मेरिट लिस्ट में कथित तकनीकी गड़बड़ी को लेकर छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों का आरोप है कि जिन अभ्यर्थियों का प्रथम मेरिट लिस्ट में चयन हो चुका था और उन्होंने संबंधित महाविद्यालयों में नामांकन भी करा लिया है, उनका नाम द्वितीय मेरिट लिस्ट में भी दोबारा प्रदर्शित किया गया है। इससे छात्रों के बीच भ्रम और असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। छात्रों का कहना है कि इस तकनीकी त्रुटि के कारण कई अभ्यर्थी अपने नामांकन को लेकर चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं पहले से संपन्न नामांकन प्रभावित न हो जाए या दोबारा प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़े। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक […]