Tag Archives: Purnia news

Purnia: पूर्णिया विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में छात्रहित की 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित सिंडिकेट बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मुद्दों को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने सिंडिकेट सदस्यों को 20 सूत्री मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन सिंडिकेट सदस्य अशोक कुमार बादल एवं एम.पी. सिंह को सौंपा गया। इसमें विश्वविद्यालय में लंबित शैक्षणिक कार्यों, परीक्षा व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया, पीएचडी, प्रमाण-पत्र वितरण, समर्थ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं तथा छात्रहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। छात्र प्रतिनिधियों ने मांग की कि पीएचडी सत्र 2024 एवं 2025 की प्रवेश परीक्षा जल्द आयोजित की जाए। साथ ही लंबित अंकपत्र, मूल एवं प्रोविजनल प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएं तथा दीक्षांत समारोह आयोजित कर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाए। स्नातक पार्ट-1 के छूटे विद्यार्थियों […]

Purnia: अग्निकांड पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, आर्थिक सहायता देकर शीघ्र राहत दिलाने की मांग- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत रुस्तमपुर पंचायत के लोकाही चकला गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित चारों परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, नुकसान का जायजा लिया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, हाल में लगी भीषण आग में चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, आवश्यक दस्तावेज तथा वर्षों की जमा-पूंजी भी नष्ट हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। सांसद ने प्रत्येक अग्नि पीड़ित परिवार को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही पूर्णिया के […]

Purnia: वार्ड पार्षद सुनीता मांझी को नम आंखों से अंतिम विदाई, नगर निगम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: नगर निगम के वार्ड संख्या 37 की वार्ड पार्षद सुनीता मांझी का बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर नगर निगम परिसर लाया गया, जहां महापौर विभा कुमारी, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा शोक स्वरूप नगर निगम कार्यालय पूरे दिन बंद रखा गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि स्वर्गीय सुनीता मांझी का निधन केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे नगर निगम परिवार और पूर्णिया शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सुनीता मांझी ने वार्ड पार्षद के रूप में […]

Purnia: मनरेगा की जगह लागू हुई ‘विकसित भारत–जी राम जी’ योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया: भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में नई पहल करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के स्थान पर “विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)” (विकसित भारत–जी राम जी) योजना को 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू कर दिया है। बिहार सरकार ने भी ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से राज्य में इस योजना के क्रियान्वयन की अधिसूचना जारी कर दी है। योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को जिला समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय जन सम्मेलन-सह-शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्तर पर इस योजना का शुभारंभ आंध्र प्रदेश के तिरुपति से केंद्रीय ग्रामीण […]

prunia: MLC की शपथ लेते ही पवन सिंह ने उठाई फिल्म सिटी की मांग, बोले- बिहार के कलाकारों को मिले बड़ा मंच- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पटना ; भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बुधवार को बिहार विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने “जय भोजपुरी, जय बिहार” का नारा लगाते हुए बिहार में फिल्म सिटी स्थापित करने की मांग की। पवन सिंह ने कहा कि बिहार प्रतिभाशाली कलाकारों की धरती है, लेकिन यहां संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण कई कलाकार अपनी प्रतिभा को सही मंच नहीं दे पाते। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में फिल्म सिटी बनती है तो इससे भोजपुरी फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय कलाकारों को राज्य में ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार […]

Bhagalpur: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ. अनंत विक्रम सम्मानित, समाजसेवा के कार्यों की सराहना- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

भागलपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनंत विक्रम को सम्मानित किया गया। संघ के महासचिव सह राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद ने उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर घनश्याम प्रसाद ने कहा कि डॉ. अनंत विक्रम पिछले कई वर्षों से विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर नि:शुल्क चेचक रोधी होम्योपैथिक दवा का वितरण कर समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके निस्वार्थ योगदान को देखते हुए भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना […]

Purnia: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज ने चिकित्सकों का किया सम्मान, केंद्रीय जेल में लगाया नेत्र जांच शिविर-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

जोधपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मथुरादास माथुर अस्पताल के चिकित्सकों को सम्मानित करने के साथ-साथ केंद्रीय जेल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। कार्यक्रम के तहत मथुरादास माथुर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरविंद चौहान, डॉ. रानू शर्मा, डॉ. सिमरन सिंह सहित कई चिकित्सकों को माला एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी ने कहा कि चिकित्सक […]

Purnia: गुलाबबाग में बाटा एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ, विधायक विजय खेमका ने किया उद्घाटन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। गुलाबबाग सोनौली चौक स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय के समीप बुधवार को बाटा एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन विधायक विजय खेमका ने गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और गुलाबबाग तथा आसपास के उपभोक्ताओं के लिए इसे एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया। इस अवसर पर शोरूम के संचालक नीरज खेमका ने कहा कि बाटा विश्व की सबसे प्रतिष्ठित एवं भरोसेमंद फुटवियर कंपनियों में से एक है। आज लगभग हर घर में बाटा के किसी न किसी उत्पाद का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि नए एक्सक्लूसिव शोरूम के खुलने से अब उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले जूते, चप्पल एवं अन्य फुटवियर एक ही […]

Purnia: पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र हितों की रक्षा के लिए सामूहिक छात्र संघर्ष समिति का गठन- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

समस्याओं के समाधान को लेकर संयुक्त पहल पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान एवं छात्र हितों की रक्षा को लेकर बुधवार को मधुबनी स्थित मंजू निवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) एवं छात्र जदयू के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न छात्र हित के मुद्दों को “सामूहिक छात्र संघर्ष समिति, पूर्णिया” के बैनर तले संगठित रूप से उठाया जाएगा। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता एबीवीपी के विश्वविद्यालय परिसर अध्यक्ष विकास कुमार एवं छात्र जदयू के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने की। दोनों छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में समय पर परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम का प्रकाशन, नियमित कक्षाओं का संचालन, छात्र सुविधाओं का विस्तार […]

Purnia: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सहयोग प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंदों को दी गई चिकित्सीय सलाह- GS NEWS

bihar bhagalpurDESK20260

पूर्णिया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए गए। इस दौरान नि:शुल्क शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई। शिविर में उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष […]