Tag Archives: Purnia news

PURNIA : परशुराम जयंती पर पूर्णिया में भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पूर्णिया के चुनापुर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने भी सहभागिता निभाई। उन्होंने मार्ग में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। शोभायात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर आयोजन को सफल बनाया। […]

PURNIA : पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ‘हैनिमैन जयंती समारोह’ का किया उद्घाटन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पटना के अधिवेशन भवन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘हैनिमैन जयंती समारोह सह साइंटिफिक सेमिनार’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों और गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होम्योपैथी का इतिहास मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि डॉ. सैमुअल हैनिमैन द्वारा 18वीं सदी में स्थापित यह चिकित्सा पद्धति ‘सम: समं शमयति’ (Similia Similibus Curentur) के सिद्धांत पर आधारित है और आज विश्व की प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों में शामिल है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भारत में आयुष प्रणाली की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पद्धति ने स्वास्थ्य सेवाओं को […]

PURNIA : अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती के अवसर पर पूर्णिया के आकाशवाणी रोड स्थित सहयोग प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सा परामर्श लिया। कार्यक्रम की अगुवाई सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने शिविर में आए मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक परामर्श देने के साथ ही नि:शुल्क रक्त जांच एवं दवाओं का वितरण भी किया। इस शिविर में डॉ. सतीश कुमार (संजीवनी डायग्नोस्टिक), डॉ. प्रीतम कुमार (आस्था डायग्नोस्टिक), डॉ. रूपेश गांधी, डॉ. रंजीत रमन, डॉ. के.के. चौधरी सहित अन्य चिकित्सकों एवं सहयोगियों—राजीव कुमार, राजा कुमार सिंह—का योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद […]

PURNIA : किसानों की अनदेखी अर्थव्यवस्था के लिए घातक: पप्पू यादव || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के मुख्य द्वार पर पिछले एक सप्ताह से चल रहे ‘किसान न्याय सत्याग्रह’ का रविवार को जोरदार समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान नीतियां किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर बना रही हैं और कृषि क्षेत्र को बड़े कॉरपोरेट घरानों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने मक्का, मखाना और कपास जैसी स्थानीय फसलों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। साथ ही ‘टैरिफ जीरो’ जैसी नीतियों से गुलाबबाग जैसी ऐतिहासिक […]

PURNIA : परशुराम जयंती पर पूर्णिया में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पूर्णिया में ब्रह्म शक्ति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा चूनापुर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर डॉलर हाउस चौक, कचहरी चौक, आर.एन. साह चौक, लखन चौक, रजनी चौक, खीरू चौक, गिरजा चौक होते हुए टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस शोभायात्रा में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ एवं बालाजी सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बालाजी सेवा संघ के अध्यक्ष नीतीश बरनवाल एवं विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय […]

PURNIA : सनातन सशक्तिकरण की लहर: 100 से अधिक युवा व मातृशक्ति विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ से जुड़े || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : सीमांचल क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सनातन धर्म के सशक्तिकरण और सामाजिक एकता के उद्देश्य से पूरे बिहार, खासकर सीमांचल में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्णिया के राजनगर वार्ड संख्या-20 स्थित पासवान टोला में भव्य सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अजय पासवान ने किया, जिसमें 100 से अधिक युवा शक्ति एवं मातृशक्ति ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अमरेंद्र कुमार को पूर्णिया नगर अध्यक्ष, कमल रंजन […]

PURNIA : सदर पूर्णिया में देर रात सघन वाहन चेकिंग, 2.05 लाख जुर्माना व दो वाहन जब्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर सदर अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार देर रात सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्री श्वेताम दीक्षित एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित थानों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान के तहत सुदीन चौक, फोर्ड कंपनी चौक (गुलाबबाग), पूर्णिया सिटी सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों एवं यातायात नियमों के अनुपालन की सख्ती से जांच की गई। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तथा आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। ऐसे मामलों में संबंधित वाहनों से कुल 2 लाख 5 […]

PURNIA : एआईसीटीई से मिली मंजूरी, मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुरू होगा एम.टेक कार्यक्रम || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया स्थित मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रामबाग के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने संस्थान को एम.टेक पाठ्यक्रम संचालित करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के साथ ही संस्थान में अब सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग) और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखाओं में एम.टेक की पढ़ाई शुरू होगी। खास बात यह है कि मिल्लिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बिहार का पहला निजी कॉलेज बन गया है, जिसे एम.टेक कोर्स के संचालन की यह महत्वपूर्ण अनुमति प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से न केवल संस्थान की शैक्षणिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता भी कम होगी। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. असद […]

Noimg

ARARIA : अररिया में LPG का पर्याप्त स्टॉक, 6 एजेंसियों पर छापेमारी; 11,658 सिलेंडर उपलब्ध || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

अररिया जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में 11,658 गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में रविवार को 6 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई गैस वितरण में गड़बड़ी रोकने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। हर पंचायत सरकार भवन और पंचायत भवन में ये कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्रों […]

Noimg

PURNIA : अंबेडकर जयंती पर पूर्णिया में विविध कार्यक्रम, आवासीय विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के निर्देश पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिले में 3 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अंशुल कुमार (जिला पदाधिकारी) के निर्देश के आलोक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा इस अवधि में जागरूकता और प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जानकीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके आदर्शों से प्रेरित करना है। आने वाले दिनों में भी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक एवं […]