Tag Archives: Purnia news

PURNIA : संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, बायसी आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र का निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जिले में संभावित प्राकृतिक आपदाओं विशेषकर बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने पूर्व तैयारियों को तेज कर दिया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-400 के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आपदा एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को एडीएमओ प्रणव कुमार द्वारा बायसी स्थित आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था तथा आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध बाढ़ […]

PURNIA : सड़क हादसे में मृत अशोक राम के परिजनों से मिले सांसद पप्पू यादव, 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान ||GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के रामबाग चौक, वार्ड संख्या-30 निवासी स्वर्गीय अशोक राम की सड़क दुर्घटना में हुई असामयिक मृत्यु के बाद पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। सांसद ने दिवंगत अशोक राम की पत्नी श्रीमती शोभा देवी सहित अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के कमाऊ सदस्य के अचानक निधन से उत्पन्न संकट की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन समाज और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त […]

Noimg

PURNIA: पूर्णिया में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, चयन प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र हेतु खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को जिला स्कूल, पूर्णिया में वॉलीबॉल (बालक एवं बालिका) खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए। चयन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के तहत आगामी दिनों में अन्य खेलों के लिए भी चयन ट्रायल आयोजित किए […]

Noimg

PURNIA: बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत धावा दल की कार्रवाई, दो बाल श्रमिक मुक्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया ।  समाहरणालय पूर्णिया के जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति को लेकर विशेष धावा दल अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न दुकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं गैरेजों की जांच की गई, जिसमें कुल दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। धावा दल का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीतू कुमारी की अध्यक्षता में किया गया। टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमन प्रकाश, आदित्य आकाश कुमार सहित प्रयास जैक सोसाइटी के प्रतिनिधि शेखर तिर्की एवं मोहम्मद सज्जाद तथा स्थानीय थाना की पुलिस […]

Noimg

PURNIA: जिलाधिकारी ने फसल कटनी प्रयोग में लिया भाग, गेहूं उत्पादन का किया आकलन || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया । समाहरणालय पूर्णिया के जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रजीगंज पंचायत अंतर्गत रानीपतरा गांव में आयोजित गेहूं फसल कटनी प्रयोग में भाग लिया और किसानों से कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त की। रबी मौसम 2025-26 के तहत किसान मो. तौकीर आलम के खेत (खाता संख्या-73, खेसरा संख्या-1070) में 10×5 मीटर क्षेत्रफल में गेहूं फसल कटनी प्रयोग किया गया। यह प्रयोग रेंडम चयन के आधार पर किसान सलाहकार संजीव कुमार द्वारा संपादित किया गया। फसल कटनी प्रयोग के दौरान निर्धारित भूमि खंड से कुल 14 किलोग्राम 500 ग्राम गेहूं उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर लगभग 29 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज का अनुमान लगाया गया। निरीक्षण के क्रम […]

Noimg

PURNIA : समाहरणालय में प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। समाहरणालय पूर्णिया स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में प्रधान लिपिकों एवं सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कार्यालयों के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान रोकड़ पंजी संधारण, न्यायालयों में लंबित मामलों, सीएम डैशबोर्ड, सीपीग्राम्स (CPGRAMS), सेवांत लाभ सहित विभिन्न प्रशासनिक विषयों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यालयों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिए। कार्यालय कार्य प्रणाली पर दिया मार्गदर्शन जिलाधिकारी ने कार्यालय टिप्पण एवं प्रारूपण से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यों में पारदर्शिता […]

Noimg

PURNIA : उच्च जोखिम गर्भावस्था प्रबंधन कार्यशाला आयोजित, 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव पर दिया गया जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया । स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ़ के संयुक्त तत्वावधान में सेंटर प्वाइंट होटल, पूर्णिया में उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान, ट्रैकिंग, प्रबंधन, फॉलो-अप एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी गर्भवती महिलाओं की समय पर प्रसवपूर्व जांच (एएनसी) सुनिश्चित कर शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना रहा। हर उच्च जोखिम गर्भावस्था जीवन बचाने का अवसर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक उच्च जोखिम गर्भावस्था एक जीवन बचाने का अवसर है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि कोई भी गर्भवती महिला जांच एवं निगरानी से वंचित न रहे। […]

Noimg

PURNIA: युवा उद्यमी अमित साह बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा उद्यमी अमित साह को प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है तथा विशेष रूप से युवा वर्ग और व्यापारिक समुदाय में खुशी देखी जा रही है। इस संबंध में जारी पत्र में वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. जगन्नाथ गुप्ता ने कहा कि अमित साह के नेतृत्व से प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों एवं उद्यमियों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का अभियान और अधिक प्रभावी होगा। सामाजिक व व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका अमित साह लंबे समय से व्यापार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में […]

PURNIA : बिहार के 141 रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्री से की गई स्वीकृति की मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। बिहार में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम की समस्या के समाधान को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राज्य के शेष 141 रेलवे समपारों पर सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। पहले ही 78 ओवरब्रिज को मिली मंजूरी मंत्री ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा राज्य के कुल 219 रेलवे समपारों पर ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इनमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 78 ओवरब्रिज परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि शेष समपारों पर अभी स्वीकृति लंबित है। जाम […]

Noimg

PURNIA : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर काझा कोठी स्थित शिवम हायर एजुकेशन फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की निदेशिका एवं प्रखर समाजसेवी नूतन गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संस्थान की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की बुनियादी स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने प्रस्तुत किए स्वास्थ्य जागरूकता मॉडल कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न बीमारियों से बचाव, प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से […]