Tag Archives: Purnia news

Noimg

PURNIA : बजरंग बली मंदिर में अष्टयाम-संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा, जयघोष से गुंजायमान हुआ पूर्णिया जंक्शन क्षेत्र || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।पूर्णिया जंक्शन स्थित रैक प्वाइंट के बजरंग बली मंदिर में अष्टयाम-संकीर्तन के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में कलश लेकर भक्ति गीतों और जय श्रीराम एवं बजरंग बली के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओतप्रोत इस आयोजन में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी शामिल हुए। इस अवसर पर जितेंद्र यादव ने कहा कि अष्टयाम-संकीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा […]

Noimg

PURNIA : पूर्णिया में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का नगर कार्यालय उद्घाटित, संगठन विस्तार पर दिया गया जोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के तत्वावधान में शहर के वार्ड संख्या-21 स्थित बाड़ी हाट में शनिवार को नगर कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रख्यात चिकित्सक सह भाजपा नेता डॉ. अनिल गुप्ता एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष पप्पू गिरी, भाजपा जिला मंत्री सचिन राय, भाजपा आईटी सेल संयोजक अमृत आनंद, वार्ड संख्या-21 की पार्षद प्रीति पांडे तथा समाजसेवी बौआ पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन […]

PURNIA : जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का शानदार आगाज, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, पूर्णिया के तत्वावधान में आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन समारोह में उप महापौर पल्लवी गुप्ता, संरक्षक डॉ. ए.के. गुप्ता, डॉ. सी.के. सिंह, डॉ. आलोक पंकज नायक, नूर आलम तथा रवि रंजन सहित शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदर्शन करने की अपील करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, पूर्णिया के चेयरमैन आदित्य केजरीवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे […]

PURNIA : दिल्ली में बिहारी मजदूर की हत्या के विरोध में पूर्णिया कांग्रेस का हल्लाबोल, पुतला दहन कर जताया आक्रोश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जहां देशभर में श्रमिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं पूर्णिया में यह दिन राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का केंद्र बना रहा। दिल्ली में एक बिहारी मजदूर की कथित हत्या के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र एवं दिल्ली सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता ई. दिवाकर सिंह उर्फ दिवाकर यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोजगार के अभाव में बिहार के युवा अन्य राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं, […]

PURNIA: पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर विधायक विजय खेमका ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रवास से लौटने के बाद दिल्ली पहुंचे पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग उठाई। इस दौरान विधायक ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर पूर्णिया की जनता की ओर से उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान विधायक खेमका ने कहा कि भागलपुर, पूर्णिया एवं कोसी प्रमंडल के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए पटना हाई कोर्ट तक लगभग 300 से 400 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे आम लोगों को समय, धन और श्रम की भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र के लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने […]

PURNIA : एमआईटी, रामबाग पूर्णिया में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), रामबाग पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य डॉ. साकिब शकील तथा विभिन्न विभागों के अध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मिल्लिया तराना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गरिमामय वातावरण प्रदान किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी फैकल्टी सदस्य, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. साकिब शकील ने कहा कि श्रमिक किसी भी संस्था, समाज एवं राष्ट्र की वास्तविक शक्ति होते हैं। उनके परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण से ही किसी संस्थान की प्रगति संभव होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रम के सम्मान, अनुशासन और मेहनत को जीवन का आधार बनाने […]

PURNIA : पूर्णिया में आंधी-बारिश से हालात बिगड़े, येलो अलर्ट जारी || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से सीमांचल क्षेत्र में प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को पूर्णिया में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से ही आसमान घने बादलों से ढका रहा और दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। देर शाम मौसम और बिगड़ गया, जब तेज हवा, गरज और बिजली के साथ करीब 3 घंटे तक लगातार बारिश हुई। इस दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों और गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फसलों को भारी नुकसान आंधी और तेज बारिश का असर खेती […]

Noimg

PURNIA : मलहरिया आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता, तीन बच्चे मिले, सेविका-सहायिका अनुपस्थित || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

मलहरिया आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता, तीन बच्चे मिले, सेविका-सहायिका अनुपस्थित पूर्णिया : मलहरिया पंचायतसरकार जहां नौनिहालों के बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के दावे कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मलहरिया पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 86 का है, जहां व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितता सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह आंगनबाड़ी केंद्र गांव के एक निजी घर में संचालित हो रहा है। केंद्र में न तो पर्याप्त जगह है और न ही बच्चों के बैठने व खेलने की समुचित व्यवस्था है। एक छोटे कमरे के कोने में रखी चौकी के नीचे तिरपाल बिछाकर बच्चों […]

PURNIA : पूर्णिया में गैस आपूर्ति सामान्य, एक दिन में 9191 सिलेंडरों का वितरण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। गुरुवार को पूर्णिया जिले में संचालित गैस एजेंसियों द्वारा कुल 9191 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए गए। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 9604 गैस उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की मांग की थी, जिसके विरुद्ध नियमानुसार 9191 सिलेंडरों का वितरण कर दिया गया। वहीं गैस एजेंसियों के गोदामों में अभी भी 17,475 गैस सिलेंडर सुरक्षित रूप से उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और गैस एजेंसियों द्वारा पूर्व की तरह नियमित रूप से होम डिलीवरी सेवा दी जा रही है। […]

PURNIA : पूर्णिया में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, रूपौली से चार बाल श्रमिक मुक्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर पूर्णिया जिले में व्यापक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में बाल श्रम के विरुद्ध कार्रवाई की गई। श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान के मार्गदर्शन में गुरुवार को गठित धावा दल की टीम ने जिले के सभी प्रखंडों में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति अभियान संचालित किया। अभियान के दौरान जिले के दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों एवं गैरेजों में सघन छापेमारी की गई। साथ ही सभी प्रतिष्ठानों के नियोजकों से बाल श्रम नहीं कराने संबंधी शपथ पत्र भरवाया गया तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त श्रम भवन परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसके माध्यम से लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणाम एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। […]