Tag Archives: Purnia news

PURNIA : विधानसभा चुनाव परिणामों पर भाजपा में उत्साह, नूतन गुप्ता बोलीं—यह मोदी की नीतियों और नेतृत्व की जीत || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पूर्णिया में भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने इन परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व की जीत बताया। परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया, जहां अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। इस दौरान “जय श्री राम”, “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “अमित शाह जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। नूतन गुप्ता ने कहा कि इन तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम यह स्पष्ट संकेत देते हैं कि देश की जनता आज भी विकास, सुशासन और अंत्योदय की राजनीति पर भरोसा कर रही है। […]

PURNIA : पूर्णिया में मोबाइल दुकान में 40 लाख की भीषण चोरी, शटर काटकर 200 से अधिक स्मार्टफोन ले उड़े चोर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : पूर्णिया जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक मोबाइल दुकान से लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के बेलगच्छी पूर्व चौक की है। पीड़ित दुकानदार की पहचान डगरूआ निवासी करण कुमार साह के रूप में हुई है। उन्होंने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। शटर काटकर दिया वारदात को अंजामदुकानदार करण कुमार साह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8:15 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में तेज बारिश और बिजली कटने के कारण दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने दुकान का […]

PURNIA : जन सुराज का सरकार पर हमला, ‘सद्भाव यात्रा’ को बताया विरासत बचाने की कोशिश || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया : जन सुराज पार्टी कार्यालय, पाटलिपुत्र में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति, कानून-व्यवस्था और हाल की घटनाओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान दिल्ली में एक युवक की हत्या के मामले में न्याय की मांग उठाई गई, वहीं निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ पर भी सवाल खड़े किए गए। पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार ने ‘सद्भाव यात्रा’ को लेकर कहा कि यह बिहार के विकास का रोडमैप नहीं, बल्कि राजनीतिक विरासत बचाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों में इस तरह की यात्राओं से राज्य में कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ। पलायन, शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं आज भी जस की तस […]

PURNIA : ‘दिल्ली से हल्ला बोल’: सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया  : बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली से फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य की नई सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बढ़ते अपराध, भू-माफियाओं के प्रभाव और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से कई सवाल उठाए। सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है और आम लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अपराधियों के बढ़ते हौसले पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अपराधी अब […]

Noimg

PURNIA : पांडव हत्याकांड के विरोध में जंतर-मंतर पर जन सुराज का प्रदर्शन, न्याय की उठी मांग || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। दिल्ली में बिहारी युवक पांडव की हत्या के विरोध में जन सुराज पार्टी द्वारा रविवार को जंतर-मंतर पर पीड़ित परिवार के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। दोपहर एक बजे शुरू हुए इस विरोध-प्रदर्शन में दिल्ली में रह रहे बिहार के विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता विवेक कुमार ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहारी आबादी रहने के बावजूद उन्हें अपमान, शोषण और हिंसा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पांडव हत्याकांड ने राजधानी में बिहारियों की स्थिति को उजागर कर दिया है और पार्टी न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी। सभा को संबोधित करते हुए अनूप मैथिल तथा […]

Noimg

PURNIA : सीमांचल में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक विजय खेमका ने रेल मंत्री से की मुलाकात || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। सीमांचल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। मुलाकात के दौरान विधायक ने डिब्रूगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों (12424/12423 एवं 20505/20506) में से एक का रूट परिवर्तन कर उसे पूर्णिया एवं सहरसा होते हुए दिल्ली तक संचालित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों को सीधी और बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। विधायक ने पूर्णिया जंक्शन एवं पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत शामिल कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने की मांग भी रखी। […]

Noimg

PURNIA : जीविका पूर्णिया के पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार का निधन, शोक की लहर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।जीविका पूर्णिया के पूर्व जिला परियोजना प्रबंधक तरुण कुमार का शनिवार को असामयिक निधन हो गया। वे पिछले नौ माह से कैंसर से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान बेंगलुरु में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जीविका परिवार सहित प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अगस्त 2022 में उन्होंने जीविका पूर्णिया में जिला परियोजना प्रबंधक के रूप में योगदान दिया था। अपने लगभग तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने जीविका परियोजना को नई दिशा देते हुए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दिलाईं। अपनी सरलता, कर्मठता, ईमानदारी और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर शनिवार को जीविका जिला कार्यालय पूर्णिया में […]

Noimg

PURNIA : पूर्णिया में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की शुरुआत, जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया।जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शनिवार से जिले में औपचारिक रूप से शुरू हो गया। अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या-6 के एचएलवी नंबर-70 स्थित प्रथम मकान के गणना कार्य से की गई। कार्यक्रम के तहत जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जनगणना कार्य का भौतिक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रगणक अंजलि कुमारी एवं प्रवेक्षक अंबिका आनंद द्वारा जनगणना से संबंधित कार्य किया जा रहा था। जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में श्री निरंजन प्रसाद सिंह के आवास का दौरा किया तथा जनगणना कर्मियों एवं मकान मालिक से बातचीत कर प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य […]

Noimg

PURNIA : भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं पर 11वीं संयुक्त समिति बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत भारत-नेपाल कोसी एवं गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (JCKGP) की 11वीं बैठक नेपाल की राजधानी काठमांडू में सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। दो दिवसीय यह बैठक 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें दोनों देशों के बीच लंबित तकनीकी एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व जल संसाधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने किया, जबकि नेपाल की ओर से जलश्रोत एवं सिंचाई विभाग के महानिदेशक मित्र बराल ने प्रतिनिधित्व किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में केंद्र एवं बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक के दौरान पश्चिमी कोसी मुख्य नहर के नेपाल क्षेत्र में स्थित 35 किलोमीटर […]

Noimg

PURNIA : फसल क्षति अनुदान योजना की जांच तेज, पूर्णिया में भौतिक सत्यापन के दौरान 13 आवेदन निरस्त || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया। कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित फसल क्षति अनुदान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पूर्णिया जिले में भौतिक सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश एवं जिला कृषि पदाधिकारी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रखंडों में अधिकारियों एवं कृषि कर्मियों द्वारा खेत स्तर पर जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बनमनखी सुदामा ठाकुर एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धमधाहा अवधेश कुमार ने धमधाहा अनुमंडल के रूपौली प्रखंड अंतर्गत काँप, भौवा परवल, विजय मोहनपुर तथा नाथपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में फसल क्षतिपूर्ति आवेदनों का संयुक्त रैंडम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही सत्यापन कर निस्तारण किया गया, जबकि 13 अपात्र आवेदनों को […]