Tag Archives: purniya

Noimg

डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण – GS NEWS

PurniaDESK 1140

ग्रीष्मकालीन अवकाश की तैयारियों और निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा पूर्णिया। जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा गुरुवार को बनमनखी प्रखंड के बुढ़िया स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में आगामी 5 जून 2026 से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की रोस्टरवार प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रधानाध्यापक के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने अवकाश अवधि में भी विद्यालय की आवश्यक गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का […]

Noimg

नेत्रदान-अंगदान जागरूकता का बनेगा महाकुंभ – GS NEWS

PurniaDESK 1140

7 जून को पूर्णिया में होगा दधीचि देहदान समिति का क्षेत्रीय सम्मेलन पूर्णिया। नेत्रदान, अंगदान और देहदान जैसे महादानों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दधीचि देहदान समिति द्वारा आगामी 7 जून 2026 (रविवार) को पूर्णिया में क्षेत्रीय सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी देने के लिए बुधवार को मां पंचादेवी सभागार में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता, जिलाध्यक्ष हिना सईद एवं जिला सचिव रविन्द्र साह ने बताया कि यह सम्मेलन समाज में अंगदान और नेत्रदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने तथा संगठन की गतिविधियों को […]

Noimg

घर में घुसी बेकाबू बोलेरो, सो रही महिला की दर्दनाक मौत – GS NEWS

PurniaDESK 1140

आधी रात तेज धमाके से दहला मोहल्ला, दीवार तोड़कर कमरे में घुसा वाहन; परिवार में मचा कोहराम मधेपुरा संवाददाता। मधेपुरा शहर के लक्ष्मीपुर मोहल्ला स्थित वार्ड संख्या-16 में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। चिल्ड्रेन पार्क के समीप तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई, जिससे घर के अंदर सो रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच चीख-पुकार गूंज उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब दो बजे की है। अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए। जब लोग घरों से बाहर निकले […]

Noimg

PURNIA : निजी स्कूल और ट्यूशन संस्कृति ने बदला शिक्षा का स्वरूप – राहुल झा ( आरजे कॉन्सेप्ट, पूर्णिया)

UncategorizedDESK 1110

पूर्णिया: आधुनिक भारत में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। एक समय था जब विद्यालय ज्ञान का मुख्य केंद्र हुआ करते थे, जहां शिक्षक अपने अनुभव और ज्ञान से छात्रों का समग्र विकास करते थे। लेकिन वर्तमान समय में निजी विद्यालयों की बढ़ती संख्या ने शिक्षा को व्यवसाय का रूप दे दिया है। आज कई निजी स्कूलों में स्थिति यह है कि किताबें, जूते, मोजे, बैग और ड्रेस जैसी आवश्यक वस्तुएं भी विद्यालय द्वारा तय दुकानों से ही खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य किया जाता है। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और शिक्षा एक सेवा के बजाय व्यापार का रूप ले लेती है। विडंबना यह है कि भारी-भरकम फीस और महंगे संसाधनों के बावजूद छात्रों […]

बिहार उद्यमी योजना दिलाने के नाम पर ठगी : भागलपुर और पूर्णिया में कई मामले आए सामने ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहार में उद्योग लगने के साथ अब इसको दिलाने के नाम पर ठगी भी शुरू हो गई है। भागलपुर और पूर्णिया में कई मामले सामने आ गए हैं। जीएम उद्योग विभाग संजय कुमार वर्मा ने बताया कि भागलपुर और पूर्णिया में कई मामले सामने आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में अप्लाई करने वाले लोगों को योजना दिलाने के नाम पर ठग लिया गया है। ऐसे में भागलपुर और पूर्णिया में कई लोगों ने मुझे लिखित शिकायत की थी। वहीं कई लोगों फोन कर इसकी जानकारी दी। भागलपुर में तो कई ठगों पर एफआईआर करवाया गया है। वहीं पूर्णिया में इसकी तैयारी की जा रही है। भागलपुर में कई शातिर ठगों पर एफआईआर दर्ज, पूर्णिया में तैयारी जीएम […]

पूर्णिया के एनएच 57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और कार को रौंदा, दो की घटना स्थल पर ही गयी जान||GS NEWS

बिहारसड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

पूर्णिया जिले के एनएच 57 झरना पुल के पास मंगलवार को ट्रक ने ऑटो और कार को रौंद दिया। इससे ऑटो और कार के परखचे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग मदद के लिए जब तक पहुंचते तब तक कार और ऑटो चालक दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कसबा थाना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। कार सवार की पहचान हिमांशु राज चौधरी (24 वर्ष) पिता प्रदीप चौधरी पता अररिया जिला के रानीगंज के रूप में की गई है। वहीं दूसरे मृतक ऑटो चालक की पहचान विकास कुमार यादव (23 वर्ष) पिता तिर्थानंद यादव पता […]