


विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के छात्रों ने लहराया परचम
नवगछिया के जगतपुर स्थित Techno Mission International School के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विज्ञान संकाय में अदिति कश्यप ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वाणिज्य संकाय में मो. नवाजुद्दीन ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। कला संकाय में ऋषभ कुमार ने 86.8 प्रतिशत अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विज्ञान संकाय
अदिति कश्यप — 91.8%
अर्पित कुमार — 89.8%
खुशी कुमारी — 84.2%
आर्यन राज — 81.6%
प्रत्युष राज — 81.4%
वाणिज्य संकाय
मो. नवाजुद्दीन — 92.6%
श्रेया कुमारी — 84.2%
साक्षी — 82.6%
आरुषि भारती — 81.6%
कला संकाय
ऋषभ कुमार — 86.8%
शिवांगी — 86%
मोना — 84%
दीप्ति माही — 83%
आराध्या — 81.2%

विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है।
















