5
(2)

उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की पढ़ाई, बोले— शिक्षा स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने की सतत प्रक्रिया है

भागलपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अंशु कुमार सिंह ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संचालित एमबीए कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पूरे पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9.00 सीजीपीए तथा अंतिम सेमेस्टर में 9.16 एसजीपीए प्राप्त किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

आईआईटी पटना द्वारा जारी आधिकारिक ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार अंशु कुमार सिंह ने फाइनेंशियल एनालिसिस एंड रिपोर्टिंग, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, स्ट्रेटेजिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट, फाइनेंशियल इंजीनियरिंग तथा प्रोजेक्ट वर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ए और बी ग्रेड प्राप्त किए।

इस उपलब्धि पर टेक्नो मिशन परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी उच्च शिक्षा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अपनी सफलता पर अंशु कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं को निरंतर बेहतर बनाने की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि आईआईटी पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीए की पढ़ाई पूरी करना उनके लिए गर्व का विषय है और इससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की नई प्रेरणा मिली है।

उन्होंने कहा कि एक शिक्षक और शिक्षण संस्थान के संचालक के रूप में उनका मानना है कि जो व्यक्ति स्वयं सीखना नहीं छोड़ता, वही दूसरों का प्रभावी मार्गदर्शन कर सकता है। उनकी यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवा पेशेवरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा यह संदेश देती है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: