5
(1)



जामुन का पेड़ दुकान पर गिरा, दुकानदार बाल-बाल बचा

नवगछिया  : गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गंगा चौक स्थित एक किराना दुकान शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और तूफान की चपेट में आ गई। तेज हवा के कारण दुकान के ऊपर जामुन का बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना में दुकानदार पप्पू कुमार पासवान को हाथ और पैर में हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंधी के समय पप्पू कुमार पासवान अपनी दुकान के अंदर मौजूद थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ जामुन का विशाल पेड़ दुकान पर गिर पड़ा। स्थिति को भांपते हुए दुकानदार ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बाहर निकलने के दौरान उन्हें हल्की चोटें भी लगीं।

दुकानदार पप्पू कुमार पासवान ने बताया कि वह पिछले चार से पांच वर्षों से उक्त स्थान पर किराना दुकान चला रहे हैं। इस हादसे में दुकान के साथ-साथ दुकान में रखे सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने दुकानदार को सांत्वना दी और प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।


ग्रामीणों का कहना है कि तेज आंधी और तूफान के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर नुकसान हुआ है। लोगों ने प्रशासन से आपदा राहत के तहत प्रभावित दुकानदार की सहायता करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: