5
(1)



शोकाकुल परिवारों से मिलकर दी सांत्वना, सरकार से मदद की मांग

भागलपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति  राज कुमार गुड्डू  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि यह समाचार सुनकर मन मर्माहत हो गया है।

श्री चौबे ने बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


उन्होंने बिहार सरकार से गुड्डू शाह के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कहा कि गुड्डू शाह की पत्नी शिक्षित हैं, इसलिए सरकार को मानवीय आधार पर उन्हें मुआवजे के रूप में सरकारी नौकरी प्रदान करनी चाहिए, ताकि परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिल सके।

इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर के कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन के बाद उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का निधन भागलपुर के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। श्री चौबे ने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का स्वभाव अत्यंत सरल, आत्मीय एवं जनसरोकारों से जुड़ा हुआ था। वे हमेशा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे रहते थे।

उन्होंने कहा कि भागलपुरवासी उनके स्नेह, सेवा भाव और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: