0
(0)



छापेमारी में एक कारोबारी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

भागलपुर : पीरपैंती थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी और विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। लगातार हो रही पुलिस छापेमारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।


थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अठनिया दियारा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की।

छापेमारी के दौरान स्वर्गीय किशोरी यादव के पुत्र प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे सीम की लत्ती में छिपाकर रखे गए सामान की तलाशी ली, जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।


बरामद शराब में 14 बोतल 750 एमएल विदेशी शराब, 11 बोतल 375 एमएल विदेशी शराब, 7 बोतल सिग्नेचर ब्रांड 375 एमएल तथा 5 बोतल मैकडॉवेल्स 750 एमएल शामिल हैं।

इसी क्रम में चौखंडी क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी की, जहां एक घर के बाहर गड्ढे में छिपाकर रखी गई 11 लीटर देशी शराब बरामद की गई।


पुलिस ने देशी और विदेशी शराब मिलाकर कुल 29.875 लीटर शराब जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी से थाना में पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पीरपैंती पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: