5
(2)

पूर्णिया। समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म से जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यक्ष्मा (टीबी) नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) तथा टीबी कार्यक्रम से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी एवं स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) की अपेक्षित उपलब्धि नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध तरीके से टीबी स्क्रीनिंग पूरी करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि जिले में 14 अगस्त 2026 तक 2 लाख 94 हजार लोगों की टीबी स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि अब तक केवल 54 हजार लोगों की ही स्क्रीनिंग हो सकी है। जिला पदाधिकारी ने शेष लक्ष्य को हर हाल में 14 अगस्त तक पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें शिक्षा, प्रशासन और अन्य सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर घर-घर स्क्रीनिंग अभियान चलाने, संदिग्ध मरीजों की शीघ्र जांच कराने, एक्स-रे एवं टीपीटी की प्रगति में तेजी लाने तथा मिशन मोड में कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: