5
(1)

नवरात्रि और दुर्गापूजा को लेकर मधुबनी दुर्गा मंदिर परिसर में ‘ग्रीन पूर्णिया’ ने चलाया स्वच्छता अभियान

पूर्णिया। आगामी नवरात्रि और दुर्गापूजा को लेकर सामाजिक संस्था ‘ग्रीन पूर्णिया’ के सदस्यों ने मधुबनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान संस्था के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा एकत्रित कचरे का उचित निपटान किया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस अवसर पर ‘ग्रीन पूर्णिया’ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और पूजा समितियों से त्योहार के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा और नवरात्रि के दौरान श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ महाप्रसाद ग्रहण करते हैं, लेकिन कई बार प्रसाद ग्रहण करने के बाद उपयोग की गई डिस्पोजल प्लेट और पत्तल मंदिर परिसर या सड़कों पर इधर-उधर फेंक दी जाती है। इससे मंदिर परिसर में गंदगी फैलती है और उसकी स्वच्छता प्रभावित होती है।

डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भक्ति का अर्थ केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना भी ईश्वर की सच्ची सेवा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि प्रसाद ग्रहण करने के बाद खाली प्लेट, पत्तल और अन्य कचरे को इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित कूड़ेदान में ही डालें।

संस्था की ओर से बताया गया कि ‘ग्रीन पूर्णिया’ लंबे समय से शहर के धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक पार्कों और प्रमुख चौराहों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अभियान चला रही है। इससे पहले भी संस्था के सदस्यों ने लायंस क्लब स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया था।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि पूजा की तैयारियों को देखते हुए आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख मंदिर परिसरों और पूजा पंडालों के आसपास भी स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान जारी रखा जाएगा।

स्वच्छता अभियान में अजय कांत झा, गौतम भौमिक, रविन्द्र साह, आलोक लोहिया, अशोक मिश्रा, आर्यन, शुभम, वैष्णवी, संजीव मिश्रा, भूपेंद्र कुमार यादव, गौतम कुमार, संजय कुमार, सपना कुमारी, लता झा, नमन कुमार, अर्पणा वर्मा, नीलू कुमारी और नेहा कुमारी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: