


पूर्णिया: बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में एनडीए सरकार ने प्रचंड बहुमत के साथ विश्वास मत हासिल कर लिया। सदन में विश्वास प्रस्ताव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
अष्टादश विधानसभा सत्र की कार्यवाही में सदर विधायक विजय खेमका ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कक्ष में पहुंचकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया।
विधायक विजय खेमका ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नेतृत्व और उनकी प्रतिबद्धता बिहार को विकास की नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में तेजी से विकास कार्य आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और नीतीश कुमार के अनुभव एवं मार्गदर्शन के साथ एनडीए सरकार बिहार को समृद्धि और सुशासन की दिशा में आगे ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
















