


पूर्णिया। पूर्णिया स्थित विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) के लिए यह गर्व एवं हर्ष का विषय है कि संस्थान के प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग सेल के नेतृत्व में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में Ultraviolette Automotive Pvt. Ltd. में संस्थान के 18 विद्यार्थियों का सफल चयन हुआ है।
चयनित विद्यार्थियों में दिनेश बेसरा, चमनदीप कुमार, मो. दिलखुश आलम, शिवानी कुमारी, मनीष कुमार यादव, सानू बेसरा, गंधर्व किरणकार, शिवानी कुमारी, राहुल कुमार, जितेन्द्र कुमार, लव, रविकांत झा, ईशा, सुमन कुमार, अंकुर कुमार, मनीष कुमार, हिमांशु कुमार एवं ज़ेयाउर रहमान शामिल हैं।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अंकित मिश्रा ने बताया कि संस्थान की प्राथमिकता सभी इच्छुक विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्थान उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
वहीं ट्रेनिंग एंड इंटर्नशिप ऑफिसर रोहित कुमार झा ने सफल प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संकाय सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्थान के चेयरमैन राजेश चन्द्र मिश्र, सचिव ब्रजेश चन्द्र मिश्र, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, निदेशक डॉ. अशेष्वर यादव, प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार सौरभ कुमार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार गौरव कुमार तथा वाइस प्रिंसिपल (कोर स्टडीज़) डॉ. अनिकेत मानस सहित EEE, ME एवं ECE विभाग के शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है।
















