0
(0)



पूर्णिया। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर सहयोग प्रांगण, आकाशवाणी रोड पूर्णिया में स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने किया।

इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं रक्त जांच की गई तथा थैलेसीमिया बीमारी के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में संजीवनी डायग्नोस्टिक के डॉ. के.के. चौधरी, डॉ. सतीश कुमार ठाकुर, आस्था डायग्नोस्टिक के डॉ. प्रीतम कुमार सहित संस्थान के सदस्य डॉ. राजेश गोस्वामी, राजा कुमार, राजीव कुमार, मीना कुमारी एवं राबिया ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इस मौके पर डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जो माता-पिता से बच्चों में जीन के माध्यम से फैलता है। इस बीमारी में शरीर में हीमोग्लोबिन का निर्माण सही तरीके से नहीं हो पाता, जिससे गंभीर एनीमिया की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया मुख्य रूप से अल्फा एवं बीटा दो प्रकार का होता है तथा गंभीर मामलों में मरीजों को नियमित रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है।


उन्होंने कहा कि समय पर जांच, विवाह पूर्व स्क्रीनिंग एवं प्रसव पूर्व जांच के माध्यम से इस बीमारी की रोकथाम संभव है। जागरूकता ही थैलेसीमिया से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: