0
(0)



पूर्णिया । बिहार सरकार के नवनियुक्त मंत्री दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को पटना स्थित पुराना सचिवालय पहुंचकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के मंत्री के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली को नई दिशा देने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत मंत्री जायसवाल ने कहा कि विभाग के कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुलभ और जनहितैषी बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था स्थापित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि आम जनता को भूमि संबंधित कार्यों के लिए दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प और राज्य नेतृत्व के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में भूमि सुधार की प्रक्रिया को गति दी जाएगी। विशेष रूप से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित समाधान एवं किसानों को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिक प्राथमिकता होगी।

मंत्री ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।


इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कई गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: