5
(1)

पूर्णिया : विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VVIT) को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक्सटेंशन ऑफ अप्रूवल (EoA) प्राप्त हो गया है। इस उपलब्धि के साथ अब पूर्णिया में कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और कंप्यूटर साइंस (डेटा साइंस) जैसे आधुनिक कोर्स की पढ़ाई VVIT में उपलब्ध होगी।

संस्थान के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्र, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्र एवं कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, डीन डॉ. हेमंत कुमार, रजिस्ट्रार सौरभ कुमार सहित संस्थान के सभी फैकल्टी और कर्मचारियों को बधाई दी।

प्रबंधन ने बताया कि यह सफलता पूरे VVIT परिवार की मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। इस प्रक्रिया में रजिस्ट्रार सौरभ कुमार के नेतृत्व में कार्य किया गया, जिसमें डॉ. अनिकेत मानस और अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कैंपस मैनेजर शरद चंद्र पांडेय ने व्यवस्थाओं के समन्वय में अहम भूमिका निभाई।

ईवीसी के सफल संचालन में अभिनीत प्रसून, अक्षय कुमार सिंह, पप्पू कुमार यादव, सुजीत कुमार और कर्ण कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं पीजीआरओ विवेक राय ने भी अपील प्रक्रिया के सफल निष्पादन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

संस्थान प्रबंधन ने विश्वास जताया कि VVIT भविष्य में भी इसी तरह नई उपलब्धियां हासिल कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की मिसाल कायम करेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: