5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। दो दिवसीय 11वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 30 टीमों ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में राजद के विधायक प्रत्याशी जेड हसन, बिहार रग्बी संघ के सचिव पंकज कुमार ज्योति, भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी, राजद नेता सौरभ सुमन, भागलपुर रग्बी संघ के सचिव राज गौरव, कोच कुणाल कर्ण, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र मणि, नवादा रग्बी संघ के सचिव विक्रम कुमार तथा भागलपुर एथलेटिक संघ के सचिव नसर आलम सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर ने नालंदा को 07-05 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में पटना ने जहानाबाद को 12-00 से पराजित किया। तृतीय स्थान के मुकाबले में जहानाबाद ने नालंदा को 19-00 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

वर्ग के फाइनल में पटना और मुजफ्फरपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें पटना की टीम ने मुजफ्फरपुर को 17-05 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भोजपुर ने नवादा को 12-07 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में पटना ने मुजफ्फरपुर को 29-07 से पराजित किया। तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में नवादा ने मुजफ्फरपुर को 14-05 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पटना और भोजपुर की टीमें आमने-सामने हुईं। पटना ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भोजपुर को 22-00 से पराजित किया और 11वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के बालक वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इस प्रकार प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में पटना की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता के समापन पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: