Month: March 2021

नवगछिया : नवादा के अग्नि पीड़ितों को जिप सदस्य ने की आर्थिक मदद || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : खरीक प्रखंड के नवादा में शनिवार को आग लगने से छह घर जल कर राख हो जाने के बाद राविवर को खरीक दक्षिणी के जिला परिषद सदस्य सह भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पीड़ित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के पांच महिलाओं को साड़ी एवं पांच पुरुष को लूंगी दिया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद भी दी. इस दौरान मौके से उन्होंने खरीक अंचल अधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को तत्काल आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि प्रदान किए जाने की बात कही. जिप सदस्य ने कहा कि वे इस संदर्भ में जिलाधिकारी से मिलकर अग्नि पीड़ित परिवार को आवास योजना का लाभ देते हुए पक्का […]

नवगछिया : जर्जर सड़क की मरम्मती कराए जाने की मांग || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य पंकज सिंह ने नवादा से नगरह जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क एवं नगरह दुर्गा स्थान से हाई स्कूल जाने वाले मुख्यमंत्री सड़क की मरम्मती कराए जाने की मांग अनुमंडल पदाधिकारी से की है. इस संदर्भ में उन्होंने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन भी सौंपा है. दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि उक्त सड़क की स्थिति काफी जर्जर है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंकज सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुए हैं. DESK 04 B

गोपालपुर : शव को बोरे में पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल ले जाने के मामले में पुलिस मुख्यालय ने गोपालपुर व कुर्सेला पुलिस के एक -एक पुलिस अधिकारियों को किया निलंबित, मचा हडकंप || GS NEWS

गोपालपुरDESK 04 B0

गोपालपुर – गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव के तेजू यादव के 13 वर्षीय पुत्र हरिओम यादव की मृत्यु गंगा पार करने के दौरान हो गई थी. जिसका शव तीन मार्च को कुर्सेला थाना क्षेत्र के खेरिया गंगा घाट पर क्षत विक्षत हालत में मिला. परिजनों की सूचना पर गोपालपुर थाना के दारोगा राजदेव रमण व कुर्सेला थाना के जमादार नंदलाल चौधरी मौके पर पहुँचे और कानूनी औपचारिकता पूरी कर छत विक्षत शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल ले जाने के बजाय नृतक हरिओम यादव के पिता तेजू यादव को दे दिया. गरीबी से जूझ रहे मृतक के पिता तेजू यादव प्लास्टिक की बोरी में अपने जिगर के टुकडे के शव को लेकर पैदल चल कर कुर्सला बस स्टैड […]

नारायणपुर : उद्धघाटन मैच में बलाहा को हराकर नवटोलिया बना विजेता || GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के रेलवे कैंपस ग्राउंड बलाहा में शनिवार को मोर्या क्रिकेट क्लब बलाहा के तत्वावधान में टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजित किया गया मैच का उद्घघाटन बलाहा जयपुर चुहर पूरब बलाहा पंचायत की मुखिया तनीशी सिंह ने फीता काटकर बल्ले पर . शॉट लगा के किया उद्घाटन मैच में नवटोलिया की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों का लक्ष्य रखा जबाब में उतरी बलाहा की टीम 10 ओवर में 86 रन पर सिमट गई आयोजन समिति द्वारा. नवटोलिया की टीम 23 रनों से विजेता घोषित किया इंपायरिंग महानन्द सिंह व सुनील सिंह ने किया मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार उर्फ पप्पु सिंह, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह,उपसरपंच अमरेंद्र कुमार उर्फ बाबुसाहब, सरपंच प्रतिनिधि रमेश […]

बिहपुर में चार लाख की हुई लूट की घटना की कहानी थी मनगढंत, पुलिस पूछताछ तो सामने आई कहानी ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड आरामिल के पास अपराधियों द्वारा लत्तीपुर निवासी दिनेश झा से हुई चार लाख के लूट की घटना दिनेश की मणग्रंथ कहानी थी. पुलिस पूछताछ में पूरी कहानी सामने आई है. इस संदर्भ में बिहपुर पुलिस ने एसपी सुशांत कुमार सरोज को दिनेश झा के द्वारा बिहपुर थाना में झूठा लूट कांड अंकित कराने की रिपोर्ट भी लिखित रूप से किया. दिनेश झा ने पुलिस पूछताछ में लूट घटना को झूठ बताते हुए यह स्वीकार किया है कि पूरी कहानी मणग्रंथ थी. इस संदर्भ में उन्होंने बिहपुर पुलिस को लिखित भी दिया है. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बिहपुर में हुए चार लाख की लूट की घटना झूठी घटना थी. उन्होंने […]

नवगछिया : आशा कार्यकर्ता 45 से 59 वर्ष के व्यक्ति का बनाए डेटा, प्रतिदिन छह व्यक्ति का कराए टीकाकरण ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार को कोविड 19 टीकाकरण को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार, नगरपंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल खलीफ अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, डॉ बी दास, जीविका प्रभारी , डब्लू एच ओ के सहित सभी पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. बैठक के दौरान एसडीओ अखिलेश कुमार ने पीएचसी प्रभारी डॉ बरुण कुमार को निर्देश दिया कि प्रखंड क्षेत्र में जितने वार्ड में आशा कार्यकर्ता है वो 45 से 59 वर्ष के आयु वाले व्यक्तियों का डेटा तैयार कर पांच से छह व्यक्त को प्रतिदिन टीकाकरण के लिए टारगेट […]