Month: March 2021

गोपालपुर : सरकारी विद्यालयों में नामांकन का विशेष अभियान प्रवेशोत्सव चलाने को लेकर बीआरसी में बैठक ||GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

गोपालपुर – शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा 1 से 8 एवं कक्षा 09 के नामांकन हेतु विशेष अभियान प्रवेशोत्सव चलाने हेतु बीआरसी गोपालपुर में बीईओ विजय कुमार झा के नेतृत्व में बीआरपी, जीविका, बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका, सभी सीआरसीसी व सभी प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में कोरोना महामारी के कारण विद्यालय लंबी अवधि से बंद रहने के कारण शैक्षिक सत्र 2020-21 की सभी कक्षाओं में पूर्ववर्त्ती कक्षा की शैक्षिक सामग्री को छोटा कर तीन महीने का कैचअप कोर्स अप्रैल के प्रथम सप्ताह से चलाने के बाद ही नई कक्षा की पढाई करने का निर्देश दिया गया. पूर्व में नामांकित छात्रों के साथ -साथ सभी अनामांकित एवं छीजित बच्चों के नामांकन हेतु 8 मार्च से 20 मार्च […]

बिहपुर पीएचसी में कोरोना जांच की धीमी गति से युवा नाराज ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

बिहपुर : बिहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के लिए युवाओं की लंबी कतार लगी रही. दूसरी तरफ कोरोना जांच की धीमी गति को लेकर युवाओं ने नाराजगी जाहिर की. शनिवार को सुबह से हीं युवाओं की लंबी कतार लगी हुई थी. प्रखंड के लगभग सभी गांव के युवा आगामी फौज की बहाली में जाने को लेकर कोरोना जांच के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच रहे हैं. शुक्रवार को काफी कोरोना जांच कराने आए काफी संख्या में युवाओं को दिन के एक बजे हीं घर ये कह कर लौटा दिया गया की कल आना. जिसके कारण और अधीक संख्या में युवाओं की भीड़ बढी. हालांकी विभाग कम कर्मी होने की दुहाई देते दिखे. ज्ञात हो की फौज की […]

बिहपुर : आखिर क्यों पहुंच रहा है दुकान जनवितरण का चावल || GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

बिहपुर – बीते गुरुवार को देर रात बभनगामा मुखिया मनोज भगत के द्वारा जनवितरण के चावल को दुकान में भेजते पाया गया जिसके कारण मुखिया और पैक्स के बीच आरोप पत्यरोप का सिलसिला चल निकला पर सवाल यह है की आखिर गरिबों को मिलने वाले चावल दुकान तक पहूँच क्यों रहे हैं. एक चक्र क्रम देखें तो गरीब का चावल दुकान और दुकान का चावल फिर गोदाम का सिलसिला दिखता है. ग्रामिणों ने थाने में कहा की चावल दुकान में बदलने के लिए ले जाया गया था पर यहां भी जनवितरण के खाद्यान पर भी सवाल है की किस प्रकार का चावल मुहैय्या कराया है जो बदलने या बेचने की नौबत आन पड़ती है. किस प्रकार के गरीब लोग हैं […]

नवगछिया : नगरह गांव में प्रसाद खाने से 50 लोग गंभीर || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया प्रतिनिधि – नवगछिया के नगरह गांव में प्रसाद खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की स्थिति गंभीर हो गयी है. प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए लोगों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में मामला आते भागलपुर सिविल सर्जन के निर्देश पर मेडिकल टीम को गांव भेजा गया है. गांव पहुंची मेडिकल टीम ने बीमार लोगों का इलाज किया है. जबकि अधिकांश लोग गांव के ही ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज करवा रहे हैं. मेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक अरुण कुमार सिन्हा और नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण ने कहा कि स्थिति को सामान्य है और किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के […]

रंगरा : सड़क दुर्घटना में रंगरा के ब्लॉक कोडिनेटर घायल, गंभीर || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

रंगरा : रंगरा ओपी क्षेत्र के मुरली चौक के समीप दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल युवक जमुई जिले के मसोहड़ी रोड निवासी रंगरा प्रखंड के ब्लॉक कोडिनेटर अवधेश आचार्य है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो की मदद से उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. अवधेश के सर में काफी गहरी चोट आई है. सर में चोट होने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जानकारी मिली है कि ब्लॉक कोडिनेटर अवधेश अपनी मोटरसाइकिल से रंगरा ब्लॉक जा रहा था. इसी दौरान पीछे से […]