Month: March 2021

नवगछिया : बुनियाद केंद्र नवगछिया में श्रवण यंत्र का किया गया वितरण || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – शनिवार को बुनियाद केंद्र नवगछिया में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण कार्य योजना (NAPSRC) के अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधक भागलपुर के अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया के द्वारा श्रवण यंत्र का वितरण किया गया. केंद्र प्रबंधक विवेक कुमार के द्वारा बताया गया कि श्रवण यंत्र वैसे लाभार्थियों को दीया जाना है जिसकी आयु कम से कम 60 वर्ष एवं बीपीएल कार्ड धारक हो. श्रवण यंत्र पाने वाले में से कमलेश्वरी शर्मा, राजेंद्र सिंह, शनिचर सिंह एवं योगी शर्मा को दिया गया है. इस कार्यक्रम में शामिल रहे रजनी प्रभा, मदन कुमार, रौशन कुमार आजाद, कमलेश कुमार, कैलाशपति सिन्हा और श्रवण यंत्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किए. DESK 04 B

नवगछिया : रिंग बांध में आई किसानों की जमीन का अब तक नहीं मिला है मुआवजा, अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे है किसान|| GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक बनने वाले रिंग बांध के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी अब तक किसी भी किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. किसान अपनी जमीन के मुआवजे को लेकर लगातार अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन मुआवजे की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है. रिंग बांध के निर्माण कार्य आरंभ होने के बाद भी मुआवजे की राशि नहीं मिलने से किसानों को इस बात का भय सता रहा है कि उनको मुआवजा मिलेगा भी की नहीं. शनिवार को इस्माइलपुर प्रखंड के छोटी परबत्ता के किसान जोगिंदर मंडल, शंभू यादव, दिनेश कुमार मंडल, राजेन्द्र मंडल, निवास मंडल, पप्पू मंडल, उपेंद्र मंडल, छंगूरी मंडल सहित दर्जनों किसान नवगछिया […]

खरीक : नवादा में आग लगने से छह घर जलकर राख || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

खरीक : थाना क्षेत्र के नवादा में आग लगने से छह घर जलकर राख हो गया. जिन लोगों का घर जला उसमें हरिलाल मंडल छोटेलाल मंडल लखन मंडल मिथिलेश मंडल विलास मंडल और दीपक मंडल शामिल है. घर का सारा सामान और कुछ बकरियां झुलस कर मर गयी. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. जिला परिषद प्रत्याशी दीपक रंजन ने पीड़ितों की मदद की. अज्ञात वाहन के धक्के से केला व्यवसायी की मौतखरीक प्रतिनिधि एन एच 31 परअज्ञात वाहन के धक्के से केला व्यवसायी पश्चिम घरारी निवासी मो. बारिश की मौके पर मौत हो गयी.लाश का पोस्टमार्टम कराया गया.इस संदर्भ में खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करा यी गयी है. 225 लीटर विदेशी शराब के […]

नवगछिया : बैंक, टॉल प्लाजा एवं बड़े प्रतिष्ठानों का एसडीओ व एसडीपीओ ने किया निरीक्षण || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शनिवार को नवगछिया के बैंक, शहर के प्रतिष्ठान एवं एनएच 31 टॉल प्लाजा का निरीक्षण किया. दोनो पदाधिकारियों ने नवगछिया शहर के एसबीआई बैंक नवगछिया, एचडीएफसी बैंक नवगछिया, भवानी ज्वेलर्स, मां कामाख्या फ्यूल सेंटर, टॉल प्लाजा खरीक, सहित अन्य बैंक का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनो पाधिकारियो ने सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालक एवं बैंक प्रबंधक ने बताया कि पुलिस के द्वारा नियमित रूप से प्रतिष्ठानों की जांच की जाती है. टॉल प्लाजा खरीक के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां पर 18 सीसीटीवी कैमरे लगे है. जबकि उक्त एजेंसी को वहां पर कुल 32 स्थानों […]

नवगछिया : जगतपुर गांव में मां दुर्गा के मंदिर निर्माण का कार्य हुआ आरंभ || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत के जगतपुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से मां दुर्गा के मंदिर निर्माण कार्य विधि विधान के साथ आरंभ कर दिया गया है. मंदिर निर्माण का कार्य भागलपुर बूढ़ानाथ मंदिर से आए आचार्य शंभू बाबा के द्वारा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोचारण के बाद माता के मंदिर निर्माण का काम शुरू किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में मां दुर्गा का मंदिर नहीं रहने से माता की पूजा के लिए समस्त ग्रामीणों को दूसरे गांव जाना पड़ता था. माता रानी की पूजा अर्चना को लेकर गांव में माता के मंदिर का काम शुरू किया है. माता रानी के मंदिर निर्माण कार्य आरंभ होने के मौके पर जगतपुर पंचायत मुखिया सोनी भारती, मुखिया […]

खरीक : सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौत || GS NEWS

नवगछियासड़क दुर्घटनाDESK 04 B0

खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी के समीप नागदाहा बहियार के पास एनएच 31 पर हुए सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी खरीक बाजार निवासी मो वारिश 45 वर्ष पिता मो इशाक के रूप में की गई है. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक युवक साइकिल से वापस अपने घर खरीक बाजार आ रहा था. इसी दौरान एनएच 31 पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही वारिश की मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना […]

नारायणपुर : हाईस्कूल नारायणपुर में जीविका ने रोजगार मार्गदर्शन मेला की आयोजित ||GS NEWS

नारायणपुरDESK 040

नारायणपुर – उच्च माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को जीविका परियोजना द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया. उद्धघाटन बीडीओ हरिमोहन कुमार,प्रखंड प्रमुख रिंकु देवी, जिला परियोजना पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से द्विप प्रज्वलित कर किया.मेला में 1072 युवा एवं युवतियॉ ने रजिस्टेशन कराया. जिसमें लाइफ इंश्योरेंस,टाटा मोटर्स,फ्लेनसी उद्योग,एमआरटी सहित अन्य कंपनी में विभिन्न पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया है. जीविका परियोजना के बीपीएम बी एस विहंगम ने बताया कि प्रखंड में रोजगार मेला लगाने से बेरोजगार युवा युवतियॉ को रोजगार का अवसर मिलता है.वहीं बीडीओ हरिमोहन कुमार ने इस मेला को लगाने के लिए पुरे परियोजना की सराहना की मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव ने कहा की . युवाओं को रोजगार के लिए हरसंभव सहयोग के […]

गोपालपुर : नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी मुंबई के उप निदेशक ने अपने सहयोगियों के साथ गंगा नदी के तटीय इलाकों का लिया जायजा||GS NEWS

गोपालपुरDESK 040

गोपालपुर – नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी मुंबई की उप निदेशक नीता शाह ने अपने सहयोगियों के साथ शुक्रवार की सुबह को नवगछिया अनुमंडल के गंगा व कोसी के तटीय इलाकों का जायजा लिया. उप निदेशक ने इस दौरान गंगा व कोसी नदी के कटाव से विस्थापित हुए ग्रामीणों, जलीय जीवों व पक्षियों के बारे में जानकारी ली. मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्यों व स्थानीय जनप्रतिनिधिये से उन्होंने इलाके की भौगोलिक जानकारी कटाव से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास व रोजगार की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि अगले पाँच वर्षों में भागलपुर को केन्द्र बनाकर मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी देशी व विदेशी पक्षियों को रिंगिग करेगी. जगतपुर व गंगा प्रसाद धार सहित अन्य इलाकों में रिंग लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया […]