Month: March 2021

नवगछिया : पंचायत चुनाव को लेकर असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक एवं अपराधियों पर होगी सीसीए की कार्रवाई || GS NEWS

नवगछियाDESK 040

नवगछिया : नवगछिया के न्यू पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. अपराध गोष्ठी में बीते माह घटित अपराधिक घटनाओं की समीक्षा एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए. बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का निष्पादन तेजी से करने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराधिक घटनाओं में फरार चल रहे अपराधियों की भी गिरफ्तारी करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. एसपी ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आ गया है इसके साथ ही होली और महाशिवरात्रि त्यौहार भी सामने है. इसको लेकर विशेष सर्तकता […]

बिहपुर : चोरों ने उड़ाए तीन लाख अन्ठानवे हजार || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

बिहपुर – प्रखंड के वर्मा सेल के पास लत्तीपुर निवासी दिनेश झा का चोरों ने तीन लाख अन्ठानवे हजार रुपए छिनतई हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत लत्तीपुर निवासी दिनेश जाने बिहपुर थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार दिनेश झा ने बताया कि उसने ₹198000 बैंक से निकासी की थी और अपने नारायणपुर के चक्र में निवासी काले से ₹200000 अपनी पुत्री की शादी में खर्च करने के लिए लिए थे. वह ₹398000 लेकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे. बिहपुर 14 नंबर स्थित वर्मा सेल के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर दिनेश झा से रुपयों से भरे थैले को छीन लिया. बिहपुर थाना प्रभारी ने कहा […]

बिहपुर : बभनगामा मुखिया पति ने सरकारी चावल को दुकान में बेचते पकड़ा || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

प्रतिनिधि बिहपुर – गुरुवार की देर रात एक ठेले पर दस बोरे सरकारी चावल को दुकान में बेचते हुए पकड़ा एवं बिहपुर थाना एमओ बिहपुर आदी को सुचित किया. मौके पर पहुंच बिहपुर थाना प्रशासन ने चावल को अपने कब्जे में ले लिया. जब इसके बाबत एमओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. बभनगामा के तमाम डीलरों को आपूर्ति की गई चावलों की जांंच की जाऐगी. बभनगामा के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार भगत ने कहा कि चावल पैक्स के द्वारा बेचा जा रहा है. जबकि पैक्स अध्यक्ष इमजाद खान ने कहा कि उनके गुदाम में आवंटित की गई सारे चावल की बोरियों प्रयाप्त मात्रा में गोदाम में मौजूद है. वहीं ठेला […]

रंगरा : प्रवेशोत्सव की सफलता को लेकर की गई बैठक ||GS NEWS

नवगछियाDESK 040

रंगरा – प्रखंड रंगरा चौक अंतर्गत सभी प्रधानाध्यापकों, सीआरसीसी प्रखंड साधन सेवी के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. प्रवेश उत्सव को लेकर निम्नांकित आदेश दिए गए-विभाग द्वारा निर्धारित 8 से 20 मार्च के बीच विशेष नामांकन अभियान का आयोजन किया जाएगा जिसमें और नाम अंकित फिजिक्स या अन्य प्रकार से अभी तक शिक्षा की मुख्यधारा से दूर बच्चों को विद्यालय में नामांकित कराया जाएगा. इस कार्य में शिक्षा विभाग के अलावे समाज कल्याण एवं जीविका की भी मदद ली जाएगी. बैठक में जीविका से श्रवण कुमार उपस्थित होकर जानकारी दिए कि निर्धारित अवधि में हमारी सभी जीविका दीदी अपने पोषक क्षेत्र में 6 से 14 आयु वर्ग के और नामांकित बच्चों […]