Month: December 2021

20 वर्षों से हत्याकांड के फरार आरोपित को गिरफ्तार करने पर बिहपुर थानाध्यक्ष सहित टीम को किया पुरुस्कृत ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरDESK 040

20 वर्षों से हत्याकांड के फरार आरोपित को गिरफ्तार करने पर बिहपुर थानाध्यक्ष सहित अन्य को नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने नकद पुरस्कार दिया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वूतीय बीके शुक्ला के न्यायालय से आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए वारंट नीर्गत किया गया था।हत्याकांड के आरोपित हत्याकांड में वर्ष 2007 से फरार चल रहा था। वहीं नाथ थाना क्षेत्र में हत्याकांड के आरोपित सकीचंद्र मंडल को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया गया हैं। इन सभी पुलिस पदाधिकारी का मनोबल बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनि आशुतोष कुमार, अनि सतेंद्र सिंह को पांच पांच सौ रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया। हवलदार जलधर प्रसाद […]

हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखने वाला तुलसी पूजन दिवस पर कई जगहों पर धूमधाम से हुआ आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। लेकिन इस बात को शायद बहुत कम लोग जानते होंगे इस दिन तुलसी पूजन दिवस भी मनाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी को विशेष महत्व दिया गया है। यही वजह है कि हिंदू धर्म के लोग तुलसी को माता का रूप मानकर उसकी पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं। तुलसी पूजन की परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से भारत में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाई जाती है! इस प्रथा की शुरुआत वर्ष 2014 से हुई। हिंदू धर्म में इसे पूजनीय माना गया है और आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है, क्योंकि यह औषधि का काम भी […]

बोली सैनिक की मां – नहीं मिलेगा न्याय तो जिलाधिकारी के सामने दे दूंगी जान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला मे परिवारिक जमीन और पैसे के विवाद को लेकर बीते नौ महीने से कलावती देवी अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, कलावती देवी ने बताया है कि उसके पिता ने दो शादी किया था| जिसमें पहली पत्नी रूदो देवी है उसमें सिर्फ हम कलावती देवी ही एक बेटी थी| दूसरी पत्नी फूलों देवी को तीन बेटी है पहली रेखा देवी, दुसरी राधा देवी और तीसरी सोनी देवी है| कलावती देवी का आरोप है कि हमें नही तो जमीन में हिस्सा दे रहे है ना ही रूपए पैसे| बीते नौ महीने से कलावती देवी और उनके परिजन हबीबपुर पुलिस और वरीय अधिकारी से न्याय की गुहार लगा रही है लेकिन अब तक कोई […]

सुलतानगंज प्रखंड मे अबतक 12 पंचायतों का हुआ शपथग्रहण  ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे अबतक 12 पंचायतों के प्रतिनिधियों का शपथग्रहण प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्म एंव सीओ शंभुशरण राय,सहित प्रखंड के तमाम पदाधिकारियों द्वारा शपथग्रहण कराए गए।साथ ही उप मुखिया एंव उप सरपंच पद के लिए भी मतदान कराने पर निर्वाचित घोषित करते हुए शपथग्रहण कराए।और नशा मुक्त बिहार को लेकर 12 पंचायतों के सभी प्रतिनिधि ,मुखिया, सरपंच, पंच ,वार्ड के प्रतिनिधियों को संकल्प दिए गए।इस दौरान तमाम प्रखंड के पदाधिकारी ,कर्मचारी सहित सभी प्रतिनिधि मौजुद देखे गए।। DESK 04

नवगछिया के तीनटंगा में आयोजित खेल उत्सव का हुआ समापन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा भीम दास टोला के मां सरस्वती मैदान में आयोजित नमामि गंगे प्रखंड स्तरीय खेल उत्सव 2021-22 का शनिवार को समापन हो गया । दो दिनों के आयोजित खेल उत्सव में कबड्डी एवं वालीबॉल में टीमों नें एक से बढ़कर रोमांचक प्रदर्शन किया । कबड्डी एवं वॉलीबॉल मैच के फाइनल विजेता को रंगरा थानाध्यक्ष मो० महताब खां नें ट्रॉफी वितरण किया । मौके पर वर्तमान मुखिया सिकंदर प्रसाद दास वर्तमान सरपंच योगेंद्र प्रसाद मंडल, खेल अध्यक्ष राजकुमार रजक जिला मंत्री मनोज मंडल समाजिक कार्यकर्ता कन्हैया मंडल दिलीप मंडल खेल व्यवस्थापक अमन कुमार उर्फ रोशन मंडल गौतम कुमार अरविंद कुमार गुरुदेव कुमार राजा कुमार छंगूरी कुमार , सुरेश फौजी , राजकुमार मंडल, फूलों मंडल, […]

नवगछिया में अंजनी मोटर्स का शुभारंभ, एक छत के नीचे कराये किसी भी 2 चक्का औऱ 4 चक्का गाड़ी का सर्विसिंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया के जीरोमाइल में महिंद्रा फर्स्ट चॉइस एवं माय टीवीएस द्वारा संचालित अंजनी ऑटोमोबाइल का शुभारंभ उपस्थित उद्धघाटन द्वारा फीता काटकर किया गया । सर्विस सेंटर का उद्घाटन शैलेश शर्मा, नरेश भगत, डॉ बरुण कुमार, डॉ रामदेव यादव, कलावती देवी व चंद्रगुप्त साह ने सामूहिक रूप से फ़ीता काटकर  उद्घटान किया । मौके पर सुशील कुमार स्वीट, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार, प्रवीण यादव, गोपाल कुमार गुप्ता, अधिवक्ता नंदलाल यादव  सहित कई अन्य उपस्थित थे। मौके पर चंदगुप्त साह ने बताया कि यहां सभी प्रकार के चार पहिए व दो पहिया वाहन का सर्विसिंग,वाशिंग, एलाइनमेंट, व्हील बैलेंस,  इंश्योरेंस क्लेम, बैटरी, टायर, ट्यूब, वाहन प्रदूषण के साथ-साथ सभी कंपनी के पाट पुर्जे , हिट पेंटस के साथ डेंटिंग पेंटिंग की सुविधा उपलब्ध […]

मंदार डिफेंस एकेडमी नामक फर्जी संस्थान द्वारा छात्रों को लगाया जा रहा है लाखों का चुना ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समीप स्वामी विवेकानंद आदमपुर रोड में मंदार डिफेंस एकेडमी नामक फर्जी संस्थान द्वारा छात्रों को गुमराह और झांसा देकर नामांकन शुल्क के नाम पर लाखों रुपये का वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है,बताया जा रहा है कि मंदार डिफेंस एकेडमी नामक संस्थान बिना पंजीकृत किए और बिना शैक्षणिक प्रशिक्षित प्रमाण के जिला प्रशासन अनुमति के बगैर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समीप स्वामी विवेकानंद आदमपुर रोड के एक मकान में मंदार डिफेंस एकेडमी नामक संस्थान द्वारा बिहार पुलिस,आर्मी जैसे डिफेंस की बहाली में शारीरिक दक्षता में. प्रशिक्षित करने के नाम पर तीन हजार नामांकन शुल्क लिया जाता है,और बहाली में फिट करने की बात धड़ल्ले से कर रही है,जबकि मंदार डिफेंस एकेडमी के प्रबंध […]

प्लास्टिक मुक्त, प्रदूषण मुक्त भागलपुर बनाने को लेकर किया रीसाइक्लिंग बैंक का उद्घाटन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

स्मार्ट सिटी भागलपुर में नगर निगम के सौजन्य से कचरा चुनने वालों के लिए रीसायकल कार्यालय का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के सामने मेयर सीमा साह, उप मेयर राजेश वर्मा एवं कई पार्षदों की मौजूदगी में सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलन कर किया गया, जीरो वेस्ट सिटीजन के तहत रीसाइक्लिंग बैंक का मुख्य उद्देश्य पूरे भागलपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाना, प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसी क्रम में मेयर सीमा शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा यह पहल बहुत अच्छी पहल है, हम लोग भागलपुर वासी सभी मिलकर इस पॉलिथीन का यूज कम से कम करें, घर से कुछ खरीदने जाएं तो जूट का बैग या कपड़े का झोला लेकर जाए, उन्होंने यह भी कहा कि. […]

गलत नियत से दो युवकों ने नाबालिग का घर से किया अपहरण, दुष्कर्म की भी आशंका, दोनों गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार की देर रात एक नाबालिग लड़की को दो युवकों द्वारा जबरन घर से खींच उठा लिया गया। दोनों युवकों ने नाबालिग के साथ घंटों अश्लील हरकत की एवं बारी-बारी से दोनों ने नाबालिग के साथ अश्लील फोटो भी बनाया। इसी दौरान पीड़िता साहस का परिचय देते हुए किसी तरह दरिदों के चंगुल से भाग कर अपनी घर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन के साथ पीड़ित युवती थाना पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी कर पीड़िता मेडिकल जांच में भेजा एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी छोटु शर्मा एवं राजा मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि मैं गुरूवार […]

जब्त जमीन पर लगे आम के पेड़ को काटा, सीओ नें दर्ज कराई प्राथमिकी ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

जब्त जमीन पर आम का पेड़ काटने पर सीओ गोपालपुर राजकिशोर शर्मा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव में दो पक्षों में हुए मालिकाना हक़ के विवाद के कारण अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आम का बगीचा जप्त किया गया था। बगीचे से आम का पेड काटने पर नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी अशोक सिंह व चपरघट निवासी कुंदन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि उक्त बगीचे का रिसीवर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को नियुक्त किया गया था। बिना उनके आदेश से अवैध ढंग से आम का पेड काट कर ट्रैक्टर के द्वारा ले जाने की सूचना प्रथम पक्ष के द्वारा दिये जाने पर ततकाल कार्रवाई […]