Month: December 2021

नवगछिया पुलिस जिला के थाने में किया गया शराब विनिष्टिकरण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस द्वारा पूर्व में बरामद शराब का विनिष्टिकरण किया गया। नवगछिया थाना के नो मामलों का शराब नष्ट किया गया। खरीक थाना के एक मामला का शराब नष्ट किया गया। बिहपुर थाना के छह मामले का शराब नष्ट किया गया। गोपालपुर थाना के आठ मामलों का शराब विनिष्ट किया गया। परवत्ता थाना के एक मामला का शराब नष्ट हुआ। रेल थाना के एक मामला का शराब, इस्माइलपुर थाना के पांच मामलों का शराब नष्ट किया गया। देशी शराब 3896.505लीटर, विदेशी शराब 3480.205 लीटर शराब विनिष्ट किया गया। इस मौके पर नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष मणि कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। DESK 04

प्रखंड कार्यालय में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई शपथ चुने गए उप मुखिया व उप सरपंच ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

ढोलबज्जा: पंचायत चुनाव में निर्वाचित ढोलबज्जा व खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य व पंचों को शुक्रवार के दिन नवगछिया बीडीओ सरीना अजाद, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी असफाक अंसारी व कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार ने प्रखंड कार्यालय नवगछिया में शपथ दिलाई. वहीं खैरपुर कदवा पंचायत के निर्वाचित वार्ड सदस्य विनोद ऋषिदेव निर्विरोध उप मुखिया बने. ग्राम कचहरी के उप सरपंच पद के लिए चार प्रत्याशी दावेदारी कर रहे थे. जिसको लेकर वोटिंग होना था. लेकिन नामांकन फार्म भरने के लिए दिए गए निर्धारित समय पर चार में से दो प्रत्याशियों ने हीं समय पर अपना नामांकन फार्म भर पाए थे. दो प्रत्याशियों ने अभी नामांकन फार्म भर हीं रहे थे कि तब तक समय खत्म होने का हवाला देकर मौजूद […]

डीआईजी को दिया आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

पीड़ित महिला की फरियाद गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने नहीं सुनी तो डीआईजी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पीड़िता के द्वारा दिए आवेदन के अनुसार मैं अपने खेत में सरसो बोया हैं। जिसमें सिचाई करने के उद्देश्य से नलकूप से लेकर अपने खेत तक मजदूर के माध्यम से मैने पाईप बिछवा दिया था। इतने में संतोस कुमार व दीपक कुमार आ धमके कहने लगे कि 10 हजार रूपये देने के बाद ही सिचाई करने दिया जायेगा। मैने उन दोनो से गुहार लगाई की सरसो खेत में सिचाई करने दे। नहीं तो फसल बर्बाद हो जायेगा। उन दोनो ने कहा कि इस एरिया का यही रेट हैं। जबतक दस हजार रूपये जमा नहीं होगा सिचाई नहीं करने दिया […]

प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में नवनिर्वाचित मुखिया,सरपंच एवं पंच व वार्ड सदस्य को बीडीओ ने निर्वाचन कर्तव्य का दिलाया शपथ ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK 040

प्रखंड मुख्यालय नारायणपुर में शुक्रवार को नवनिर्वाचित मुखिया,सरपंच एवं पंच व वार्ड सदस्य को बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय कुमार सरकार ने निर्वाचन कर्तव्य का शपथ दिलाया। उपमुखिया व उपसरपंच के चुनाव में भवानीपुर पुलिस एवं अंचल गार्ड की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न हुआ।चुनाव में रायपुर पंचायत से उपमुखिया करूणा देवी, उपसरपंच ओमप्रिया देवी,भवानीपुर पंचायत से उपमुखिया देवधर मंडल व उपसरपंच से बबीता देवी,नगरपारा पुरब पंचायत से निर्विरोध उपमुखिया रंजु झा,उपसरपंच पिंकी देवी,जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत से उपसरपंच नीलम देवी , उपमुखिया डिम्पल देवी निर्वाचित हुई। विजेता उपमुखिया एवं उपसरपंच को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ एवं सीओ अजय सरकार ने प्रमाण पत्र दिया।चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समीप समर्थकों की भीड़ लगी हुई थी। DESK 04

28 को करेंगे रेल सुरक्षा आयुक्त करेंगें ब्लॉक का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बरौनी कटिहार रेलखंड में निर्माणाधीन कुर्सैला – कोसी ब्लाक हट के बीच कटरिया _कुर्सेला पैच दोहरीकरण का निरीक्षण 28 दिसंबर को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्व परिमण्डल कोलकाता के द्धारा किया जाना तय हुआ हैं। निरीक्षण स्पीड ट्रायल (तीव्र गति) कुर्सेला से कोसी ब्लाक हट तक किया जाएगा। इसके लिए रेल प्रशासन के द्धारा लोगों को उक्त तिथि में निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं।निरीक्षण के उपरांत जल्द ही दोहरीकरण पर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। मालूम हो कि 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक कोई ट्रेन है नवगछिया कटिहार बरौनी के बीच स्थगित है या तो रूट को बदल दिया गया है। DESK 04

गोपालपुर प्रखंड में हुआजनप्रतिनिधियों नें लिया शपथ, उपमुखिया और उपसरपंच का हुआ निर्वाचन ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

गोपालपुर प्रखंड में शुक्रवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों ने शपथ दिलाई। जिसमें गोसाईंगांव पंचायत के मुखिया अमित चौधरी व वार्ड सदस्यों तथा मकंदपुर पंचायत के मुखिया रंजीता देवी व वार्ड सदस्यों को अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने व गोपालपुर डिमहा पंचायत की मुखिया रीता चौधरी व वार्ड सदस्यों तथा सैदपुर पंचायत की मुखिया वीणा देवी व वार्ड सदस्यों को बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत इन पंचायतों में उप मुखिया उप सरपंच का चुनाव अधिकांश पंचायतों में कराया गया। जिसमें उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार सैदपुर पंचायत से उप मुखिया रविरंजन कुमार, उप सरपंच राजेश कुमार तथा गोपालपुर डिमाहा पंचायत […]

एहसान हत्याकांड का मुख्य आरोपित संजार को झारखंड पुलिस ने किया नवगछिया कोर्ट में उपस्थित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी के एहसान हत्याकांड का मुख्य आरोपित संजार घटना के समय झारखंड जेल में बंद था।हत्याकांड के मुख्य आरोपित संजार घटना के समय वह झारखंड प्रदेश के सहेबगंज के जेल में बंद था। साहेबगंज में हुए हत्या में संजार को नामजद आरोपित था। झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह इस केस में बाहर नहीं आया था। इसी दौरान नवगछिया के उजानी निवासी एहसान को गोली मार कर हत्या कर दिया। जिसमें संजार को नामजद आरोपित बनाया गया। झारखंड पुलिस ने संजार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में एहसान हत्याकांड में उपस्थित किया। कोर्ट में उपस्थित करने के पश्चात पुलिस पुन: संजार को झारखंड लेकर चली गई।नवगछिया के मनियामोड़ सड़क पर पुरानी रंजिश में अपराधियों ने मुर्गा […]

रंगरा प्रखंड के 4 पंचायतों के उप मुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव संपन्न ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK 040

शुक्रवार को  रंगरा प्रखंड अंतर्गत कौसकीपुर  सहौरा, भवानीपुर, सधुआ चापर एवं वैसी जहांगीरपुर सहित चारों पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को प्रखंड कार्यालय प्रांगण स्थित ट्राईसैम भवन एवं कृषि भवन में शपथ दिलाई गई। कौसकीपुर सहौरा पंचायत से उप मुखिया पद पर मंजू देवी एवं उपसरपंच पद पर उर्मिला देवी  को विजयी घोषित किया गया। भवानीपुर पंचायत से उप मुखिया पद पर अनन्त कुमार  एवं उपसरपंच पद पर कैलाश यादव को चौथी बार निर्विरोध विजयी घोषित किए किए  गए हैं। जबकि सधुआ चापर पंचायत से उप मुखिया पद पर शोभा देवी एवं उपसरपंच पद पर अरूण यादव  को विजयी घोषित किया किया गया है। वहीं दूसरी ओर वैसी जहांगीरपुर पंचायत से उप मुखिया पद पर सिपक यादव   एवं उपसरपंच पद […]