Month: December 2021

गोपालपुर प्रखंड के चार पंचायतों के उप मुखिया एवं उपसरपंच का हुआ चुनाव ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

गोपालपुर प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को सैदपुर , गोपालपुर ,गोसाई गांव ,बड़ी मकनपुर पंचायत के नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। सैदपुर पंचायत के उप मुखिया रवि रंजन कुमार , उप सरपंच राजेश कुमार, बड़ी मकनपुर पंचायत के उप मुखिया मोहम्मद आजाद ,उपसरपंच विभा देवी ,गोपालपुर डिमाहा उप मुखिया माधव शर्मा ,उपसरपंच छंगुरी पासवान, गोसाईगांव पंचायत के उप मुखिया रंजीत कुमार , उपसरपंच गौतम कुमार को विजयी घोषित किया गया है। उप मुखिया एवं उपसरपंच पद के चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को गोपालपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा कुमारी चौधरी ,गोपालपुर के सीओ राजकिशोर शर्मा के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।  इस दौरान प्रशासनिक स्तर पर प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में गोपालपुर थाना अध्यक्ष […]

जिलाधिकारी से मिले मछुआरों नें वंचित मछुआरों के द्वारा मछली मारने को लेकर दिया ज्ञापन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर गंगा मुक्ति आंदोलन से जुड़े मछुआरे जिलाधिकारी सुब्रत सेन से मिले और उन्होंने नवगछिया के खरनई नदी कोल ढाब मैं वंचित मछुआरों को मछली मारने से रोकने को लेकर विरोध जताया है। इन लोगों का कहना है कि सरकार के द्वारा निशुल्क शिकार किए जाने के आदेश के बावजूद भी जलकर माफिया और अपराधी तत्वों के द्वारा मछुआरों को मछली मारने से रोका जा रहा है। इन लोगों का कहना है कि चंद्र शेखर सिंह और सुभाष सिंह के द्वारा हाईकोर्ट से स्टे लगवा दिया गया है। जिसके बावजूद जलकर माफिया और अपराधी तत्व मछली मार रहे हैं। इन लोगों की मांग है कि जब हाई कोर्ट से स्टे लगा हुआ है तो सभी को मछली मारने से रोका […]

भागलपुर DM नें अधिकारियों के साथ समाहरणालय परिसर व कार्यालय की व्यवस्था का लिया जायजा ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन एवं उनके साथ कई पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर का एवं समाहरणालय के अंदर जितने कार्यालय हैं उनका निरीक्षण किया, मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा- कार्यालय में जो कर्मी कार्य कर रहे होते हैं, जहां पदाधिकारी भी अपने कार्य का संपादन करते हैं वह जगह निश्चित रूप से अच्छा होना चाहिए क्योंकि वही कार्यालय की पहचान है, जिला के विभिन्न कार्यालयों में व्यवस्था में सुधार होनी चाहिए, सारी सुविधा कर्मी को भी मिले और आगंतुकों को भी इसका लाभ मिले। DESK 04

भागलपुर में जल्द लगेगा स्पीड रडार होगी ट्रैफिक की निगरानी, दुर्घटनाओं पर होगा नियंत्रण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार के नेतृत्व में भागलपुर के हर चौक चौराहों पर ओवर स्पीड रडार लगाकर टेस्टिंग किया गया, ट्रेफिक इंस्पेक्टर राज किशोर सिंह ने कहा कि जल्द ही भागलपुर के हर चौक चौराहे पर ओवर स्पीड रडार लगाकर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा, उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ दुर्घटनाओं पर भी रोक लगाने में यह काफी कारगर होगा अधिक स्पीड में गाड़ी चलाने वालों को रोक कर भी फाइन लिया जा. सकेगा,साथ ही साथ ओवर स्पीड रडार के अलावे कई और मशीन जो ट्रैफिक नियमों के पालन में व्यवहार में आते हैं जो बड़े-बड़े शहरों में इसका उपयोग हो रहा है वह अब भागलपुर में भी बहुत जल्द देखने को मिलेगा, इस क्रम में कई ट्रैफिक […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महत्वकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली पर लगा ग्रहण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर नगर निगम की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। नगर निगम के अधिकारी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन हरियाली योजना पर ही ग्रहण लगा रहे हैं। दरअसल नगर निगम क्षेत्र का कचरा कर्मियों द्वारा जीरो माइल के हवाई अड्डे के समीप फेंके जा रहे हैं। और इसमें आग भी लगा दी जा रही है। जिससे वहां लगे कई आम के पौधे नष्ट हो चुके हैं और कई पौधे नष्ट होने के कगार पर हैं। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है नगर आयुक्त से बात कर त्वरित कदम उठाएंगे और यह किसकी गलती से हुई है इसकी भी जांच करेंगे। DESK 04

सुरत मे नेशनल पावर लिफ्टिंग मे गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर किया सम्मानित ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के ब्रदरहुड जीम के द्वारा एक कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक प्रो.ललित नारायण मंडल,सासंद प्रतिनिधि पवन केसान,भाजपा नेता संजय चौधरी, गौतम सिन्हा भाजपा जिला प्रवक्ता विकास कुमार कर्ण,भाजयुमो नेता चन्दन कुमार, मकान मालिक संजय चौधरी, बडी दुर्गा स्थान के अध्यक्ष शिवम चौधरी, रिटाय शिक्षक आर्चाय सुबोध साह थे। कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथि को फुल माला व बुके देकर स्वागत किए।साथ ही ब्रदरहुड जीम के ओनर,ट्रेनर नेशनल रेफरी अजय कुमार, एंव छात्र शुभम आनंद, राजन कुमार, मो.आरिफ,सुरज ,रजनीश जो नेशनल पावर लिफ्टिंग मे कटर ग्राम कोमनिटी हॉल सुरत मे गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर भागलपुर जिला सहित बिहार का नाम रौशन करने पर मुख्य अतिथि. द्वारा पुरस्कार एंव फुल माला पहनाकर सम्मानित किया । DESK 04

RJD कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सभा का किया आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

राष्ट्रीय जनता दल बिहार की ओर से भागलपुर स्टेशन चौक पर यूरिया खाद की कालाबाजारी होने के सवाल पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के खिलाफ सभा का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने किया . सभा संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि जब किसानों का खेती के समय यूरिया का दाम प्रति बोरा 266 से बढ़कर ₹380 प्रति बोरा कालाबाजारी से मिलता है किसान दिनभर खाद के लिए परेशान रहते हैं यूरिया खाद की कालाबाजारी में जिला कृषि पदाधिकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी पर व्यवसाई एवं ग्रामीण दुकानदार मोटी रकम कमाई करने में मस्त हैं अन्नदाता किसान पस्त है . DESK 04

नवगछिया के तीनटंगा में खेल उत्सव का आयोजन, खेल से होता शारीरिक विकास बोले कन्हैया मंडल

खेल कूदखेल खिलाड़ीनवगछियारंगरा चौकBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तीनटंगा भीम दास टोला के मां सरस्वती मैदान में नमामि गंगे प्रखंड स्तरीय खेल उत्सव 2021-22 का विधिवत उद्घाटन उपस्थित युवा नेताओं ने किया । मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता कन्हैया मंडल ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होता है यही कारण है कि हर ग्रामीणों की शहरी हर तबके का बालक बालिका खेल से हमेशा जुड़ा हुआ रहता है । दियारा क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन होता हैं । मौके पर उद्धघाटन में खेल अध्यक्ष राजकुमार रजक, जिला मंत्री मनोज मंडल, समाजिक कार्यकर्ता कन्हैया मंडल, दिलीप मंडल खेल व्यवस्थापक अमन कुमार उर्फ रोशन मंडल गौतम कुमार अरविंद कुमार गुरुदेव कुमार राजा कुमार छगोरी […]

सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप का बड़े पर्दे पर दिखेगा जादू, रिलीज हो रही है फिल्म Before You Die

उपलब्धिभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट भागलपुर जिला के सुल्तानगंज की बेटी काव्या कश्यप बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। इससे पहले काव्या ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई हिट सीरीज दिए हैं। बचपन से ही थिएटर का शौक रखने वाली काव्या कि बड़े पर्दे पर यह पहली मूवी है। जिसको लेकर वह काफी उत्साहित हैं। अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहने वाली काव्या का जन्म सुल्तानगंज में हुआ था। बुधवार को काव्या अपने परिवार संग सुल्तानगंज पहुंची। हिंदी मूवी बिफ़ोर यू डाई में लीड रोल में दिखेंगी काव्या आगामी 4 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही हिंदी मूवी बिफ़ोर यू डाई में काव्या लीड रोल में दिखेंगी।इनके अपोजिट लीड रोल में पुनीत राज शर्मा, […]

भागलपुर कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर केस दर्ज ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर केस दर्ज हुआ हैं । पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के द्वारा जाति विशेष को लेकर की गई टिप्पणी पर अधिवक्ता राजीव कुमार झा ने जीतनराम मांझी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं । अधिवक्ता राजीव कुमार झा ने बताया कि जीतनराम मांझी एक संवैधानिक पद पर होते समाज मे भावना भड़काने का काम कर रहे हैं। जीतनराम मांझी के अनर्गल बयान से सनातन धर्म और पूजा पद्धति में आस्था रखने वाले लोगों को ठेस पहुंची है जिसको लेकर आज भागलपुर कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । DESK 04