Month: December 2021

नवगछिया में श्री श्याम महोत्सव 31 एवं 01 को ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर 2021 को शुक्रवार एवं नव वर्ष के आगमन पर एक जनवरी 2022 दिन शनिवार को श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया में श्री श्याम महोत्सव का 32 वां श्याम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुंबई से योगेश दाधीच, मुजफ्फरपुर से वैष्णवी एकता भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का . कार्यक्रम किया जाएगा। बंगाल के कारीगरों द्वारा खाटू वाले श्याम का भव्य दरबार बनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री श्याम भक्त मंडल के सभी सदस्य लगे हुए हैं। इस कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम भक्त मंडल की एक बैठक मारवाड़ी विवाह भवन में आहूत की गई। DESK 04

राजस्व कर्मचारी के निधन के बाद से गोपालपुर अंचल का कार्य हैं ठप्प ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारDESK 040

गोपालपुर प्रखंड सह अंचल के राजस्व कर्मचारी मोहम्मद मोहीउद्दीन के निधन हो जाने से गोपालपुर अंचल का कार्य ठप्प हो गया है। अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा ने बताया कि यहां दो राजस्व कर्मचारी कार्यरत थे। राजस्व कर्मचारी विनोद सिंह को जिला पदाधिकारी द्वारा निलंबित किये जाने से अनुबंध पर कार्यरत सेवा निवृत्त कर्मचारी मु. मोहीउद्दीन से सीआई व राजस्व का कार्य करवाया जा रहा थ।किंतु 18 दिसम्बर को अचानक मो मोहीउद्दीन की मौत होने से अंचल का कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारियों को जानकारी देकर ततकाल राजस्व कर्मचारी उपलब्ध करवाने की मांग की है।इसके पूर्व नवगछिया अंचल के राजस्व कर्मचारी अंबिका पासवान की मौत16 दिसम्बर को हो जाने से नवगछिया अंचल कार्यालय में […]

ब्राह्मण का नहीं ब्रहामणवाद का विरोधी हूँ – बोले जीतन राम मांझी ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विवादित बयान को खंडन करते हुए बताया कि अखिल भारतीय मुशहर कल्याण संघ पटना के बैठक में मुझे बुलाया गया था।जिसमे मुशहर के दशा दिशा पर चर्चा हो रही थी जिसमे मैंने एक हरामी शब्द का उच्चारण किया था उसी को लेकर अभी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है खास कर गया मे लोग काफी उग्र रूप धारण कर बैठे है लेकिन लोग समझ नहीं पा रहे है कि हम ये बयान किन के लिए दिया हूं उन्होंने कहा कि हम ब्रहामण समाज के लिए कुछ शब्द नहीं कहा बल्कि मै उनका मान सम्मान करता आया हूं जीतनराम मांझी ने कहा कि ऐसे लोग जो […]

नारायणपुर में फर्जी क्लीनिक, नर्सिंगहोम का खूब चल रहा हैं धंधा ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK 040

प्रखंड में फर्जी क्लीनिक, नर्सिंगहोम का कारोबार खूब चल रहा है।क्लीनिक खुलते ही इस में काम करने वाले डॉक्टर और स्टाफ दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करने लगते हैं। यह भी मामला प्रकाश में है कि क्लीनिक में सिजेरियन, बच्चादानी, हर्निया, अपेंडिस का ऑपरेशन होता है। नारायणपुर में चल रहे अवैध क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड में काम करने वाला कर्मी प्रशिक्षित नहीं रहता है। यूं ही काम करते करते अनुभव हो जाता है और वह डॉक्टर को सहयोग करने लगते हैं। डॉक्टर भी कुशल सर्जन नहीं होते हैं। इसके साथ ही ऑपरेशन करने से पहले एनेस्थेटिक अर्थात बेहोश करने की सुविधा भी नहीं है। चर्चा यह भी है कि यहां कुल मिलाकर पांच से छह क्लीनिक है जहां सिजेरियन का सत्रह से […]

भ्रमरपुर में ब्राह्मण समाज ने जीतन राम मांझी का फूंका पुतला ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारDESK 040

नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को ब्राह्मण समाज के द्वारा पुर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मॉझी पुतला दहन किया। जीतन राम मांझी ने सनातन संस्कृतिक पर अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस दौरान युवाओं ने जीतन राम मांझी मुर्दाबाद का गगनभेदी नारा लगाया। मौके पर मौजूद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मनोहर झा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा भगवान राम, सत्यनारायण प्रभु और ब्राह्मणों पर जो अमर्यादित टिप्पणी किया है कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतिहास गवाह है कि शुरू से ही ब्राह्मण समाज ने सभी जातियों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। हर जाति को अपने अपने कार्य के […]

सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र में आवारा पशुओं का बड़ा आतंक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक बढ़ गया है ।कई जानवर दिनभर बाजारों में घूमते रहते हैं ।इस दौरान कई लोगों को मारकर घायल कर दे रहे हैं ।सुल्तानगंज थाना गेट के समीप एक बुजुर्गों को सामने मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। उक्त घायल व्यक्ति की पहचान मुंगेर जिले के तारापुर माधोडीह बेलडीहा गांव के रहने वाले विजय मलिक के रूप में हुई है। वहीं दूसरी ओर खाना बनाने के दौरान सुनीता देवी उम्र लगभग 60 वर्ष की कपड़े में आग […]

खाद की कमी के कारण बिस्कोमान में किसानों ने किया जमकर हंगामा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के बिस्कोमान भवन में खाद की कमी के कारण किसानों ने जमकर किया हंगामा। बताते चलें कि किसानों द्वारा बताया गया की खाद रहते हुए भी बिस्कोमान मैनेजर चंदन कुमार द्वारा पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धि नहीं बताई जा रही है। जिससे हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है यहां तक कि खाद के कारण फसल की स्थिति दयनीय हो रही है। वहीं कुछ किसानों द्वारा बताया जा रहा है कि छुपे रूप से खाद की कालाबाजारी मैनेजर चंदन कुमार के द्वारा की जा रही है। जिस कारण से किसानों को समुचित खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बता दें कि किसानों द्वारा सुबह से ही हंगामा किया जा रहा था।साथ ही किसानों […]