Month: December 2021

ऑनलाइन कोच सेमिनार का किया आयोजन || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे ऐंड जूडो क्लब के डायरेक्टर कोच सेंसेई मो मसिउल ओला उर्फ छोटू ने बताया कि कुल 490 लोग पार्टिसिपेट किए जिसमे बिहार के कुल 24 कोच ने हिस्सा लिया जिसमे भागलपुर के सेंसेई मो मसिउल ओला उर्फ छोटू ने भाग लिया और KIO मान्यता प्रमाणित कोच लाइसेंस के लिऐ सेमिनर किया । बिहार से कराटे इंडियन ऑर्गेनाइजेशन के जेनरल सेक्रेट्री सेंसेई पंकज कांबली द्वारा बिहार के कोच को सेमिनार करने का मौका मिला । कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय कराटे के मेंटर हंसी भरत शर्माऔर के आई ओ (KIO) महासचिव शिहान संजीव कुमार जांगड़ा ने किया। कार्यक्रम प्रेमजीत सेन द्वारा आरम्भ हुआ । DESK 04

निजी अस्पतालों के मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर के स्थानीय होटल में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया, इस कार्यक्रम का विषय था “निजी अस्पताल के मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला”, इस कार्यक्रम में भागलपुर के दर्जनों प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद थे! कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि आयुष्मान भारत के तहत PM-JAY के तहत सूचीबद्ध तरीके से लाभार्थियों को 5 लाख तक का सालाना मुफ्त स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा, इसके लिए आयुष्मान भारत के पोर्टल से लोगों को जोड़ना होता है और आयुष्मान भारत के तहत जो भी कागजी प्रक्रिया होती है उसे पूरा करना पड़ता है, बताते चलें कि भागलपुर में लगभग 14 लाख लाभार्थी इसका लाभ लेने को तत्पर हैं। DESK 04

झुग्गी झोपड़ी मंच के जिलाध्यक्ष नें 92 लोगों को भूमि देकर बसाने की किया मांग ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

झुग्गी झोपड़ी मंच के भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मांग की है की हम 92 लोगों का जो भूमि देकर बसाने की बात आप ने की थी उसे जल्द से जल्द किया जाए, मीडिया से बात करते हुए झुग्गी झोपड़ी जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन ने यह भी कहा था की आप लोगों को डिग्री मिल जाने के बाद जल्द से जल्द आपको जगह देकर बसा दिया जाएगा ,वही 92 लोगों को डिग्री मिल चुकी है, अब जिलाधिकारी ने यह भी कहा था कि पंचायत चुनाव के बाद यह प्रक्रिया चालू की जाएगी इसी बाबत जिलाधिकारी से शंकर प्रसाद गुप्ता मांग करने गए थे, पंचायत चुनाव समाप्त […]

भीखनपुर रेलवे समपार कर रहा किसी बड़े हादसे का इंतजार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के भीखनपुर स्थित 12 नंबर गुमटी रेलवे समपार पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रेल की आने की सूचना पर फाटक गिर जाने के बावजूद दोपहिया चालक अपने दो पहिया वाहन के साथ और आम राहगीर रेलवे लाइन को पार करते हैं। इतना ही नहीं समपार के ढलान पर सड़क के दोनों किनारे पर रेलवे और बिहार सरकार की जमीन पर सब्जी मंडी लगती है। यह सब्जी मंडी स्थानीय दुकानदार के शह पर लगती है। दुकानदार सब्जी बेचने वालों से प्रतिदिन पैसे की उगाही करते हैं। जिसके कारण सड़क पर अतिक्रमण होता है और यहां अक्सर जाम भी लग जाता है। कभी-कभी ऐसा देखा गया है की रेलवे आने की सूचना के समय भी बीच पटरी पर […]

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक मजदूर को ठोका, इलाज के दौरान गयी जान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाDESK 040

भागलपुर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के भैरवा तालाब के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान कंपनी बाग निवासी सुभाष मंडल के रूप में हुई है,।घटना के बाबत मृतक के भाई अरविंद कुमार मंडल ने बताया कि आज सुबह उसका भाई मजदूरी करने भरवा तालाब जा रहा था। इसी दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भैरवा तालाब में चल रहे काम के दौरान तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसका भाई बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों […]

नवगछिया में सृष्टि शॉपिंग मिनी मॉल का शुभारंभ, अब घर बैठे मंगवाए सामान कॉल करें ☎️8051532907 ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया NH 31 बस स्टैंड के समीप, इंडियन गैस ऑफिस के ठीक सामने सृष्टि शॉपिंग मिनी शॉपिंग मॉल ऑनलाइन एवं ऑफलाइन का भव्य उद्घाटन सृष्टि सिंह ने अपने दादी शांति देवी एवं दादा महेश प्रसाद सिंह के साथ फ़ीता काटकर मिनी मॉल का उद्घटान किया । मौके पर संचालक शंकर कुमार सिंह एवं सुमन कुमार सिंह नें बताया कि एक छत के नीचेंघरेलू सभी सामान काफी सस्ते मूल्य पर उपलब्ध है मिनी मॉल में इच्छापूर्ति कंपनी का ब्रांडिंग हैं । मौके पर खरीदारी करने पहुंची पूजा सिंह ने बताया कि घरेलू सामान के लिए नवगछिया बाजार जाना पड़ता था नवगछिया बस स्टैंड में इस तरह के मिनी मार्केट से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी बिना बाजार गए वह घरेलू […]

बिहपुर के अजीत व बिट्टू का चयन बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम में ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरDESK 040

22 से 26 दिसंबर तक राजकीय मध्य विद्यालय बीहट ( बेगूसराय ) में बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में बेगूसराय जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम ( बालक व बालिका ) का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा।बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के हवाले से राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया बाल बैडमिंटन संघ से सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर को सोनपुर में सम्पन्न हुए बिहार सब जूनियर बॉल बैडमिंटन चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए 13 बालक व 13 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है।प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित बालक व बालिका खिलाड़ियों की सूची में. बालक वर्ग:सचिन […]

शराब कारोबारियों के विरुद्ध कदवा पुलिस सख्त ||GS NEWS

ढोलबज्जानवगछियाभागलपुरDESK 040

बाइक सवार धंधेबाजों को खदेड़ 60 लीटर देशी शराब व मोटरसाइकिल की बरामद. ढोलबज्जा: कदवा पुलिस इन दिनों शराब के कारोबारियों व अवैध धंधेबाजों के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो गए है. पुलिस ने शराबियों व उसके धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए अपने थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर कहीं भारी मात्रा में शराब तो, कहीं शराब के साथ हथियार भी बरामद कर रहे हैं. मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे गुप्त सूचना के आधार पर कदवा ओपी थाने की पुलिस ने बाबा बिशु राउत पुल के उत्तरी छोड़ समीप, छापेमारी कर करीब 60 लीटर देशी शराब व एक मोटरसाइकिल को बरामद किया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार दूबे ने बताया कि- गुप्त सूचना मिलने पर पुल के पास छापेमारी […]

नवगछिया बस स्टैंड में कई दुकानों में चोरी, दुकानदारों में हड़कंप ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

टिंकू मोटरसाइकिल स्पेयर दुकान से छह लाख रूपये के समान की चोरी हो गई। इस संबंध में थानाक्षेत्र के नयाटोला निवासी नाजिर हुसैन उर्फ टिंकू ने नवगछिया थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाया हैं। बताया गया नयाटोला में नेपाली साहू गैराज के पास मेरी गैराज स्पेयर पार्टस की दुकान हैं। 20 दिसंबर की रात मेरे दुकान में चोरी हो गई। मंगलवार की सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला कटा हुआ था। और समान इधर उधर बिखरा पड़ा था। दुकान से सभी किमती समान गायब था। चोरी हुए समान की कीमत लगभग पांच से छह लाख रूपये के बीच होगी। इस संबंध में दुकानदार नवगछिया थाना की पुलिस को सूचना दिया। नवगछिया थाना से पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच […]