Month: December 2021

जान माल की सुरक्षा को लेकर नवगछिया एसपी को दिया आवेदन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

इस्माइलपुर थाना के लक्ष्मीपुर निवासी मु. मजहर आलम ने जान माल की सुरक्षा को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया हैं। इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया एसपी से मिलकर आवेदन दिया। बताया मु. मजहर आलम व मु.सबीर को नसीर मिंया के नाम से परवाना मिला हैं। नसीर मियां के नाम से मिले परवाना का जमाबंदी 25 नंबर हैं। जबकि सबीर के नाम से मिले परवाना का जमाबंदी 26 नंबर हैं। दोनो के नाम से रसीद कट रहा हैं। यह जमीन मौजा लक्ष्मीपुर में हैं। 20 दिसंबर को कमलेश्वरी हरिजन, वकील हरिजन व अन्य लोगों के साथ आकर मजहर व सबीर मियां की जमीन जोतने लगे। जमीन जोतने का विरोध किया तो लाठी […]

नवगछिया एसडीओ ने भूमिहीन लाभुक एवं विस्थापितों के साथ किया बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

मंगलवार को प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में नवगछिया एसडीओ यतेंद्र पाल ने भूमिहीन लाभुक और विस्थापितों के साथ बैठक किया। बैठक में बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय कुमार सरकार भी थे। बैठक में बताया गया कि करीब दो सौ ऐसे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक है जिसे जमीन नहीं है। इस बारे में कहा गया कि ऐसे भूमिहीन लाभुक को मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना अंतर्गत सहायता के तौर पर सरकार के द्वारा जमीन खरीदने के लिये साठ हजार दिलाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने कहा कि रेलवे, सड़क, किनारे कुछ रैयत जमीन पर विस्थापित बसे हुए हैं ऐसे लोगों के लिए भी जमीन चिन्हित कर लिया गया है। जिसे […]

नवगछिया होकर गुजरनें वाली कई ट्रेनें हुई रद्द ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

बरौनी नवगछिया कटिहार के बीच चलने वाली कई ट्रेनें इंटरलॉकिंग कार्य कुर्सेला बखरी के बीच होने के कारण रद्द कर दिया गया है। इस ट्रेन के रद्द होने को लेकर के हाजीपुर रेल मुख्यालय के द्वारा ट्रेनें रद्द होने एवं उसके रूट बदलने के लिए जानकारी सभी स्टेशनों को दिया है। जिसमें बताया गया है कि दो जोड़ी सवारी गाड़ी सहित कई मेल एक्सप्रेस एवं राजधानी एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12424 दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस जो 25 दिसंबर को मोकामा से रूट बदलकर मालदा टाउन होकर डिब्रूगढ़ जाने का तय हुआ है।वही गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर से चलकर न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन का भी रूट 25 दिसंबर को बदलकर खगड़िया मानसी […]

नववर्ष मेला “साझी संस्कृति -साझी विरासत” पर होगी आयोजित ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

भागलपुर के लाजपत पार्क के कला केंद्र में नव वर्ष सांस्कृतिक मेला की तैयारी को लेकर कई संस्थानों ने विशेष बैठक का आयोजन किया, इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष 2022 के पहले दिन का कार्यक्रम सफल बनाया जाए, इस बार नववर्ष सांस्कृतिक मेला का थीम रखा गया है” साझी संस्कृति-साझी विरासत”, इस मेला के आयोजन में पूरे भारतवर्ष के हर क्षेत्रों के सभ्यता संस्कृति को नाटक, गीत -संगीत एवं पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया जाएगा, बताते चलें कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 2 वर्षों से नव वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम सैंडिस कंपाउंड भागलपुर में आयोजित नहीं हो पा रहे थे इस बार सभी संस्थानों ने एकजुट होकर नव वर्ष सांस्कृतिक […]

भागलपुर वासियों को अब तक नहीं मिला जाम के जंजाल से मुक्ति ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर वालों को फिलहाल जाम से मुक्ति मिलना नामुमकिन सा प्रतीत हो रहा है| मंगलवार को भी शहर के कचहरी चौक, खलीफाबाग चौक, घंटाघर चौक, तिलकामांझी चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, डिक्सन मोड़, भोला नाथ पुल समेत कई चौक चौराहे पर कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे| इस दौरान स्कूली बच्चे भी काफी परेशान थे| घंटों तक जाम फंसे रहने के कारण बच्चों में काफी बेचैनी देखी गई| यही स्थिति कमोबेश पिछले कई दिनों निरंतर चलती आ रही है| वहीं इन सब के बीच जिला प्रशासन फिलहाल रोजाना लगने वाले जाम को नियंत्रित करने में असफल हैं| पंचायत चुनाव के दौरान ट्रैफिक पुलिस के चुनाव डयूटी में जाने के कारण ट्रैफिक जाम होने की बातें कही जा रही थी| […]

पांच दिन पुर्व एक प्रेमी युगल नें लगाई थी गंगा में छलांग, शव हुआ बरामद ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर जिले के सुलतानगंज के अजगैबीनाथ गंगा घाट पर 5 दिन पूर्व डूबे एक प्रेमी युगल आदर्श नगर मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद इम्तियाज का शव मंगलवार को ओपन कर गंगा से बाहर निकला गया।इस दौरान गंगा स्नान कर रहे लोगों की नजर जब शव के उपर पड़ी तो लोगों ने शोर मचाने पर भीड जमा होने पर ।स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस प्रशासन को देने पर पुलिस प्रशासन के द्वारा परिजनों को दिया गया तभघ सूचना पर परिजन गंगा घाट पहुंचे और सब को देखते ही परिजन दहाड़ मारकर गंगा घाट पर रोने लगे वही स्थानीय पुलिस प्रशासन गंगा घाट पर शव की पहचान कर आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिए गए। DESK […]

अनुसूचित जाति, जनजाति के अत्याचार निवारण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई की विभाग से प्राप्त आवंटन के अनुसार 47 लाभुकों के बीच कुल 32 लाख रुपये का मुआवजा भुगतान एवं 17 पेंशनधारियों को माह नवम्बर तक का देय पेंशन का भुगतान कर दिया गया है।वर्तमान वर्ष के माह अक्टूबर से नवंबर तक न्यायालय में लंबित वादों समीक्षा क्रम में निष्पादित वादों की संख्या 03 पाई गई है।बैठक में उपस्थित विशेष लोक अभियोजक को लंबित वादों के निष्पादन में और तेज़ी लाने हेतु निदेशित किया गया है। DESK 04

साइकिल चोरी करते युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर धोया ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के डिक्शन मोड़ बस डिपो के पास एक साइकिल चोरी करते एक युवक को लोगों ने धर दबोचा और जमकर उसकी पिटाई कर दी गई बताते चलें कि अगर आप भी साइकिल मोटरसाइकिल बस स्टैंड के सामने लगा रहे हैं तो सचेत हो जाएं, साइकिल चोर को लोगों ने सिर्फ पिटाई ही नहीं की बल्कि उसे बांधकर भी रखा,भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के डिक्सन मोड़ बस डिपो के पास साइकिल चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी है उसी बाबत मोहम्मद राजा को स्थानीय लोगों ने हाथ बाध कर जमकर पिटाई की। स्थानीय दुकानदार शालिग्राम मंडल का साइकिल चोरी करते हुए युवक को लोगों ने पकड़ा और उसके हाथ को बांध कर पिटाई कर […]

भागलपुर में होगा चार दिवसीय खेल का आयोजन, जिला स्तर पर प्रथम आने वाले खिलाड़ी खेलेंगें राज्य स्तर पर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सरकारी कई कार्यक्रम चाहे वह खेल का कार्यक्रम हो या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम सारी गतिविधियां बंद हो गई। थी , ठप पढ़ गई थी, अब इस पर विभाग ने फिर से ध्यान देना शुरू किया है, इसी बाबत भागलपुर के डीडीआरडीए सभागार में डीडीसी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चार दिन तक चलने वाली खेल के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें खो- खो, कबड्डी ,एथलेटिक, बैडमिंटन कई तरह की खेल का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में स्कूल से जुड़े बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं इस में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को स्टेट लेवल पर होने […]