Month: December 2021

शराब पीने वाले को अब पुलिस का भी डर नहीं, पूछने पर कहते हैं -कौन हमें पकड़ेगा? किसकी हिम्मत है ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी का राग अलाप रहे हैं, कई करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं बिहार को शराब मुक्त बनाने के लिए, वहीं दूसरी ओर शराब व्यवसाई धड़ल्ले से अपने व्यापार को 10 गुने मुनाफे के साथ दारू का व्यापार करने में मशगूल हैं, मानो प्रशासन को ऐसे शराब व्यापारी चिढ़ाने का काम कर रहे हैं, ताजा मामला भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र का है, भागलपुर जिले के अन्य क्षेत्र के अलावे बबरगंज थाना क्षेत्र में भी शराब धड़ल्ले से बिक रहा है. और इस पर पुलिस की कोई नजर नहीं, बताते चलें कि जब एक पियक्कड़ दारू पीकर निकल रहा था तो उनसे हमने बात की कि तुमने दारू कहां पिया तो […]

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को दिया आवेदन ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

ग्राम पंचायत चुनाव 2021 के 11 वें चरण में हुए मतदान को लेकर ग्राम पंचायत सुकटिया बाजार के कई उम्मीदवारों ने 12 दिसंबर को हुए मतदान में बोगस वोटिंग को लेकर जिला पदाधिकारी भागलपुर को आवेदन देते हुए पुनः मतदान करवाने की मांग की है। सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी गांव निवासी सुनील मंडल की पत्नी सुनीता देवी ग्राम पंचायत सुकटिया बाजार से पंचायत समिति पद की उम्मीदवार थी। जो मतगणना में मात्र 12 वोट से निकटतम प्रतिद्वंदी चांदनी कुमारी पति मनजीत कुमार चुनाव जीत चुकी है। सुनीता देवी ने मतदान के दिन अवैध तरीके से किए गए मतदान के विरोध में जिला पदाधिकारी भागलपुर को आवेदन देते हुए कहा है कि 12 दिसंबर को हुए चुनाव में. मृत व्यक्तियों […]

Noimg

नारायणपुर में संदिग्ध अवस्था में चार की मौत, परिजन बताने से कर रहे परहेज, सबों ने अलग अलग बीमारी की बात कही || GS NEWS

अपराधनवगछियानारायणपुरBarun Kumar Babul0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपूर नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर में देर रात से संदिग्ध अवस्था में अलग-अलग गांव के चार लोगों की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतकों में गोविंदा साह, मनीष देव, अनिकेत कुमार उर्फ सिंटू सिंह, राजेन्द्र सिंह है. शनिवार की रात्रि यूपी के राजेंद्र सिंह और मधुरापुर के गोविंद साह का संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. वह बलाहा में रह कर पानी पूरी बेचने का काम करता था. अचानक वह बेहोश हो गया और उसके पेट में असहनीय दर्द हो रही थी. इलाज के लिए उसे भालपुर ले जाया गया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी. मौत होने के बाद भवानीपुर पुलिस ने स्वजनों के साथ राजेंद्र सिंह शव के साथ […]

भागलपुर में कुख्यात फुटुश चौधरी गिरफ्तार : कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद || GS NEWS

अपराधभागलपुरDESK 04 B0

24 जुलाई 2021 को हुए आलू व्यवसायी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। भागलपुर सुलतानगंज थाना पुलिस ने डीएसपी डॉ.गौरव के निर्देश पर थानाध्यक्ष लाल बहादुर के नेतृत्व में आलू व्यवसायी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को सब्जी मंडी बजार से गिरफ्तार किया। इस मामले मे डीएसपी डॉ.गौरव कुमार ने बताया कि आलू व्यवसायी हत्याकांड एंव कई लोगों से रंगदारी सहित आर्म्स एक्ट का मुख्य आरोपी फुटुश चौधरी उर्फ रवि चौधरी को एक देसी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस के साथ सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार करनेवाले पुलिस कर्मी को सम्मानित करने कि बात कही गई। वहीं गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय हिरासत मे जेल भेजने कि तैयारी कि […]

नवगछिया में धूम धाम से मनाई गई महर्षि संतसेवी की जयंती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में सोमवार को महर्षि संतसेवी जी की 102 वां जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। इस उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर में बने महर्षि मेंही पुष्प वाटिका एवं पानी के फव्वारे का नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति कुमारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लु यादव, व्यवस्थापक फूल बाबा, अध्यक्ष संतोष कुमार कनोडिया, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, महासचिव अजय किशोर यादव, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार, शशिधर साह अंकेक्षक अनिल कुमार यादव, श्याम सुंदर पोद्दार, राजेश कुमार साह, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार केडिया, संरक्षक गोपी यादव, कैलाश प्रसाद यादव, उपेंद्र यादव, गोपाल प्रसाद यादव, पीतांबरी देवी, लाल कनोडिया त्रिपुरारी भारती, लोक गायक मिथुन महुआ, मोहन रुंगटा के द्वारा उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात महा भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद […]

एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर इकाई की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

नारायणपुर: प्रखंड के एलएनबीजे महिला महाविद्यालय भ्रमरपुर इकाई की ओर से सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो बसंत कुमार मिश्रा ने किया। एनएसएस इकाई ने सतियारा गांव को गोद लिया और महाविद्यालय की छात्रा ने गांव में सोमवार को सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सत्यनारायण झा, रमेश कुमार, प्रो शंकर कुमार मिश्र, प्रोफेसर राजीव कुमार मिश्र, शिक्षकेत्तरकर्मी राजीव कुमार मिश्र, अमृता कुमारी, दिलीप झा, संतोष झा छात्रा मुस्कान, प्रतिभा, निभा,स्वेता, अंजलि के साथ कॉलेज कर्मी अखिलेश वि दुर कैलाश,कल्पना, मनोज मेहतर आदि थे। DESK 04

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का एक दिवसीय अधिवेशन आयोजित ||GS NEWS

बिहारDESK 040

नारायणपुर प्रखंड के मधुरापुर बाजार स्थित कृष्णा विवाह भवन बलाहा में सोमवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का एक दिवसीय अधिवेशन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानंद बजाज व संचालन बिनोद केजरीवाल ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महेश जालान,विशिष्ट अतिथि प्रमंडलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल,नवगछिया शाखा अध्यक्ष दिनेश सर्राफ,खरीक के प्रदीप जैन एवं प्रदीप लाठ ने सामुहिक रूप से द्विप प्रज्वलित कर उद्घघाटन किया। अतिथि ने संबोधन में समाज को संगठित करने एवं मरवाड़ी समाज के द्वारा बिहार के आम जनता के लिए चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं का समीक्षा किया। भावी कार्यक्रम का निर्धारण किया गया। इस दौरान स्वच्छ बेटियॉ स्वस्थ समाज पर चर्चा किया। कहा कि बिहार के विभिन्न विद्यालय […]