Month: December 2021

नवगछिया पुलिस और एलपीएफ के संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ दो शराबी गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया पुलिस और एलपीएफ के संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ दो शराबी गिरफ्तारसंवाद सहयोगी, नवगछिया:नवगछिया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर भरत भूषण पुलिस और पुलिस जिले के एलपीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर विनय कुमार ने पुलिस बलों के द्वारा थाना क्षेत्र के नोनीयांपट्टी में शराब को लेकर छापेमारी की। जिसमें पुलिस ने एक प्लास्टिक के डिब्बे में 20 लीटर देशी शराब के साथ में दो शराबी को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें एक शराब तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शराबी में थाना क्षेत्र के नवादा निवासी उपेंद्र मंडल और नोनीयांपट्टी के मुसहरी टोला को पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। DESK 04

नवनिर्वाचित सरपंच के घर से हथियार का जखीरा बरामद, सरपंच व उनके डॉ पुत्र गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कचहरी तिलकपुर से नवनिर्वाचित सरपंच सह सेवानिवृत्त शिक्षक विमल किशोर यादव के प्रखंड मुख्यालय स्थित निजी आवास पर देर रात डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने छापेमारी कर हथियार के साथ उसे और उसके डॉक्टर पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। देर रात हुई छापेमारी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके कोल गामा बासा और प्रखंड मुख्यालय स्थित निजी आवास पर एक साथ छापेमारी की।जिसमें पुलिस को देसी कट्टा, दोनाली बंदूक, देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ साथ दो विंडोलिया भी बरामद हुआ है।पुलिस ने मौके से नवनिर्वाचित सरपंच विमल किशोर यादव और उसके डॉक्टर पुत्र आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी […]

डीएसपी के नेतृत्व मे की गई छापेमारी में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर लॉयन ऑर्डर डीएसपी डॉ गौरव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई जिसमें एक दो नाली बंदूक तथा एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस के साथ पिता पुत्र को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में लॉयन ऑर्डर डॉ गौरव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जीते हुए उम्मीदवार विमल किशोर यादव के घर में अवैध हथियार है। उसी को संज्ञान में लेते हुए छापेमारी की गई जिसमें आकाश कुमार तथा उसके पिता विमल किशोर यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में विमल […]

अतिक्रमण हटाओ का तीन फेज में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ अभियान ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में कई पदाधिकारी आए और चले गए लेकिन अतिक्रमण हटने का नाम नहीं ले रहा इस अतिक्रमण के चलते पूरे शहर में ट्रैफिक जाम का माहौल बना रहता है, अगर आप 2 किलोमीटर भी तय करना चाहते हैं तो शायद घंटों लग जाए, पूरा भागलपुर का शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने सड़क पर ही अपने दुकानों को खोल रखा है , लोग यहां मोटरसाइकिल- साइकिल सड़क पर ही लगाते हैं ,यहां तक कि मकान बनाने के गिट्टी ,बालू , ईट तक सड़क पर ही गिराते हैं जिससे भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लोगों को, यहां तक तो सही है लेकिन सड़क पर दुकान खोल लेना ,दुकान को भी पक्की करण में बदल कर […]

जीवन जागृति सोसाइटी ने सड़क जाम को लेकर लोगों को किया जागरूक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर शहर में लगातार लग रहे जाम के कारण लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए जीवन जागृति सोसाइटी के द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई, सोसायटी के अध्यक्ष और प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में घंटाघर चौक से निकाली गई रैली के दौरान शहर सोसाइटी के कार्यकर्ता विभिन्न चौक चौराहों पर लोगों को जागरूक करते दिखे, और लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने और ओवरटेक ना करने की. अपील करते दिखे, इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि इन दिनों लगातार पूरा शहर जाम की समस्या से कराह रहा है, और प्रशासन बेखबर बना हुआ है, लोगों की समस्याओं को […]

बोले छात्र नेता – जो जीतन राम मांझी का जिह्वा काटकर लाएगा उसे 5 लाख का इनाम दिया जाएगा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के घंटाघर चौक पर आम जनमानस के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा हिंदू धर्म और ब्राह्मण समाज पर दिए गए विवादित बयान के कारण पुतला दहन किया गया, पुतला दहन के दौरान बड़ी संख्या में शामिल आक्रोशित लोग पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिखे, इस दौरान छात्र नेता कुश पांडे ने ब्राह्मण समाज और हिंदू धर्म को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर. कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति जीतन मांझी की जीव काट कर लाएगा उसे 5 लाख रुपया का इनाम भागलपुर की जनता देगी, साथ ही छात्र नेता ने भागलपुर आने पर जीतन राम मांझी का स्वागत जूता और चप्पल का माला पहनाकर […]

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल शुरू अस्पताल में अलर्ट ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

बिहार के जूनियर डॉक्टर यानि एमबीबीएस (MBBS) इंटर्न एकबार फिर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर गोलबंद हो गए हैं और सोमवार से जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं. भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल सहित पूरे प्रदेश भर में सभी मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है, इस दौरान ओपीडी, इंडोर और इमरजेंसी सेवा से सभी जूनियर डॉक्टरों ने अपने आप को अलग कर लिया है , जिससे सैकड़ों मरीजों की परेशानी बढ़ गई है ,वहीं इमरजेंसी वार्ड में भी सीनियर डॉक्टरों पर दवाब बढ़ गया है.जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि कॉल करो ना के दूसरे लहर में ड्यूटी करने वाले जूनियर डॉक्टरों को अब तक […]

भागलपुर में NSUI नें शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत निकाला पदयात्रा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

इन दिनों पूरे प्रदेश में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के द्वारा शिक्षा बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह के नेतृत्व में भागलपुर के बीएन कॉलेज से पदयात्रा निकाली गई जो तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचकर समाप्त हुआ, बड़ी संख्या में पदयात्रा में शामिल छात्र- छात्राएं और एनएसयूआई कार्यकर्ता लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन और राजभवन के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि 15 दिसंबर से पूरे प्रदेश में एनएसयूआई के. द्वारा शिक्षा बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत पद यात्रा निकाला गया है,15 जनवरी तक चलने वाले पद यात्रा के दौरान एनएससीआई की मुख्य मांगे है कि […]

ब्राउन शुगर के साथ 5 लोगों को भागलपुर पुलिस ने दबोचा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर में अपराधियों का अपराध iचरम सीमा पर है। साथ ही साथ गांजा तस्करी शराब तस्करी के साथ-साथ ब्राउन शुगर की भी तस्करी भागलपुर में धड़ल्ले से हो रहा है। इसी बाबत ब्राउन शुगर की तस्करी पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने एक अहम रुख अख्तियार करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी निताशा गुड़िया के नेतृत्व मे सबौर थाना ने छापेमारी कर, एक युवक की गिरफ्तारी की पूछताछ के दरमियां उन्होंने जो बताया उससे 4 लोगों की और गिरफ्तारी हुई सभी के पास से ब्राउन शुगर मिला जिसका वजन लगभग 750ग्राम के आसपास होगा। गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि हर रोज की तरह आज भी सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर में […]