Month: February 2022

बकरी विवाद में पिस्टल लहराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार|| GS NEWS

अपराधगोपालपुरनवगछियाDESK 04 B0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के कालिंदीनगर में बकरी विवाद को लेकर पिस्टल लहराने वाली महिला को गोपालपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपित महिला कालिंदीनगर निवासी चंद्रशेखर सिंह की पत्नी वीणा देवी हैं। बताया गया कि पड़ोस के मृत्युंजय सिंह की बकरी चंद्रशेखर सिंह के घर में घुस गई थी। इसी विवाद को लेकर वीणा देवी ने पिस्तौल निकाल कर मृत्युंजय को जान से मारने की धमकी दिया। हाथ में पिस्टल लिए महिला की तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल हो गई थी। मृत्युंजय सिंह के बयान पर गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें वीणा देवी को नामजद आरोपित बनाई गई थी। पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं। DESK 04 […]

मधुरापुर बाजार में लगातार हो रहे जाम की समस्या का समाधान को लेकर बीडीओ के साथ किया बैठक||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

मंगलवार को नवगछिया एसडीएम यतेंद्र पाल ने प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में मधुरापुर बाजार में लगातार हो रहे जाम की समस्या का समाधान करने के लिए बाजार के दुकानदार,व्यवसायी जनप्रतिनिधि का बैठक बीडीओ हरिमोहन कुमार,सीओ अजय कुमार सरकार के साथ किया। बैठक में कहा गया कि जाम की समस्या का समाधान तभी हो सकता है जब इसमें बाजार के व्यवसायी और दुकानदार सहयोग करेंगे। उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मुखिया गुड्डू यादव, सिंधु शर्मा सहित समाजसेवी पवन सिंह, प्रीतम मिश्रा, मुन्ना मिश्रा आदि थे। बैठक में कहा गया कि सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक बाजार में भारी वाहन,सवारी गाड़ी की नो एंट्री रहेगी। हनुमान मंदिर बलाहा,इमली पेड़ मधुरापुर के पास ऑटो और टेम्पो के लिए जगह […]

डीलर सलीक शर्मा के दुकान पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने चावल और गेहूं का नीलामी किया||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

मंगलवार को आशाटोल गांव के डीलर सलीक शर्मा के दुकान पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने चावल और गेहूं का नीलामी किया। नीलामी में दस व्यक्ति ने हिस्सा लिया था।सबसे अधिकतम बोली लगाने वाले संजय कुमार बबलू को गेहूं और चावल राशि जमा करवाकर दिया गया। एमओ मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में आशाटोल के डीलर अशोक शर्मा के दुकान से भवानीपुर पुलिस ने तत्कालीन एमओ के सहयोग से चावल और गेहूं बरामद किया था अशोक शर्मा पर कानूनी कार्रवाई भी की गई थी। उसी बरामद गेहूं और चावल की नीलामी कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को किया गया DESK 04 B

नवगछिया में जल्द बनेगा पचास बेड का नया अस्पताल ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना के द्वारा नवगछिया में पचास शैय्या के अस्पताल निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित करते तकनीकी बिड खोलने के लिए फरवरी माह निर्धारित कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन माह में अस्पताल निर्माण पूरा करने की समय अवधि निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि प्री-फैब फील्ड अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार से ग्रसित मरीजों को रखकर ईलाज किया जाएगा। यहां अंदर और बाहर तत्काल इलाज एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगीभाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल प्रवेश यादव अनीस यादव सलिल कसेरा ने नवगछिया अनुमंडल में इस योजना की स्वीकृति पर. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश […]

नए पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन || GS NEWS

अपराधनवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नए पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया।किसानों का फसल घर तक पहुंचे उसके लिए घोडसवार दल भी बुलाया गया है। एसपी ने बताया कि दियारा में अपराधियों की नहीं चलने वाली हैं। जिसके पास जमीन का कागज होगा वहीं किसान खेत का मालिक होगा। अपराधियों के भय से मुक्ति के लिए समय समय पर पुलिस के द्वारा कांबिग आपरेशन चलाया गया। इस माह में जितना कांड दर्ज हुआ हैं उससे अधिक मामले निष्पादित किए गए। शराब व हथियार बरामद करने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही हैं। हत्या, लूट, डकैती के मामलों की समीक्षा की गई। लंबित मामलों के निष्पादन के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस […]

पुलिस ने तीन शातिर अपराधी को भागलपुर उल्टा पुल के नीचे से धर दबोचा||GS NEWS

अपराधभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर,मुजाहिदपुर थाना अंतर्गत कल शाम में एक देसी कट्टा और तीन मोबाइल फोन के साथ तीन को गिरफ्तार किया, डीएसपी प्रकाश कुमार के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी गई, बताते चलें कि गुप्त सूचना के आधार पर तीन शातिर अपराधी उल्टा पुल भागलपुर के नीचे बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठे थे उसे बीच पुलिस ने तीनों को धर दबोचा, गिरफ्तार अभियुक्त मे मोहम्मद अजाउल , मो ० गुलजार आलम, मो 0 तबरेज को पुलिस ने धर दबोचा है। बताते चलें कि 07फरवरी2022 को वादी अभिनंदन यादव के लिखि आवेदन के आधार 07फरवरी.2022की रात्रि में तीनों अपराधी के द्वारा उल्टा पुल के निचे देशी कटटा के साथ लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है […]

सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल यह वीडियो || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरDESK 04 B0

जनप्रतिनिधियों ने जमकर उठाया शराब और कबाब का आनन्द भागलपुर जिले से शराब बंदी कानून की धज्जियां उड़ाते तस्वीर सामने आई है , मामला सुल्तानगंज प्रखंड के कटहरा पंचायत के कुमारपुर का है, जहां मंगलवार की देर रात तक सुल्तानगंज मुखिया संघ का बैठक का दौर चला, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष और कटहरा पंचायत के मुखिया रामानंद सिंह उर्फ बबलू के घर पर आयोजित बैठक के दौरान वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने जमकर शराब और कबाब का आनंद उठाया, और जब लाल पानी का नशा लोगों के सर पर चढ़ा तो पांव थिरकने लगे, और उसके बाद तो डीजे पर बज रहे शराब के गानों पर जमकर थिरकने लगे, इस बीच कटहरा पंचायत के मुखिया बबलू का खासम खास गुड़गांव […]

बबरगंज थाना क्षेत्र में कल हुए लूट मामले में दो गिरफ्तार, 1 लाख 80 हजार कैश रिकवर || GS NEWS

अपराधभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में कल हुए 3 लाख 70 हजार रुपये की लूट मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक लाख 80 हजार 600 रुपये रिकवर हुआ है। साथ ही एक बाइक भी पुलिस ने जब्त किया है। युवकों ने 28 हजार रुपये के नए कपड़े, टीवी, साउंड बॉक्स समेत कई समान खरीद लिए थे। बबरगंज थाना में सिटी डीएसपी प्रकाश कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया की कल शाम घटना हुई थी।सीसीटीवी फुटेज में चार लड़के दिखे थे। जिसके बाद दो टीमो का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी में पैसे लूटकर भागने वाले सुमित व प्रद्युम्न को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बबरगंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले […]

सुलतानगंज थाना का निरक्षण करने एस एसपी बाबुराम पहुचे,एक महिला सीसीटीएनएस सिपाही, एंव एक एएसआई को करेंगे सम्मानित|| GS NEWS

बिहपुरभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर सुलतानगंज थाना का निरक्षण करने एस एसपी बाबुराम पहुचे।इस दौरान एसएसपी बाबु राम ने डीएसपी डॉ.गौरव कुमार,सीटीएसपी , थानाध्यक्ष लाल बहादुर ,के साथ संयुक्त बैठक किए।इस दौरान मिडिया को बताया कि थाना के एसआई उमाशंकर एंव महिला सीसीटीएनएस सिपाही प्रियंका भारती को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करने कि बात कही।साथ ही शहर सहित अन्य जगहों जाम के सवाल के कहा कि थानाध्यक्ष आपस मे ताल मेल रखे जाम कि समस्याओं पर देख कर तुरंत कार्यवाही करते हुए जाम हटाने कि बात कही।वहीं एस आई उमाशंकर ने अपना श्रेय डीएसपी डॉ.गौरव कुमार को दिए।साथ ही महिला सीसीटीएनएस सिपाही प्रियंका भारती ने अच्छे कार्य का श्रेय वरिय पदाधिकारी को दिए।इस दौरान थानाध्यक्ष लाल बहादुर ,इस्पेक्टर रत्न लाल ठाकुर सहित पुलिस […]