Month: May 2022

नारायणपुर : अपहृत युवती एक बच्चे के साथ बरामद ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहपुरDESK 040

नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक गॉव से बीते वर्ष जून माह में प्रेम प्रसंग में फरार युवती को लेकर पीड़ीत पिता ने पुत्री की अपहरण को लेकर भवानीपुर ओपी में गॉव के ही अमर कुमार समेत अन्य परिजनों के विरुद्ध नाबालिग का अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी.मामले में कांड के अनुसंधान कर्ता राहुल कुमार ने पुलिस बल की मदद से फरार युवती को एक मासूम बच्चे के साथ बरामद किया है.उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया की बरामद महिला का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज किया गया.उम्र की सत्यापन को लेकर कोर्ट के निर्देश पर मेडिकल जॉच किया गया हैं. DESK 04

नारायणपुर में राजद ने सदस्यता अभियान को लेकर किया बैठक ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 040

नारायणपुर- प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के आदर्श कुशवाहा पुस्तकालय बलाहा में राजद के प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा की अध्यक्षता व अधिवक्ता गोपाल कृष्ण यादव के संचालन में राजद सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय बैठक किया गया.बैठक के मुख्य अतिथि राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी नितेश यादव एवं नवगछिया जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान की मौजूदगी में राष्ट्रीय जनता दल सदस्यता अभियान के तहत राजद को मजबूती लाने को लेकर विभिन्न पहलूओं पर चर्चा किया गया. मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश यादव जी ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिले में पंचायत से लेकर बूथ तक जाकर सभी राजद कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को जोरदार रूप से चलाने का काम करेंगें जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ता को […]

बदमाशों की तलाश में पुलिस ने चलाया सघन छापेमारी अभियान ,बदमाश नही चढ़े पुलिस के हत्थे ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- शुक्रवार को बिहपुर पुलिस थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में सोनवर्षा व नन्हकार गंगा दियारा में बदमाशों के छुपे होने की सूचना पर सघन छापेमारी अभियान चलाया.पुलिस की इस छापेमारी में पीसीआई बिट्टू कुमार कलम, आशुतोष कुमार एवं दलबल शामिल थे.पुलिस हत्या व आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी सोनवर्षा के अंकित कुमार एवं खरीक थाना के लूट कांड में फरारी गुलशन कुमार, रामनगर सोनवर्षा की तलाश में निकली थी. पुलिस ने दिनभर दियारे की खाक छानी पर बदमाश पुलिस के हत्थे नही चढ़े .बदमाश भागने में सफल रहे. हलांकि पुलिस ने बदमाशों के छुपने के हरसंभव ठिकाने पर छापेमारी किया।किसानों से भी जानकारी लिया. पुलिस की इस छापेमारी से दियारे के किसानों के चेहरे पर खुशी का भाव देखा […]

जयरामपुर में महिला के खेत से मक्के की फसल लूटा,मारपीट व किया गालीगलौज, महिला ने एसपी को आवेदन सौंप लगाया कार्रवाई का गुहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर- प्रखंड के जयरामपुर निवासी महिला सोनी देवी ने जबरन खेत से मक्के की फसल लूट लेने, मारपीट करने एवं गालीगलौज करने को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को आवेदन सौंप कर कार्रवाई का गुहार लगाया हैं.आवेदन में महिला ने भोला कुंवर, संतोष कुंवर एवं शैलेश कुंवर सभी जयरामपुर को नामजद किया हैं.अपने आरोप में बताया की 18मई को 15कट्टा जमीन धरमपुर रत्ती मौजा में हैं । जिसमें मैने मकई का फसल लगाया था. जब मकई का फसल काटने कटवाने गये थे की उपरोक्त नामजद मुझे और मेरे पति शैलेंद्र प्रसाद कुंवर को लप्पड -थप्पड़ से मारपीट एवं गालीगलौज किया और फसल काटने से रोक दिया . शैलेश कुंवर के हाथ में लाइसेंसी राइफल भी था ।21 मई को […]

बाथ थाना के दिनदयालपुर गांव से एक बालक लापता ,परिजनों मे उदासीनता ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के कुमैठा पंचायत के दिनदयालपुर गांव मे एक बलाक तीन दिन से लापता होने का मामला प्रकाश में आया हैं।वहीं इस मामले में बालक के पिता राजेश पांडे ने बताया कि मेरा बडा पुत्र किशन कुमार उम्र 13 वर्ष जो 25 मई 2022 को शाम तीन बजे घर से गांव मे ही खेलने के निकले थे।लेकिन तीन दिन बित गए हैं।हमारे पुत्र किशन कुमार का कोई पता नहीं चल पाया हैं। जबकी सभी जगह खोजबीन कि गई हैं।इस मामले को लेकर बाथ थाना मे लिखित आवेदन देकर बालक कि बरामदगी कि गुहार लगाने पर 24 घंटा बित गए हैं।तबपर भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर हमारे बडे पुत्र किशन कुमार का […]

विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष दिया एक दिवसीय धरना // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जगदीशपुर प्रखंड के सतघरा में रह रहे विस्थापित लोगों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों की मांग है कि विस्थापित होने के बाद कई साल पहले इन्हें यहां पर बसाया गया था और इनके नाम से पर्चा दिया था। वहीं सरकार के द्वारा यहां पर सभी तरह की सरकारी योजना भी दी गई और बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, सड़क, बिजली, उज्जवला योजना के तहत गैस भी मुहैया क्या कराया गया। लेकिन अब अतिक्रमण के नाम पर 30 तारीख तक जगह खाली करने का आदेश दिया गया है। जिसके विरोध में विस्थापितों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और इन लोगों ने मांग की है कि जब तक […]

भागलपुरी जर्दालू आम के स्वाद अब विदेशों में भी चखे जाएंगे // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर निभाष मोदी रेशमी शहर भागलपुर का कतरनी चावल, कतरनी चूड़ा के बाद अब जर्दालू आम ने भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है । बताते चलें कि भागलपुर के कतरनी चूड़ा और चावल के बाद जर्दालू आम को भी जीआई टैग मिल गया है।कई वर्षों से परंपरागत तरीके से भागलपुरी जर्दालू आम महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री , सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर कई विशिष्ठ लोगों को भागलपुर की तरफ से उपहार स्वरूप भेंट दिया जाता है । यह परंपरा कई वर्षों से चलता आ रहा है।लोग जर्दालू आम का स्वाद चखने के लिए बेकरार रहते हैं। फलों का राजा आम कहा जाने वाला जर्दालू आम इस कदर अपने स्वाद का जादू बिखेरा है कि पूरे भारतवर्ष […]

पुनीत सागर अभियान पर्यावरण दिवस कार्यक्रम के तहत नौका विहार गंगा स्पर्श की एनसीसी की टीम का हुआ समापन समारोह // GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,नौका बिहार अभियान के तहत गंगा स्पर्श कार्यक्रम में पटना से भागलपुर एनसीसी निदेशालय एक बिहार नवल यूनिट एनसीसी पटना के द्वारा करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय कर आज पूरी टीम भागलपुर के बरारी घाट पहुंची।पुनीत सागर अभियान के तहत भागलपुर फोर बिहार बटालियन द्वारा आज इंजीनियरिंग कॉलेज गंगा घाट के किनारे क्लोजिंग सेरेमनी रखा गया । इस अभियान में पटना के गायघाट से 60 कैडेटों का जत्था जो 15 मार्च को गंगा नदी से चल कर बरारी घाट पहुंचा। भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के घाट पर आगमनहोने पर स्वागत में 4 विहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल एके दास, सूबेदार मेजर रंजोध सिंह,ट्रेनिंग जेसीओ अमोद कुमार और एएनओ शहजाद अंजुम व सीटीओ तुषार कान्त झा मौजूद […]